वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.
Read: Vegetable Manchurian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian
मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls
- बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च - 2 पिंच
- कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये
मन्चूरियन सास - Ingredients for Manchurian Sauce
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
- कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian
कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये - किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.
हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.
कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.
इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.
वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.
सुझाव: एसा कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.
Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi
कमेंट (676)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनीता जी हां, सब्जी कोई भी अपनी पसन्द के अनुसार यूज की जा सकती हैं.
I like this dis
निशा: रितु, जी हां कोई भी सब्जी जो आपको पसन्द हो वह डाली जा सकती हैं.
निशा: qwertyji, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thnk u so much Nishaji
निशा: शीतल जी, अरारोट यूज किया जा सकता है.
निशा: मनप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी, विनेगर सिरका को कहा जाता है, किराना दुकान से आप इसे ले सकते हैं.
निशा: अभिशेक जी, अरारोट लिया जा सकता है, मैदा ले सकते हैं.
निशा: कोमल जी, आपके लिये अजीनोमोटो नुकसान देय हो सकता है, आप अपने लिये मंचूरियन को बिना अजीनोमोटो के बनाइये और खाइये आपको पसन्द आयेगा.
Am mayuri ajinomoto is compulsory for both recepies?
Thank u reply plz
निशा: महक जी, ये ड्राई मंचूरियन रेसिपी तो है, प्लीज आप इसे बनायें और बताइये कि कैसी बनी.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अम्रित, इसमें आपको क्या कठिन लग रहा है मुझे यदि आप बतायें तो मैं उन्हैं और सिम्पल करने की कोशिश करूंगी.
निशा: दीपक जी, सोया सास का स्वाद और कलर दोंनो ही रेसिपी में होते हैं.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine pehli baar aapko tatasky ki active
services me dekha mujhe aapka khana itna tasty laga dekh ke hi....uske baad se to main simple se khane ki receipe bhi ek baar jaroor apki site pe dekhti hun jisse ki kuch naya style mile mere khane ko aur bhi tasty banane ke liye....thanks aapne mere liye cooking easy and interesting bana di hai
निशा: अनुभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, दोंनों एक ही हैं.
निशा: करिशमा, कार्न से बना हुआ स्टार्च है, कार्न फ्लोर भी इसको कहते हैं, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: प्रियंका जी बिना कार्न फ्लोर के सास पतला बनेगा.
निशा: सोनल, वेजिटेबल स्टोक सब्जियों से बनाया जाता है, इसके बनाने की विधि वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेजिटेबल स्टोक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शोभा जी मैं कोशिश करूंगी.