गोभी के पराठे - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe

सुबह के नाश्ते या रात का डिनर, आप मेहमानों को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं मक्खन और चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है. आईये आज हम गोभी के परांठे बनायें.
Read - Gobhi Paratha Recipe - Gobi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Paratha Recipe
- गोभी --------- 350 ग्राम
- गेहूं का आटा ---------- 400 ग्राम या चार छोटी कटोरी
- जीरा ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर ---------- एक चाय की चम्मच
- मिर्च पाउडर ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ----------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च ------------ 2 या 3 बारीक कटी हुयी
- अदरक ------------ बारीक कटा हुआ
- हरा धनियाँ ------------ एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ------------ स्वादानुसार
- तेल या घी ---------- परांठे सेकने के लिये ( 100 ग्राम )
विधि - How to make Gobhi Paratha Recipe
सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इन्हैं अच्छी तरह मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फूल गोभी के पत्ते हटा कर गोभी के बड़े टुकड़े करके अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर की सहायता से भी बारीक चूरा बना सकते हैं.
गैस पर कढ़ाई रख कर इसमें एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. हरी मिर्च और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी की पिठ्ठी पराठों में भरने के लिये तैयार है.
आटे से लोही तोड़िये और करीब 4 इंच व्यास में बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये. अब इस पिठ्ठी भरी हुइ लोही को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. ( अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है ). अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. इस बेले हुये परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से तेल लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये. इसी तरह से सारे पराठे बना लीजिये.
आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, आलू मटर की सब्जी, दही के आलू , दही, चटनी और मक्खन के साथ परोसिये एवं खाइये.
कमेंट (184)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूनम जी, परांठे के लिए आप कच्ची गोभी का ही इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा, उबालने से परांठे की स्टफिंग करने में दिक्कत होगी और स्वाद भी अलग होगा.
निशा: कोमल जी, स्टफिंग कम रखें, परांठा को हल्का दबाव देते हुए बेलें.आटा अधिक सोफ्ट होने से भी परांठा फट सकता है. आप इन सभी बातों का ध्यान रखे हुए परांठा बनाएं अवश्य ही अच्छा बनेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for teaching us cauliflowers' parathe. Please, u can teach us Apple Jalebi
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद पूजा जी. मैं कोशिश करूंगी की आप की बताई रेसिपी को बना सकूं.
निशा: मेनका जी, गोभी धोने के बाद थोडी़ सी सुखा कर कद्दूकस कर लीजिए.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परांठे के लिए आप कच्ची गोभी का ही इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा, उबालने से परांठे की स्टफिंग करने में दिक्कत होगी और स्वाद भी अलग होगा.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very nice reciepe and really very teasty
Hi nisha Ji ..yesterday I made these gobi parantha on demand of my husband and it tastes awesome... Thank you ..
Sometimes I am lazy at cooking so can you suggest some quick and healthy veg recpies for dinner..thank you..
hii nisha ji
maine aapki bhot sari recipe try kri h aur sari recipe achhi bani h mujhe aapki recipe bhot pasand h
निशा: प्रोमिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
please give me answer
Aapki revipy laazawab lagi thank u
Message...
निशा: रीना जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
My Question is That Can We Use Cabbage Instead Of Cauliflower. ..???
Please Reply.
Thank You.
wo bana nahi
निशा: ललिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
please help me
निशा: अंजली जी, परांठे अगर सख्त हैं तो गैस थोड़ी तेज करके परांठे सेकिये, परांठे नरम बनेंगे.
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.