वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं. यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.
Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers
रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)
- पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
- पनीर - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
- अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- सोया सास - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- तेल - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.
विधि - How to make Vegetable Spring Rolls
किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय. यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.
प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)
वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.
डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
कमेंट (314)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गरिमा, स्प्रिंग रोल में अगर सोयाबीन सीड से बनी स्टफिंग डाली जाय तो उन्हैं सोयाबीन रोल बोल सकते हैं.
निशा: रुचिका, जी हां सादा तवा पर ये रैपर आसानी से बनाये जा सकते हैं.
निशा: निधि, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप इन्हैं अच्छी तरह बना लेंगी, प्लीज वीडियो को ध्यान से देखिये और बनाइये, सभी को किसी भी चीज को एकदम अच्छा बनाने में थोड़ा समय लगता है.
निशा: श्रीवास्तव जी, अजीमोटो (MSG)mono sodium glutamate ये एक तरह का साल्ट है जो किसी भी रेसिपी के स्वाद को बढ़ाने के लिये यूज किया जाता है.
thnku...so much...
निशा: नित्योम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरविन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene aaj spring roll banaya...very tasty...i know what is going to be my this sunday breakfast !
thanx alot :)
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks you so much for making this fantestic website.
निशा: सारिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपर्ना, बिलकुल कच्चा नहीं लगेगा.
निशा: रिया, थोड़ी सी प्रेक्टिस करने से स्प्रिंग रोल अच्छी तरह बन्द होने लगते हैं, और अच्छी तरह चिपकाने के लिये मैदा का घोल बनाकर, किनारे चिपकाये जा सकते हैं, जिससे वे नहीं खुलेंगे.
निशा: सविता, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: मधु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता, ये अजीनोमोटो वेजटेरियन ही है.
H r u?
Mujhe new new dish bhut pasnd h aur sabse jayda chines
aap new chines dish bta skti hu
i wait 4 your rply
and aaj me spring roll jarur try krugi
निशा: कनक, जी हां मैं कोशिश करूंगी.