वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.
Read: Vegetable Manchurian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian
मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls
- बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च - 2 पिंच
- कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये
मन्चूरियन सास - Ingredients for Manchurian Sauce
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
- कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian
कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये - किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.
हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.
कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.
इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.
वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.
सुझाव: एसा कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.
Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi
कमेंट (676)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine aapki btayi hui recipes me se idly sambhar bnaya...jo mere bacchhon ko bhut pasand aaya...
thank you
निशा: साहनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरदी जी, सोंफ धनियां की तरह ही एक तरह का मसाला है, जिसे सब्जी में अचार में यूज किया जाता है, सोंफ को तो कुछ लोग एसे ही खाते हैं, किराना स्टोर से सोंफ कहकर खरीदा जा सकता है.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene Conflor ki jagah ...makki ka aata mila diya...sorry to say par receipe aachi ni bani...please guide me :(
निशा: बिट्टू जी, अगली बार फिर से वीडियो देख लीजिये, इन्ग्रीयेन्ट नाप कर लीजिये और कार्न फ्लोर यानि कि कार्न स्टार्च मिलाइये, आप अच्छा मंचूरियन बनायेंगे.
निशा: पूजा जी, ज्यादा कार्न फ्लोर डालने से मंचूरियन सख्त हो सकते है, और सास को बहुत अधिक नहीं पकाना होता है.
निशा: स्वानिम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपान्शी जी, हां डाल सकते हैं.
निशा: नेहा, सोया सास से मंचूरियन में स्वाद और कलर दोंनो आते है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, और आप बिना इसके भी मंचूरियन बना सकती है.
निशा: मोहित जी, मैं इन्हैं इन्हैं जल्दी ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रामिन्दर जी, टमाटो प्यूरी डाली जा सकती है, इसके साथ थोड़ी सी चीनी डाल सकते हैं.
Resipy best N.1 No ajonomot
निशा: सुन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुश जी, चिल्ली सास छोड सकते हैं.
निशा: आशमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: भूपिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipiee is awesome...I loved it...thank you so much
निशा: दीपिका, अजीनोमोटो डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीत जी, वीडियो में दी गई सब्जियां ली जा सकती हैं, और आप अपने पसन्द से मौसम के हिसाब से सब्जियां ले सकते हैं.
निशा: किशोर जी, अजीनोमोटो (mono sodium glutamate)है, ये एक प्रकार का साल्ट है, जो टेस्ट को बढ़ाता है.