वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

📅 10 नवंबर 2011 👁 13.7 लाख बार देखी गई 💬 314 कमेंट ★ 3.5 (22987)


सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये  क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.

स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं.  यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर  वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.

Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers

रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)

  • मैदा - 100 ग्राम (एक कप)

पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)

  • पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
  • पनीर  - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक  - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
  • अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • सोया सास - एक छोटी चम्मच
  • नमक  - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
  • तेल  - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.

विधि - How to make Vegetable Spring Rolls

किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय.  यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो  रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:

कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.

स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.

प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)

वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.

डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.

सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.

Vegetable Spring Rolls - How to make veg spring rolls

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (22987 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (314)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rajiv
mam mene wraper bnane ki kyi bar kosis ki bt hr type se nonstik twe pe maida chipk jata h or utrta he ni h.chahe dhimi aanch par bnau ya tej.wt i do please tell
निशा: राजीव जी, आप रेसिपी का वीडियो देख सकते हैं, उसे देखकर आप आसानी से रेपर बना लेंगे.
Rashmi
Hi nisha ji can we make the same wrappers and bake them in oven.if yes then what wrack and for how long?reply.
निशा: रेशमी जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Deep
mam kya spring roll ki ek side puri tarah sake kr or usi seki hue side me fill krke deep fry kr skte, ese khrab to ni hoge.
निशा: दीप जी, रेसिपी का वीडियो देख कर इसे बनायें, बहुत अच्छे स्प्रिंग रोल बनते हैं.
Zankhana shah
Superb...i will cooking...bt ur theary n idea amezing..thnx a lot to guide us.
laxmi
Very yummi.
kajal rawat
Thnkuuu mam
Asma Ali Khan
Woooooooooow!
I lyk ur all dish mamoziyal Nisha Madhu lika.
Alka Adiley
Namste nisha ji....very nice n interesting site.
Thanks
priyanka
nisha ji mere father in law ko made si bani cheese pasand nhi kya m aata use kr sakti hno.
निशा: प्रियंका जी, ये बिलकुल ठीक है कि मैदा से बनी चीजें एक उम्र के बाद नहीं खायें तो अच्छा है. आप आटा यूज कर सकती है, अच्छा स्प्रिंग रोल बनेंगे, लेकिन स्वाद और टेक्सचर दोंनो ही अलग हो जायेंगे.
sunny leone
nisha ji you r a very bad cook. you should stop cooking.
kanchan garg
hi nisha g hw r u? Nisha g jo aapne spring roll ki receipe batayi h kya woh fry karte hue khul nhi jayenge .plz reply me.thanx
निशा: कंचन जी, प्लीज वीडियो देखिये, स्प्रिंग रोल को अच्छी तरह चिपकाया गया है, वह बिलकुल नहीं खुलेंगे.
shikha sahi
Very nice thanks alot nisha ji :)
Anusia
Very nice and yummy recipe. Thanks for sharing it,I will surely make it this new year.
Deepak sharma
Thanks Mam Its So Easy
Suman Grover
spring rolls ki receipe mujhe bahut pasand aiyee main ise ghar mein apne bachhon ke liye jarur try karnugi thanks
निशा: सुमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha jain
Hiii nishaji aaj maney springroll &manchurian dono hi banaye bhaut tasty baney tanku very much frnds
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha Gurnani
Very nice recipes...tried n got lot of praise :)
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanjana
Muche Hindi me ni resipi kebare me Facebook pr

harshita
Your recipe so good mam,I love your recipe and your recipe is so easy....
निशा: हर्षिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
madhu singhal
so nice of your recipe
abc
thankyou nishaji! you told this receipe in a very easy language
usha
Nisha ji agar wrapper extra ho jaye i mean stuffing finish ho jaye to wrapper ka kya aur use hai
mayank
Thank you Nisha ji ye bahot asaani se bann gya
SAYALI
mam kya awla boiled karneki jagah kachhahi kaddukas karke chashni main dal kar pakaya to kya uska taste alag lagega? plz rply me.
C.A SAURABH TRIPATHI
thinks for the rcpy NISHA JI
neha gupta
Nisha mam kya tyar roll ko kuch der bad bhi fry kr sakte h
निशा: नेहा जी हां अवश्य किया जा सकता है.
Anita
Hi Nishaji,
mene aaj spring roll banaya...very tasty...i spring roll bahut achhe bane, lekin oily se lage perkyun?
निशा: अनीता जी, तेल जब अच्छा गरम हो तब ही स्प्रिंग रोल को तलने के लिये डालें, तेल कम गरम हो और स्प्रिंग रोल तलने के लिये डाल दें तब वे तेल को एब्जोर्ब कर सकते हैं.
kavita sharma
Hello Nisha Ji , I cooked spring rolls as i learnt from you. My hubby and my daughter liked so much. And my friends asked wheredid you learn from. They asked the recipe ,I suggested your site and now they are all fan of yours
Thanks & Regards
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
AASTHA AGGARWAL
nisha ji literally your all the recipes are fab and most amazing is the recipe of spring roll
thanks
निशा: आस्था, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kavita sharma
Really Mam, it is so easy to cook spring rolls after seeing your very simple n easy way to cook.
Thanks
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.