वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

📅 10 नवंबर 2011 👁 13.7 लाख बार देखी गई 💬 314 कमेंट ★ 3.5 (22987)


सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये  क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.

स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं.  यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर  वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.

Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers

रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)

  • मैदा - 100 ग्राम (एक कप)

पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)

  • पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
  • पनीर  - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक  - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
  • अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • सोया सास - एक छोटी चम्मच
  • नमक  - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
  • तेल  - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.

विधि - How to make Vegetable Spring Rolls

किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय.  यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो  रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:

कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.

स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.

प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)

वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.

डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.

सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.

Vegetable Spring Rolls - How to make veg spring rolls

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (22987 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (314)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

RAVI
very niceeee....
alka
nisha ji is a best cook aap kaha par rahti ho
aakansha goel
nisha ji...ye spring roll fry krte time open to nhi honge...ye roll krte time maida ke paste se chipkane h kya.......or jaisa apne noodles role ka dough btaya h ata gundkar kya veg spring roll ke rapper bhi aisi bn sakte h
निशा: आकांक्षा जी, रैपर किसी भी तरीके से तैयार किये जा सकते हैं, चिपकाने के लिये मैदा का घोल ले लीजिये बहुत अच्छी तरह चिपक जाते हैं, फ्राई करते समय बिलकुल भी नहीं फटते.
shashi
Thanks Nisha ji
tejal patel
Nishaji kal maine aapke batayi hui spring roll ki recepie se spring rolls banaye ghar me sub ko bahot pasand aaye.khas kar meri 9years beti ko. Thanks nishaji gor the gr8 receipe.
निशा: तेजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
Avi
excellent way of presentation! it worked.. just cooked and ate :) Thank you!
निशा: अवि, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nick Gupta
nisha madam ji ... agr hum meda me egg dale to i mean bina egg ke ye fatenge to nahi na
निशा: निक जी, हम बिना एग का ही बना रहे हैं ये बिलकुल नहीं फटता.
PARMESHWAR SINGH
I AM HOTEL JOB
roop
ajinomoto kya hai yeh kha se milti hai?
निशा: रूप, अजीनोमोटो एक तरह का नमक है, जो स्वाद को बढ़ाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Shreya
Hello Mam,
Is it necessary to use soya sauce? Instead of it can we use anything else? If yes please name the thing. And is it necessary to use ajinomotto?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, सोया सास और अजीनोमोटो के बिना आप स्टफिंग बनाई जा सकती है.
akansha
acha nahi bana tel bhar gaya spring roll mai mai .........
निशा: आकांक्षा, तेल को अच्छी तरह गरम होने दें इसके बाद स्प्रिंग रोल तले, उसके अन्दर तेल नहीं भरेगा.
dhruv
amazing.keep it up aunti
aman
nisha ji aaki receipes fabulous hai thanks a lot for helping us through this website.kya ktori chat ka method hai ? aur muje kuch pudding b suggest kijiye jo jaldi ban jaye aur unique bhi hi
निशा: अमन, कटोरी चाट की रेसिपी मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
neha jaiswal
thankyou mam, nice recipe
meenaxi
mem,
me paneer kali mirch ki recipe chati hun. pls kya aap paneer kali mirch recipe upload kar sakti hai.
pls............
निशा: मीनाक्षी मैं कोशिश करूंगी.
Shreya
Hello Mam,
Can't we use anything else in place of soya sauce? If yes please name the thing. And is it necessary to use ajino-motto?
Waiting for your reply.
Thanks.
amartya singh
thanx for your recipes
dr sunil
are wrappers used for spring roles available readymade?
Meenakshi nagpal
nisha ji thankyou I like your reciepes
meenu
roll ko kaise fold karna chaie kya sides me oil lagna h kya nai to vo khud jaye ga.
निशा: मीनू, ओइल लगाने की आवश्यकता नहीं है, आप इसका वीडियो देख लीजिये, आपकी सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेंगी.
Poonam
Hi hru
I tried receipe but wrappers get the teared while stuffing

Another thing u mentioned different type of wrapper in noodle spring roll we can use any wrapper with any stuffing


Tks
निशा: पूनम जी हां आप किसी भी तरह के रैपर किसी भी स्टफिंग के लिये यूज कर सकती हैं.
renu
thanks nishaji for nice recipe wrapper pahele se bana kar freeze me rakh sakte hai to kitne samay ke liye pls reply me
निशा: रेनू, एक दिन पह्ले तैयार कर सकती है, दूसरे दिन तल लीजिये.
shefali gupta
spring roll bahut aache lagte h muje . aap ki jitni b receipe h usme se mene bahut kuch try kiya aur vo bahut hi aachi bani h.muje gol gappe banane h mujse aache nhi bante to aap plz meri help karengi .aap muje receipe batayengi .thank you
निशा: शेफाली, गोलगप्पे की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गोलगप्पे लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
akanksha
mujhe bahut achhe lagte he spring roll
yeshu
lazeeeeeeez
chetna goyal
it was tooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooogooooooooooooooood
kiran
ajinomoto ham kyu dalte hai g
निशा: किरन, अजीनोमोटो स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, इसे डालना आवश्यक नहीं है बिना इसके भी स्प्रिंग रोल बहुत अच्छे स्वादिष्ट बनते हैं
Shravanthi
Thnk u for a easiest vegetable spring roll madam, yesterday myself and my husband prepared it... It was very tasty....
निशा: श्रावन्थी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sonu koli
wow nisha kay receip hoti video bagunuch maja pot bharla ashish navin receipya banvat re!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!! by tc
Asha
Nishaji, kya is dish ko fry kiye bagair bana sakte hain? Oven mein bake kar sakte hain?
निशा: आशा, इनके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करके इन्हैं ओवन में भी सेका जा सकता है, लेकिन अभी हमने इसे ओवन में ट्राई नहीं किया, आप ट्राई कीजिये और बताइये कि कैसे बने.