वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anu
nisha mam kya ararot ki madad se paneer ke bhi balls manchurian ke liye baba sakte hein
निशा: अनु जी हां पनीर के बाल अरारोट डालकर बनाये जा सकते हैं.
manjeet gupta
nisha mam hm manchurian ko gol gol bana rahe hai to wah tut tut ja raha hai.
iske liye kya kare.manchuriyan ke jagah halwa ban gaya,koi upay bataeye...
निशा: मंजीत जी, सब्जियों से छान कर पानी पूरी तरह न निकाला गया हो या कार्न फ्लोर कम मिलाया गया हो तो गोले अच्छे नहीं बनते हैं, अगली बार आप ये ध्यान रखकर मंचूरियन बनायें बहुत अच्छे मंचूरियन बनेंगे.
poonam
mam agar corn floor ki jagah simple makai ka aata use kare to ??
निशा: पूनम, मक्की का आटा डाला जा सकता है, इसे घी में भून कर डालें, अच्छा लगता है, लेकिन इसका स्वाद और टेक्स्चर अलग होता है.
prabhat
Dear mam, i want to know how to prepare "vegetable chop" looks like fry egg shape which contain beet,badam dana etc.plz reply me!!!!!
trupti
simply very simple and great jain receipes thank u such good receipes
निशा: तृ्प्ति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
deepali rajput
great recipe
harpreet
yeh veg manchurian ki recipe kitne members k liye hai?
nitin bhadade
pahle muze lagata tha ki Manchurian banana bahot mushkil hoga..lekin aapki recipe se use banana to bahot asan hai.....
ye recipe muze bahot pasand aai....
thanks..
निशा: नितिन आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
lolster
what if we dont wanna eat manchurian ???
vaishali bavdankar
very nice!!!!!!!
minu choudhary
Iske saath ky khaya ja sakta heinin
swity
thanx mam for the recipe
SNEHA SUNIL MORE
My son likes it the most,but I was not knowing the recipe but it is very easy acc to you,now I can prepare it at my home for my son Thank you very much for the recipe.
निशा: स्नेहा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Mamta
Manchurian sauce ka taste perfect h but balls normal se zyada hard ho gyi h...unhe kaise soft karna h?
Thanks in advance :)
Krishna mahato
Kya ararot dalna jaruri hai mam?
निशा: कृ्ष्णा अरारोट नहीं डालना चाहते तो कार्नफ्लोर डाल सकते हैं, लेकिन कुछ तो डालना ही होगा.
Yogesh Dhote
Nisha ji,i like this recipe..Thanks.
priya
hello mam n thanx 4 receipe bt corn starch means what? plz rply......
निशा: प्रिया, कार्न का रिफाइन्ड आटा है, ये आप किराना स्टोर से ले सकती है,
saravjeet kaur
हमे आपका व्यंजन बहुत आछा लगा क्र्प्या करके और चिनेसे व्यंजन send Kara thank
parv
this dish is very tasty when i taste
kanika
hello nisha ji
kya hum soya sos ke jagah kuch or nh daal sakte bcoz hum chilli sos or tomato sos to daal hi rahe hai
Divya Bhatnagar
Maaf kijiye Nishaji, Ye (beg) nahi (veg Manchurain hai).
Divya Bhatnagar
Nishaji, mujhe aapki beg manchurian banane ki recipe bahut pasand aai. Par kripya ye batayein ki Ajinomoto ko Hindi me kya kehte hai, Jisse main use ghar me istemal kar sakun.....
निशा: दिव्या, अजीनोमोट ही कहते है. mono sodium gulutamate है, एक तरह का साल्ट है इसे चायनीज रैसिपी में लिये यूज किया जाता है, ये स्वाद को बढ़ाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
vibhuti
can we use besan with cornflour for making manchurian balls...
निशा: विभुती जी, इसमें मैदा, अरारोट या कार्नफ्लोर मिलाया जाता है, बेसन डाला जा सकता है लेकिन उसका स्वाद और टेक्सचर थोड़ा अलग होगा.
Sadhana
Superb. Came out really well.
sharan
hello mam mene ap ki website se kafi kuj sikha he ab muje cooking class ki jarorat nai he thnx
निशा: शरन, मेरा भी उनको बहुत बहुत धन्यवाद.
devraj a.
Nisha ji first of all thanks for making cooking easy and exciting. meri wife ko maine Aapki vid. dikhai.
Aaur usne bahut Aachi veg manchurian banai
Thanksssssssssssss Nishaji
निशा: देवराज जी, मेरा भी उनको बहुत बहुत धन्यवाद.
rajni
i tried this paneer chilli , its really very testy, thank tomadulika for the very testy recipis uploaded on net
pooja
Hello nisha ji..... I hv tried ur receipe sab kuch sahi tha bt manchurian balls thode tight and ander se chipke chipke se the.....unhe soft krne ke liye kya kru....plz do rply
निशा: पूजा, सब्जियों में अधिक कार्न फ्लोर होने से ये सख्त हो सकते हैं.
manu sharma
kya courn flour ki jagah maida bhi dal sakte hai.
निशा: मनू जी हां डाल सकते हैं.
Gurwinder
Nisha g corn floor k maida v dala ja sakta hai
thank uu
निशा: गुरविन्दर जी, कार्न फ्लोर की जगह मैदा डाल सकते हैं.