वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं. यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.
Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers
रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)
- पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
- पनीर - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
- अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- सोया सास - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- तेल - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.
विधि - How to make Vegetable Spring Rolls
किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय. यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.
प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)
वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.
डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
कमेंट (314)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीप्ती, धन्यवाद.
निशा:
कोमल, सास के लिये टमाटर सास, रैड चिल्ली सास और सोया सास बराबर की मात्रा में मिलाकर, स्वादानुसार नमक मिला लीजिये, स्प्रिंग रोल के साथ खाने के लिये सास तैयार हो जायेगा, धन्यवाद.
निशा: रंजू, अनीनोमोटो एक तरह का नमक है,मोनो सोडियम ग्लूटामेट (MSG) कहते हैं, ये थोड़ा सा ही डालने पर खाने के स्वाद को बड़ा देता है, अजीनोमोटो को चाइनीज रैसिपी में यूज किया जाता है.
निशा: भावना, मैं कोशिश करूंगी.
mujhe manchurian ki recipe janani hai.....
plz help
निशा: प्रियंका, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
plzzz manchurian ki recipe btaye
निशा: राशु, मैं जल्दी ही रैसिपी लिखने वाली हूँ.
plz provide the recipe
निशा: ओमकार, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
thank u miss........
निशा: जरीना, जी अगर आपको चीज पसन्द है तब आप डाल सकती हैं.
but ma'am ek problem i faced n dat was it mere spring roll thode soft ban gae the
to kya ma'am u could help me out in figuring k out the reason cz of which dey were soft instead of being crisp
n apki momozz k recipe wass awesum...bilkul perfect momozz bane the jab i made it thankuu soo much
निशा: अंजली, स्प्रिंग रोल को धीमी आग करके क्रिस्प होने तक तलिये, अच्छे क्रिस्प स्प्रिंग रोल बनेंगे, धन्यवाद.
निशा: पाराजीत, अजीनोमोटो, एक तरह का नमक है, जिसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट कहते हैं, इसे टेस्ट एन्हैसर के लिये यूज किया जाता है, अजीनोमोटो डालना बिलकुल आवश्यक नहीं हैं.
apki recipi bahut pasand aai, thank you.
hum is veg.spring rolls ko bana kar kitne time tak store kar sakte hai.
निशा: श्वेता, ये गरम खाने के लिये होते हैं, अगर बच जायं तो फ्रिज में रखकर दूसरे दिन तक खाये जा सकते हैं.