मेथी के लड्डू - Methi Laddu Recipe - Fenugreek Seeds Laddu

मेथी के लड्डू एक पारम्परिक रेसीपी है जो मिठाई कम बल्कि औषधीय रूप में अधिक प्रयोग किये जाते हैं. इसका प्रयोग प्रसव के बाद जच्चा को खिलाने के लिये या सर्दियों में होने वाले कमर या जोडों के दर्द की दवा के रूप में किया जाता है.
इस कड़कड़ाती सर्दी में आप अपने घर के बुजुर्ग को मेथी दाना लड्डू बनाकर खिलाईये या घर से दूर रह रहे बुजुर्ग के पास इसे बनाकर भिजवाईये. आपके बुजुर्गों को बहुत खुशी मिलेगी और उन्हें खुश देखकर आप तो निश्चित रूप से खिलखिलायेंगे ही.
Read - Methi Laddu Recipe - Fenugreek Seeds Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Laddu Recipe
- मेथी दाना - 100 ग्राम (1 कप से थोड़ा कम )
- दूध - 1/2 लीटर दूध (2 1/2 कप)
- गेहूं का आटा - 300 ग्राम (2 कप)
- घी - 250 ग्राम (1 1/2 कप)
- गोंद - 100 ग्राम (आधा कप)
- बादाम - 30 - 35
- काली मिर्च - 8-10
- जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सोंठ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 10-12
- दालचीनी - (4 टुकड़े)
- जायफल - (2 जाय फल)
- चीनी या गुड़ - 300 ग्राम(1 1/2 कप गु़ड़ के टुकड़े)
विधि - How to make Methi Laddu
मेथी को अच्छी तरह साफ कीजिये(दाना मेथी को आप धोकर, सूती मोटे कपड़े पर डालकर धूप में सुखा कर प्रयोग में ला सकते हैं या फिर सूती साफ कपड़े से पोंछ कर प्रयोग में ला सकते हैं) साफ की हुई मेथी को मिक्सर से थोड़ी मोटी मोटी आटे जैसी पीस लीजिये. दूध को उबाल लीजिये.
पिसी हुई मेथी दूध में डालकर 8-10 घंटे के लिये भिगो दीजिये.

बादाम छोटा छोटा काट लीजिये. काली मिर्च को हल्का सा(एक मिर्च के 4-5 टुकड़े करते हुये) कूट लीजिये, दाल चीनी और जायफल को बारीक कूट लीजिए, इलाइची को भी को छीलकर कूट लीजिये.
कढाई में आधा कप घी डालकर, भीगी हुई मेथी को धीमी और मध्यम आग पर ह्ल्का ब्राउन होने, अच्छी महक आने तक भूनिये और किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
बचे हुये घी को कढ़ाई में डालकर गरम कीजिये, गोंद तल कर प्लेट में निकाल लीजिये(गोंद एकदम धीमी आग पर तलिये), कढ़ाई में बचे घी में आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर, गुड़ के टुकड़े डालिये, धीमी आग पर पिघला कर गुड़ की चाशनी बना लीजिये. गुड़ की चाशनी में, जीरा पाउडर, सोंठ पाउडर, कतरे बादाम, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिलाइये, अब भुनी मेथी, भुना हुआ आटा, भुना हुआ गोंद डालकर हाथ से मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये.

मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाकर, एक नीबू के आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. मेथी के लड्डू को 4-5 घंटे तक खूली हवा में ही रहने दीजिये.
मेथी के लड्डू (Methi ke Laddu) तैयार हैं, लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और रोजाना सुबह या शाम गरम दूध के साथ एक मेथी का लड्डू खाइये और जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द, सर्दी से होने वाले दर्द से बचे रहिये.
सुझाव: मेथी के लड्डू में आप चाहें तो चिरोंजी या पिस्ते मन पसन्द की मेवा मिला सकते हैं.
मेथी के लड्डू आप चीनी से बना रहे हैं तब बारीक पिसी चीनी या बूरा सारी चीजों में मिलाइये और इसी तरह लड्डू बना लीजिये.
कमेंट (144)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अवधेश जी, अगर आपको ठंड से दर्द है और आप मेथी के लड्डू खा रहे हैं तो दही - चावल आदि ठंडी चीजें न खायें.
muje dedh kilo laddu banane to muje sari chije kitni chahiye. or methi ko bina dudh me bhigoye bana sakte he?
ple. mam jaldi javab dena
निशा: रश्मी जी, इतने इन्ग्रीडियेन्ट में लगभग 1.200 किग्रा. लड्डू बन जाते हैं, डेड़ किग्रा. लड्डू बनाने के लिये सामग्री को थोड़ा थोड़ा सा बढ़ा कर बना सकते हैं, मेथी को दूध में भिगोने से उसकी कढ़वाहट खतम हो जाती है, अच्छा टेस्ट आता है.
निशा: पूजा जी, मिश्रण के अच्छे से नही भून पाने के कारण उसमें नमी रह जाती है जिसके कारण ऎसा होता है. अगली बार मिश्रण को अच्छे से नमी समाप्त होने तक भूनें यह खराब नही होगा.
Methi ki tasseer garam hoti hai kya
Mujhe stomach mein garmi hui hai
Kya main ye ladoo kha sakti hoon
निशा: प्रीती जी, मेथी गरम होती है और इससे बने लड्डू खासतौर पर सर्दी के मौसम में खाने अधिक लाभदायक कहे गए हैं. पेट में गर्मी होने के कारण आप अभी इनका सेवन न करें तो बेहतर होगा. जब आप स्वस्थ हो जाएं तब इन्हें खा सकती हैं.
ladoo ke upar fungas jaisa ho gaya hai KOI UPAY PL??????
निशा: संतोष जी, मैथी को दूध में भिगो कर घी में भूना जाता है, और इसे अच्छी तरह भूना जाता है, अच्छी महक आने तक, मेथी का बिखरा हुआ मिश्रण बनने तक, अगर आप इसे अच्छी तरह नहीं भूनेंगे इसमें कच्चा दूध रह जायेगा तब एसा हो सकता है, क्यों कि हमने और किसी जगह एसी किसी चीज का यूज नहीं किया जो खराब हो सकती है. आप मिश्रण में फंगस बता रहे हैं तो वह खराब है, खाने के लिये सही नहीं है, धन्यवाद.
निशा: लड्डू को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दीजिये, वे चिपकेंगे नहीं.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेन्द्र जी, मेथी की तासीर गरम होती है. इसलिए गर्मियों में इन लड्डुओं का सेवन करने से बचना चाहिए.
निशा: पार्वती जी, धन्यवाद.
Aj muzhe methi ke laddu banane h.kya mai dudh agar kam use karu,aur methi powdwr jyada use toh chalega kya,muzhe laddu kadave hi banane h.
Mai aapki receipe try krti hu.aur achhi bhi ban jati h.please mam reply me fast
निशा: मिष्ठी जी, हां कर सकते हैं. पर मिश्रण को अच्छे से भून लीजिए ताकि लड्डू आसानी से बंध जाएं. धन्यवाद.
Maine aaj laddu banaye h gond ke lekin vo laddu bandhane problem ho rhi h,maine socha mai vahi samagri use karke methi ke laddu bana du.agar mai vaisa karungi toh kya methi ke laddu ban jayenge?
Mam please reply dijiye.
निशा: प्रियंका जी, अगर मिश्रण सूखा हो रहा हे तब उसमें अलग से थोड़ा घी और 1-2 छोटी चम्मच मलाइ या दूध मिलाकर लड्डू बांधे जा सकते हैं.
निशा: लीना जी, मेथी को दूध में भिगोना आवश्यक है वरना मेथी में कड़वाहट रह जाती है.
निशा: मनजीत जी, अगर घी अलग हो रहा है तो उसे चम्मच से निकाल दीजिये, मिश्रण को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिये रख दीजिये, वह जमने जैसा हो जाये ठंडा लड्डू बांध लीजिये.
& koi bhi ni kha sakta & y her serdi Khan's jaruri h
निशा: मनी जी, लड्डू को सर्दी के मौसम में उचित मात्रा में खायें, 1 -2 लड्डू रोजाना ये बहुत फायदेमन्द हैं, ये हानिकारक नहीं होते.
निशा: अभिषेक जी, हां बिल्कुल डाल सकते हैं.
निशा: मनजीत जी, शुगर फ्री रेसिपी में बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: परमेश्वरी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. ये लड्डू बहुत गरम तासीर के होते हैं, बेहतर होगा कि आप इस दौरान ये लड्डू न खाएं.
निशा: अल्का जी अब तओ कुछ नही हो सकता. लड्डू में फंगस नमी की वजह से लगा होगा, इसका कारण मेथी का कम भुनना है. अगली बार आप मेथी को अच्छी तरह पूरी नमी खत्म होने तक भूनिये, लड्डू इतनी जल्दी खराब नहीं होते.
निशा: राकेश जी, लड्डू से खुजली तो नहीं होनी चाहिये, लेकिन आपको एसा लग रहा है तब आप वह लड्डू न खायें, घर के दूसरे सदस्य उन्हैं खायें हो सकता है कि आपको नहीं सूट कर रहे हों.
निशा: साज़िद जी, छोटी इलाइची का इस्तेमाल करना है.
निशा: बबिता जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
निशा: जी हां मिलाई जा सकती है.
Very nice recipe I'll definitely try it !
Can I use ready made method powder?
निशा: अमिता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. जी हां, आप इस रैसिपी को रेडीमेड मेथी पाउडर से भी बना सकती है. आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ बांटिए.
निशा: देवराज जी, मेथी के लड्डू गरम होते हैं, प्रगनेन्सी के समय न खिलायें, ये लड्ड सर्दी के मौसम में खाने के लिये होते हैं.
निशा: सुगन जी, हां अवश्य कीजिये, आप अपने खाने में कुछ खा सकते हैं.
निशा: मिश्रण को कढ़ाई में डालकर मीडियम आग पर लगातार चलाते हुये पका लीजिये, और अगर घी अलग हो रहा है तो उसे चम्मच से निकाल दीजिये, मिश्रण को फ्रिज में रखकर ठंडा करके लड्डू बांध लीजिये, बहुत अच्छे लड्डू बनेंगे.
I really appreciate
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.