पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा
Read: Tawa Pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
- शिमला मिर्च - 1
- बेबी कार्न - 3
- पिज्जा सास - आधा कप
- मोजेरीला चीज - आधा कप
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza on Tawa
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
- पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
- यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast) ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें
How to make pizza on tawa video in Hindi
कमेंट (458)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुनील जी, आप उपरोक्त तरीके से ही पिज्जा बेस तैयार कर सकते हैं.
निशा: राजू जी, कभी कभी एसा हो जाता है कि हमारी चीजें अच्छी नहीं बनती, आप निराश न हों, इसका वीडियो देख कर फिर से ट्राई कीजिये, आप अवश्य ही अच्छा पिज्जा बना लेंगी.
निशा: अनम जी, बहुत ही बारीक दाने होते हैं, इन्हैं आटे में डायरेक्ट डाल कर आटा गूथ लेते हैं. ड्राई यीस्ट को अलग से पानी में डालकर एक्टिव करना होता है.
निशा: विषु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pehle pani be darlkar fir use karein
निशा: युवराज जी, इंस्टेंट ड्राई एक्टिव यीस्ट को पानी में भीगो कर रखने की जरुरत नही पड़ती है आप इसे उसी समय उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: मनीष जी, पिज्जा के लिये मोजरेला चीज आवश्यक है.
निशा: किशन जी, ये हर्ब्स किराना स्टोर पर मिल जाती है, इसमें ड्राई बेसिल,ओरगेनो आदि होते हैं. इनकी जगह सिर्फ ओरगेनो भी डाला जा सकता है. बेबी कार्न छोटे भुट्टे होते हैं, अभी उनमें दाना नहीं बना होता, ये सब्जी वालों के पास मिलते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello nisha maam aap pizza bahut acha banati hai
H
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, अगर आप 2 कप मैदा (250 ग्राम ) से आटा गूथ रही है तो उसमें 1/4 कप यीस्ट वाले आटे की डाल सकती हैं.
निशा: निशा जी, आप इसे यूज करके देख सकती हैं, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज अच्छा होता है.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, माइक्रोवेव के साथ आये जाली स्टेन्ड के ऊपर पिज्जा ट्रे को रखें, और 200 डि. से.पर 10-15 मिनिट बेक करें, अच्छा पिज्जा बनेगा.
निशा: रूचिका जी, पिज़्ज़ा में मोज़ेरीला चीज़ ही यूज किया जाता है. पनीर मैल्ट नहीं होता है.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋषभ जी, आप कोई भी कुकिंग अॉयल उपयोग में ला सकते हैं