मेथी के लड्डू - Methi Laddu Recipe - Fenugreek Seeds Laddu

मेथी के लड्डू एक पारम्परिक रेसीपी है जो मिठाई कम बल्कि औषधीय रूप में अधिक प्रयोग किये जाते हैं. इसका प्रयोग प्रसव के बाद जच्चा को खिलाने के लिये या सर्दियों में होने वाले कमर या जोडों के दर्द की दवा के रूप में किया जाता है.
इस कड़कड़ाती सर्दी में आप अपने घर के बुजुर्ग को मेथी दाना लड्डू बनाकर खिलाईये या घर से दूर रह रहे बुजुर्ग के पास इसे बनाकर भिजवाईये. आपके बुजुर्गों को बहुत खुशी मिलेगी और उन्हें खुश देखकर आप तो निश्चित रूप से खिलखिलायेंगे ही.
Read - Methi Laddu Recipe - Fenugreek Seeds Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Laddu Recipe
- मेथी दाना - 100 ग्राम (1 कप से थोड़ा कम )
- दूध - 1/2 लीटर दूध (2 1/2 कप)
- गेहूं का आटा - 300 ग्राम (2 कप)
- घी - 250 ग्राम (1 1/2 कप)
- गोंद - 100 ग्राम (आधा कप)
- बादाम - 30 - 35
- काली मिर्च - 8-10
- जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सोंठ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 10-12
- दालचीनी - (4 टुकड़े)
- जायफल - (2 जाय फल)
- चीनी या गुड़ - 300 ग्राम(1 1/2 कप गु़ड़ के टुकड़े)
विधि - How to make Methi Laddu
मेथी को अच्छी तरह साफ कीजिये(दाना मेथी को आप धोकर, सूती मोटे कपड़े पर डालकर धूप में सुखा कर प्रयोग में ला सकते हैं या फिर सूती साफ कपड़े से पोंछ कर प्रयोग में ला सकते हैं) साफ की हुई मेथी को मिक्सर से थोड़ी मोटी मोटी आटे जैसी पीस लीजिये. दूध को उबाल लीजिये.
पिसी हुई मेथी दूध में डालकर 8-10 घंटे के लिये भिगो दीजिये.

बादाम छोटा छोटा काट लीजिये. काली मिर्च को हल्का सा(एक मिर्च के 4-5 टुकड़े करते हुये) कूट लीजिये, दाल चीनी और जायफल को बारीक कूट लीजिए, इलाइची को भी को छीलकर कूट लीजिये.
कढाई में आधा कप घी डालकर, भीगी हुई मेथी को धीमी और मध्यम आग पर ह्ल्का ब्राउन होने, अच्छी महक आने तक भूनिये और किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
बचे हुये घी को कढ़ाई में डालकर गरम कीजिये, गोंद तल कर प्लेट में निकाल लीजिये(गोंद एकदम धीमी आग पर तलिये), कढ़ाई में बचे घी में आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर, गुड़ के टुकड़े डालिये, धीमी आग पर पिघला कर गुड़ की चाशनी बना लीजिये. गुड़ की चाशनी में, जीरा पाउडर, सोंठ पाउडर, कतरे बादाम, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिलाइये, अब भुनी मेथी, भुना हुआ आटा, भुना हुआ गोंद डालकर हाथ से मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये.

मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाकर, एक नीबू के आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. मेथी के लड्डू को 4-5 घंटे तक खूली हवा में ही रहने दीजिये.
मेथी के लड्डू (Methi ke Laddu) तैयार हैं, लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और रोजाना सुबह या शाम गरम दूध के साथ एक मेथी का लड्डू खाइये और जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द, सर्दी से होने वाले दर्द से बचे रहिये.
सुझाव: मेथी के लड्डू में आप चाहें तो चिरोंजी या पिस्ते मन पसन्द की मेवा मिला सकते हैं.
मेथी के लड्डू आप चीनी से बना रहे हैं तब बारीक पिसी चीनी या बूरा सारी चीजों में मिलाइये और इसी तरह लड्डू बना लीजिये.
कमेंट (144)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रूबी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रनीता जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सोफिआ जी, 100 ग्राम मेथी पाउडर ले सकती है.
निशा: teres, गोंद पेड़ के तने से निकला गाढ़ा पदार्थ है, जो उसके ऊपर जमा रहता है, इसे खाने के काम में लाया जाता है. ड्राई फ्रूट वालों या किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: ऊषा जी, इसे आप रिफाइन्ड से बना सकते हैं लेकिन देशी घी के लड्डू स्वाद में ज्यादा अच्छे लगते हैं.
meri sas jinaki umar 80 + hai,unko diabities hai,aur sare sharir tatha pawon me dard rahata hai. kya methi ke ladoo bina sugar ke ban sakte hai. Agar han, to batlaiye, bahuton ka bhala hoga.
निशा: माया जी, बिना चीनी के लड्डू नहीं बन पायेंगे, मेथी को पीस कर रख लीजिये, और रोजाना 1 छोटी मेथी पानी के साथ लेने से दर्द और पाचन दोनों में राहत होती है.
निशा: हिना, इतनी सामग्री से 30-32 लड्डू बनकर तैयार हो जायेंगे, लड्डू के साइज के ऊपर भी लड्डू मी मात्रा निर्भर करती हैं.
निशा: हिना, जी हां कमरकस डाल सकते हैं.
kya ye laddu prgnency me khane ke liye he ?? pregnency me khana vale laddu ki recipe bataiye na jo sooth vale hote he ek mahine ke liye kitna saman chaiye pls bataiye na
निशा: प्रीति, मेथी के लड्डू ठंड के मौसम में खाये जाने वाले लड्डू हैं, इनसे शरीर का दर्द, जोड़ों का दर्द भी ठीक रहता है, प्रेग्नेसी के समय गेहूं के आटे के साथ मेवा डालकर लड्डू बनायें और खायें, उसमें सोंठ डालने की आवश्यकता नहीं है. डिलीवरी के बाद सोंठ वाले लड्डू खाइये तब अच्छे रहते हैं, और वेबसाइट पर गुड़ मेवा के लड्डू दिये है, सर्च बटन पर गुड़ मेवा के लड्डू लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रीती, ये तो आप स्वयं ही जोड़कर निकाल लेंगी, प्लीज कोशिश कीजिये, धन्यवाद.
निशा: Realfihter अभी हमने ये वीडियो नहीं बनाया है, हम इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
actually meri mom ne mujhe methi ke laado ban ke diye the diwali ke time aur Maine pure khaye nahi.......thode yani 20 laado bache hai ........ye kharab ho gya kya ?????? pls hep..:-
निशा: संजू, लड्डू बने हुये लगभग 6 माह हुये जा रहे हैं, और इतने दिनों में तो लड्डू खाने लायक नहीं रह सकते हैं.
निशा: ज्योति, अब आपने लड्डू बना लिये हैं तो अवश्य खाइये, लेकिन दिन में एक छोटा सा लड्डू खायें क्यों कि अब गर्मी की मौसम शुरू हो गया और लड्डू तासीर में गरम होते है, हो सकता है आपके लिये सूट करें, कुछ लोंगों को गरम चीजें बिलकुल भी सूट नहीं करती.
निशा: ज्योति, ये लड्डू ठंड के दिनों में खाये जाते हैं, गर्मी के दिनों में इन्हैं मत बनाइये.
Pls mujaheddin bhi is ki details ki delivery ke bad kya Khana hai pls mail kijiye.
Thanks Nishaji.
निशा: खुशी, मेथी पाउडर भी लिया जा सकता है.
निशा: प्रिया, आप बिना सिनामन के भी ये लड्डू बना सकते हैं.
Thanks for recepie but instead of milk should i use ghee.
निशा: आभा, मेथी को दूध में ही भिगोना है.
निशा: सीमा, गेहूं का आटा ही यूज करते हैं और वह अच्छा भी होता है.
Will You send/Upload the recepie of Kaju Ki Katli. My husband is like this sweet.
Regards!
निशा: आभा, काजू कतली का वीडियो वेवसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर काजू की कतली लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Fenugreek after wet in milk since 10 Hrs what i have do with the milk which is left after removing fenugrrek.
निशा: आभा, यदि आप रैसिपी में दी हुई दूध और मेथी की मात्रा ले रही हैं तब दूध बचता नहीं है, अगर दूध बच रहा है तो आप मेथी के साथ डालकर भून लीजिये, लड्डू अच्छे बनेंगे.