मेथी के लड्डू - Methi Laddu Recipe - Fenugreek Seeds Laddu

मेथी के लड्डू एक पारम्परिक रेसीपी है जो मिठाई कम बल्कि औषधीय रूप में अधिक प्रयोग किये जाते हैं. इसका प्रयोग प्रसव के बाद जच्चा को खिलाने के लिये या सर्दियों में होने वाले कमर या जोडों के दर्द की दवा के रूप में किया जाता है.
इस कड़कड़ाती सर्दी में आप अपने घर के बुजुर्ग को मेथी दाना लड्डू बनाकर खिलाईये या घर से दूर रह रहे बुजुर्ग के पास इसे बनाकर भिजवाईये. आपके बुजुर्गों को बहुत खुशी मिलेगी और उन्हें खुश देखकर आप तो निश्चित रूप से खिलखिलायेंगे ही.
Read - Methi Laddu Recipe - Fenugreek Seeds Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Laddu Recipe
- मेथी दाना - 100 ग्राम (1 कप से थोड़ा कम )
- दूध - 1/2 लीटर दूध (2 1/2 कप)
- गेहूं का आटा - 300 ग्राम (2 कप)
- घी - 250 ग्राम (1 1/2 कप)
- गोंद - 100 ग्राम (आधा कप)
- बादाम - 30 - 35
- काली मिर्च - 8-10
- जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सोंठ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 10-12
- दालचीनी - (4 टुकड़े)
- जायफल - (2 जाय फल)
- चीनी या गुड़ - 300 ग्राम(1 1/2 कप गु़ड़ के टुकड़े)
विधि - How to make Methi Laddu
मेथी को अच्छी तरह साफ कीजिये(दाना मेथी को आप धोकर, सूती मोटे कपड़े पर डालकर धूप में सुखा कर प्रयोग में ला सकते हैं या फिर सूती साफ कपड़े से पोंछ कर प्रयोग में ला सकते हैं) साफ की हुई मेथी को मिक्सर से थोड़ी मोटी मोटी आटे जैसी पीस लीजिये. दूध को उबाल लीजिये.
पिसी हुई मेथी दूध में डालकर 8-10 घंटे के लिये भिगो दीजिये.

बादाम छोटा छोटा काट लीजिये. काली मिर्च को हल्का सा(एक मिर्च के 4-5 टुकड़े करते हुये) कूट लीजिये, दाल चीनी और जायफल को बारीक कूट लीजिए, इलाइची को भी को छीलकर कूट लीजिये.
कढाई में आधा कप घी डालकर, भीगी हुई मेथी को धीमी और मध्यम आग पर ह्ल्का ब्राउन होने, अच्छी महक आने तक भूनिये और किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
बचे हुये घी को कढ़ाई में डालकर गरम कीजिये, गोंद तल कर प्लेट में निकाल लीजिये(गोंद एकदम धीमी आग पर तलिये), कढ़ाई में बचे घी में आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी डाल कर, गुड़ के टुकड़े डालिये, धीमी आग पर पिघला कर गुड़ की चाशनी बना लीजिये. गुड़ की चाशनी में, जीरा पाउडर, सोंठ पाउडर, कतरे बादाम, काली मिर्च, दालचीनी, जायफल और इलाइची डालकर अच्छी तरह मिलाइये, अब भुनी मेथी, भुना हुआ आटा, भुना हुआ गोंद डालकर हाथ से मिश्रण को अच्छी तरह मिला लीजिये.

मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाकर, एक नीबू के आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. मेथी के लड्डू को 4-5 घंटे तक खूली हवा में ही रहने दीजिये.
मेथी के लड्डू (Methi ke Laddu) तैयार हैं, लड्डूयों को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और रोजाना सुबह या शाम गरम दूध के साथ एक मेथी का लड्डू खाइये और जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द, सर्दी से होने वाले दर्द से बचे रहिये.
सुझाव: मेथी के लड्डू में आप चाहें तो चिरोंजी या पिस्ते मन पसन्द की मेवा मिला सकते हैं.
मेथी के लड्डू आप चीनी से बना रहे हैं तब बारीक पिसी चीनी या बूरा सारी चीजों में मिलाइये और इसी तरह लड्डू बना लीजिये.
कमेंट (144)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
और ऐसी जानकारि मीलती रहे
खुब खुब धन्यवाद
निशा: संत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अक्षय ही, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:सायदा जी, गोंद को घी में भून कर यूज किया जाता है, और घी में फैट होता है, ये कम ही मात्रा में यूज किया जाता है, बहुत फायदेमन्द होता है.
निशा: संदीप जी, आप इसे बाजरे के आटे से भी बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam mri abhi delivery hui h sejierian pr mre dudh nhi a rha koi solution btao ki kya khane se dudh ane lge
निशा: रेखा जी, खाने में घर का बना ताजा खाना खायें, दाल दलिया, दूध दलिया खायें, दूध से बनी चीजें ज्यादा खायें, देशी घी और गुड़ मेवा के लड्डू बनायें और सुबह नाश्ते में खायें, रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
nisha ji namskar
many Apki bhout dieses try ki hai aur vo bhout sadist dani hai.
mari delivery hony vali hai aur is mathi k ladoo my Kay hum nachni k atta, jow k atta milla skty hai.
निशा: प्रभा जी, इतने सामन से 25-30 लड्डू बनकर तैयार हो जाते हैं, मैं ये बताती तो हूँ कि कितने लड्डू बन जायेंगे, अगली बार से और भी ध्यान रखूंगी.
निशा: कंचन जी, 10 दिन में लड्डू खराब हो गये हैं, लड्डू खराब होने का कारण उसमें नमी का होना है, मेथी को कम भूनना है, अगली बार आप मेथी को अच्छी तरह पूरी नमी खतम होने तक भूनिये, लड्डू इतनी जल्दी खराब नहीं होते, उसमें कुछ खराब होने के लिये होता ही नहीं है.
निशा: हिना जी, मेथी थोड़ी कम भुनी हो तो एसा हो सकता है, और गुड़ के लड्डू तो हल्के सोफ्ट ही रहते हैं. अगली बार मेथी को अच्छी तरह से नमी खतम होने तक भून लीजिये, लड्डू नरम नहीं रहेंगे.
निशा: दिनेश जी हां डाली जा सकती है और बिना इनके भी लड्डू बनाये जा सकते हैं.
bhej sakti hain.
dhanyabaad
In laddu me milk dala hai to Kya Inko refrigerator me rakhna jaruri Hai. Ya bahar rakhkar bhi 2 month tak khaya ja sakta hai.
निशा: अर्पना जी, मेथी को दूध में भिगाकर, घी डालकर उसे अच्छी दाने दार होने तक भून लिया जाता है, ये लड्डू बाहर रखकर भी 1 महिने तक खाये जा सकते हैं, और ये लड्डू सर्दी के मौसम में खाये जाते हैं, सर्दी के मौसम में लड्डू को बाहर रख कर खाया जा सकता है और आप इन्हैं फ्रिज में रखकर 2 माह तक खा सकती हैं, फ्रिज में रखे लड्डू और भी ताजे रहेंगे.
1. Is there any other way to remove the bitter taste of methi instead of using milk?
2. Can we use olive oil instead of ghee?
Because I am still thinking about why my methi ladoos/halwa become a waste after a week. It could be because of milk, other than milk, nothing in there which can be rotten that quick. Thanks again and I really appreciate your time.
निशा: राज, मेथी के स्वाद को दूध और घी की मदद से ही अच्छा बनाया जाता है. घी की जगह ओलिव ओइल यूज कर सकते हैं, उसका स्वाद थोड़ा अलग होगा, मेथी के लड्डू मैंने अपने घर में पूरे 1.5 महिने में खतम किये थे और लास्ट लड्डू भी उतना ही स्वादिष्ट और अच्छा था. आप मेथी को दूध की जगह पानी में भिगो कर भून लीजिये, लेकिन इसे भी अच्छी तरह भूनना होगा, स्वाद में हल्का सा मेथी का स्वाद आयेगा, लड्डू खाये जा सकते हैं, स्वाद में कड़वे नहीं होंगे. आप जो भी मिठाई बनायें बहुत अधिक न बनायें, धन्यवाद.
निशा: राज, मैथी को दूध में भिगो कर घी में भूना जाता है, और इसे अच्छी तरह भूना जाता है, अच्छी महक आने तक, मेथी का बिखरा हुआ मिश्रण बनने तक, अगर आप इसे अच्छी तरह नहीं भूनेंगे इसमें कच्चा दूध रह जायेगा तब एसा हो सकता है, क्यों कि हमने और किसी जगह एसी किसी चीज का यूज नहीं किया जो खराब हो सकती है. आप मिश्रण में फंगस बता रहे हैं तो वह खराब है, खाने के लिये सही नहीं है, धन्यवाद.
निशा: सीमा, बेबी को मेरा बहुत बहुत प्यार और आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जुगल आप मेथी के लड्डू मत खाइये. आप बेसन के लड्डू या गेहूं के आटे के लड्डू बना लीजिये और 1 लड्डू रोजाना खाइये, आपको अच्छे लगेंगे.
निशा: सीमा, स्टिच सूखने के बाद आप एक लड्डू रोजाना खा सकती हैं.
I made the recipe as per thr detail provided bu u. But my ladoo became very watery. I think because of gur chasni. Can u tell me what to do.... pls....
निशा: सारिका, लड्डू में हमने पानी कही यूज नहीं किया है, फिर पानी कहां से आया, प्लीज अगर आपने गुड़ में चाशनी बनाने के लिये पानी डाला है तो मिश्रण को कढ़ाई में डालकर वह पानी जलने तक मिश्रण को मीडियम आग पर लगातार चलाते हुये पका लीजिये, और अगर घी अलग हो रहा है तो उसे चम्मच से निकाल दीजिये, मिश्रण को फ्रिज में रखकर ठंडा करके लड्डू बांध लीजिये.
निशा: श्रुति जी, मिल्क में पिसी हुई मेथी को भिगोया है, और उसे भूना है, गुड़ को मेल्ट किया है, प्लीज आप इसका वीडियो देख लीजिये और पढ़ भी लीजिये आप अच्छे लड्डू बना लेंगी.
निशा: मधु जी इस तरह बने मेथी के लड्डू बिलकुल भी कड़वे नहीं बनते हैं, लड्डू आपने बनाये हैं, तारीफ की हकदार आप ही है, आपने मुझे ये कमेन्ट देकर मेरे उत्साह को और बड़ा दिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: nittey jI, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंबरीन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj m methi ke laddu bna rhi hu...meri saasu ma ke liye...actuly nxt mounth ko meri shadi ko 1 year ho jaega and meri saas bahut jyada carng h so m chup kr unhe surprize dene ke liye laddu bna rhi hu...methi dho li h n bigo fugi rat ko unke sone ke bad bnaugi...hop ache hi ni best bne...thnxxxx alot apki vjh se se kr pa rhi hu thnk u..dil se..kl batati hu kaise bne...wsh me ki ab achaaa bne...lov u mem n again thnx...ye idea b apki vjh se aaya..:)
निशा: नीतू, मैं बहुत खुश हूँ, कि आप ये लड्डू चुपचाप बनाकर अपनी सास को देने वाली है, आपको मेरी ओर से बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.