वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Avinash satav
Nice
NishaMadhulika
Avinash satav जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepak Swami
Please mujhe bataiye Manchurian balls ko kadak kese rakha jaye..me banata hu tasty hota h lekin balls kafi soft ho jate h or jab girevi me jate h to bikhar se jate h.. So please Nisha mam bataye
NishaMadhulika
Deepak Swami जी, मन्चूरियन बाल बनाने के मिश्रण में कार्नफ्लोर की मात्रा बढ़ा लीजिए इससे ये थोड़े सख्त बनेंगे.
tanu
Owesm
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद tanu
Poornima
Aany substitute of corn starch....
NishaMadhulika
पूर्णिमा जी, आप इसमें अरारोट भी उपयोग कर सकती हैं.
Yogesh Mahajan
मन्चूरियन बनते समय मन्चूरियन बॉल तेल ज्यादा पी जाते है तो उसके लिये कोई तरिका है क्या?
NishaMadhulika
योगेश जी, , मन्चूरियन बॉल्स को गरम तेल में धीमी-मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए, ये तेल नहीं पीएंगे.
Manasi Takalkar
Mam your recipe are awesome .my family loved it.टिप्पणी
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Manasi Takalkar
Chhaya Deshlahre
Gharelu upay se hum veg Manchurian khaise banaye
NishaMadhulika
छाया जी, दी हुई विधि द्वारा आप मन्चूरियन तैयार कर सकती हैं.
Yam Maheshwari
Nisha ji,is there any substitute for vegetable stock?
NishaMadhulika
Yam Maheshwari , आप चाहें तो नार्मल पानी से ग्रेवी बना सकते हैं.
Nishi Mishra
Too good
NishaMadhulika
निशि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjali Neemval
This is too good but what is ajinomoto?

निशा: अंजली जी, अजी-नो-मोटो Aji-No-Moto एक तरह का नमक है जिसका अपना खास स्वाद है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है. इसका प्रयोग स्वाद बढाने के लिये सीजनिंग के रूप में प्रयोग किया जाता है.
Navgeet kaur
Nisha mam....ur all recipes are too gud,,,,manchurian try kita tha bahot hi jyada tasty bna ..thanku sooo much for all this...due to u cooking improves alot...my family likes fast foods so much n due to u. I m able ro cook all these ...god bless you mam

निशा: नवगीत जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Pardeep rajput
Mam Manchurian ball aandar he kache reh jate he kea karu

निशा: प्रदीप जी, बहुत तेज आंच पर तलने से ऎसा होता है. मध्यम धीमी आंच पर इन्हें तलें ये अच्छे बन कर तैयार होंगे.
Pritika
Hello mam,
Kya hm isme corn flour ki jghe araroot use kr sakte h

निशा: प्रितिका जी, अरारोट भी लिया जा सकता है.
astha
Agr corn floar na ho to uska subsitute kuch aur hota hai??

निशा: आस्था जी, आप अरारोट का उपयोग कर सकती हैं.
Shivani
Hello mam agar grave k liye corn flour nhi h to Kya ham meda use Kar sakte h ya Kuch or bhi h corn flour ki jagha

निशा: शिवानी जी, इसकी जगह अरारोट भी लिया जा सकता है.
rajni rana
मंचूरियन बॉल को लाल दिखाने के लिए क्या करना चाइए
neha sharma
hello mam kya gravy me Korn flour daaln jaruri h

निशा: नेहा जी, कॉर्न फ्लोर से ग्रेवी में गाढा़पन आता है. आप चाहें तो इसमें कॉर्न फ्लोर के बदले अरारोट भी डाल सकती हैं.
Suleman
Nice resepi

निशा: सुलेमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shobhna
nishaji yadi gajar na ho to bhi manchurian bana sakte hi kya bina gajar ke

निशा: शोभना जी, बिलकुल भी बना सकते हैं.
Beena Bharti "Baby"
Very very chatpata recipes

निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Suleman
Resepi Good

निशा: सुलेमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vaibhav Prashad
Manchurian video send plz
shakiba
Thnx a lot nisha mam. ...all recipes r too good. ...momos. .kachori...chholey bhature..every recipe is amazing. ..I'm a big fan of urs ..

निशा: सकीबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepti
Very tastyy

निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ramsagar roy
Bahut achha mem
Muh me pani aa gya mem

निशा: रामसागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Atul verma
ye कार्न स्टार्च kya hai?

निशा: अतुल जी, कार्न फ्लोर मक्का का रिफाइन्ड फ्लोर होता है, इसे कार्न स्टार्च भी कहते हैं.
poonam
u r the best chef in the world Pehle mujhe cooking bikul navigation aati thi but jab se aap ke recipes try krni suru ki tb se log meri dishes ki tarif krte hai thanks mam I love u

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ninnisharma
Ajinomoto aur karn flor vegitebal stac kiya hota hai plss fast repla m aur ye kaha mil sakta hai

निशा: निन्नी जी, कॉर्न फलोर मक्के के दानों से बना स्टार्च होता है, वेजिटटेबल स्टाक सब्जियों को उबाल कर छान लिया जाता है और वह छाना हुआ पानी वेजीटेबल स्टाक कहलाता है. और अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है जिसे स्वाद बढाने के लिये सीजनिंग के रूप में प्रयोग किया जाता है. यह दोनो ही चीजें किसी भी ग्रोसरी स्टोर्स पर मिल जाती हैं. अप चाहें तो अजीनोमोटो का रेसिपी में न डालें इसे हटा भी सकती हैं.
Nikhil pradhan
We are not able to understand your ideas.plz give easy information

निशा: निखिल जी, मेरी पूरी कोशिश रह्ती है कि मैं सरल भाषा में हर चीज बताऊ जो आपको आसानी से समझ आ जाय, लेकिन यदि आपको कहीं भी दिक्कत हो रही हो आप उसके बारे में मुझसे पूछ सकते हैं.
Abdul
Sir ji mujhe 2 kg. Manchurian sauce tayar Kar ke rakhna hai usme kitni samagri lagegi