गोभी गाजर और शलजम का मीठा अचार – Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle

आजकल बाजार में गाजर गोभी और शलजम बहुतायत में मिल रहे हैं. इन तीनों को मिलाकर बना स्वादिष्ट मीठा अचार आपको पसंद आयेगा और छोटे बच्चों को भी.
Read - Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrots, Turnip and Cauliflower pickle
- गोभी, गाजर, शलजम - 1 कि. ग्राम.
- जीरा -1 1/2 छोटी चम्मच
- मैथी - 1 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ - 2 छोटी चम्मच
- राई - 1 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची - 5 (छील कर कूट लीजिये)
- खजूर - 10-12 (पतले पतले काट लीजिये)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल - 150 ग्राम (3/4 कप)
- सादा नमक - 2 छोटे चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - 3/4 कप
- गुड़ - 300 ग्राम (टुकड़े किये हुये 1.5 कप)
विधि - How to make Carrots, Turnip and Cauliflower pickle
गरम पानी में आधा छोटा चम्मच नमक डाल कर, गोभी को टुकड़ों में करके 10 मिनिट पानी में डुबा कर धोकर निकाल लीजिये. गाजर और शलजम को छीलिये, धोइये और लम्बे टुकड़े में काट लीजिये.
जीरा, मैथी, सोंफ, राई, काली मिर्च, लोंग और दालचीनी को दरदरा पीस लीजिये और बड़ी इलाइची को छील कर कूट कर अलग रख लीजिये.
खजूर के बीज निकाल कर लम्बे लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी लेकर गरम करने रखिये जिसके अन्दर सब्जियां आसानी से डूब सके. पानी में उबाल आने के बाद सब्जियां उबलते पानी में डालिये और ढक दीजिये, 2 - 3 मिनिट बाद आग बन्द कर दीजिये. सब्जियों को 10 मिनिट तक पानी में ढकी रहने दीजिये. सब्जियां हल्की सी नरम हो जाती हैं.

किसी छलनी से पानी निकाल कर, सब्जियों को सूती सूखे कपड़े पर फैलाइये और 2 घंटे धूप में सूखने दीजिये. धूप न होने पर ये सब्जियां कपड़े पर फैला कर छाया 3-4 में सुखाई जा सकती हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,(धीमी आग रखिये). गरम तेल में हींग, हल्दी पाउडर और पिसे हुये मसाले डालिये, चमचे से चलाकर थोड़ा सा भूनिये, अब गोभी, गाजर और शलजम के टुकड़े डाल कर, नमक और लाल मिर्च डालिये, सारी चीजों को आग पर अच्छी तरह मिला लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
किसी दूसरे बर्तन में सिरका और गुड़ को गरम कीजिये, गुड़ पिघलने तक इसे पका लीजिये. इस पिघले गुड़ को छानिये और मसाले मिले अचार में मिला दीजिये, कुटी हुई इलाइची और कटे हुये खजूर भी अचार में मिला दीजिये. अचार पतला दिखाई दे रहा है तो उसे गाड़ा होने तक पका लीजिये.
गोभी, गाजर और शलगम के अचार को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, आप ये अचार अभी खा सकते हैं, लेकिन अचार का असली स्वाद 4-5 दिन बाद मिल पाता है जब तक सब्जियों में सारे मसाले अन्दर तक जब्ज हो जाते हैं. गोभी, गाजर शलगम के खट्टा मीठा अचार को 6 महिने तक भी रख कर खा सकते हैं.
सुझाव: अगर अचार में बाद में पतला जूस ज्यादा दिखाई दे रहा हो तो अचार को फिर से आग पर रखकर गाड़ा कर लीजिये.
Cauliflower, Carrot and Turnip Sweet Pickle video in Hindi
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लकी जी, देगी मिर्च डालने से अचार का कलर रंग लाल हो जाता है.
thanks for giving step by step instructions for methi ke ladoo
निशा: अनीता जी, तीनों चीजें मिलाकर 1 किग्रा. है.
I prepared this pickle for the very first time n luckily it was so tasty that everytime my husband eat it he repeatedly praised it. Tomorrow i m going to prepare it once again on my husbands demand hope it will taste the same. U r my guru in cooking . Every time i hv to cook any new thing i consult ur recipes . So thanx a lot. I want to meet u..........
निशा: गुरुमीत जी, हां अवश्य मिलिये, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद,
निशा: मनु, सब्जियों के ज्यादा नरम होने से वे मेस्ड लगेंगी,क्रन्ची नहीं होंगी, स्वाद तो ठीक ही रहेगा, आप चाहें तो आधे का अचार बना लीजिये और आधे की सब्जी बनाकर खतम कर दीजिये.
ye thik kse ho skta h
निशा: आशिश, आपने डार्क कलर का गुड़ थोड़ा ज्यादा डाल दिया है, इसमें थोड़ा सा नीबू का रस डालकर मिला दीजिये, टेस्ट कर लीजिये नमक कम होने पर थोड़ा नमक और मिलाया जा सकता है, अचार का स्वाद खट्टा मिठा हो जायेगा.
maine aaj gobhi gajar ka achar bnaya bht tasty bnaa. thnks.
apne isme last mein likha tha ki gudd and sirka ka ghol dalne k baad achar ko ache se pkale taki achar achi trah mix ho jaye nd pani absorb ho jaye btt aise krne se achar kafi gll gya mtlbb kafi narm ho gya. aisa kyun hua??
निशा: रुपाली, गुड़ डालने के बाद अचार पतला हो रहा है तब उसको थोड़ा सा पकाना है कि वह गाढ़ा हो जाय, टुकड़ों को पहले भी ज्यादा नरम नहीं करना है, लेकिन अभी तो अचार बन चुका है सब्जी के टुकड़े गुड़ में सख्त हो जायेगें.
निशा: सोनक जी, मैं पूरी कोशिश करूंगी.
निशा: मनु जी हां आप ओरेन्ज कैरेट से भी इसे बना सकती हैं, बहुत अच्छा अचार बनेगा.
निशा: सुमन जी हां बनाया जा सकता है.
plz ye bhi btaye ki microwave safe pyale mein pani dalne ki jrurt to nhi??
निशा: रुपाली, सब्जियों को प्याले में डालिये बिना पानी डाले ढककर 5 -6 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, सब्जियों की मात्रा के हिसाब से माइक्रोवेव का समय कम ज्यादा कर सकते हैं.
plz mujhe btayie ki hum sabjion ko gas par boil krne ki jgah microwave mein bhi narm kr skte hain?? agar haan to plz mujhe uski vidhi btayie..
निशा: रुपाली, सब्जियों को माइक्रोवेव सेफ प्याले में लेकर ढककर 3-4 मिनिट या सब्जियों की मात्रा के हिसाब से हल्की नरम होने तक माइक्रोवेव किया जा सकता है.
निशा: सोनक जी, नीबू का मीठा अचार वेबसाइट पर उपलब्ध है, शलजम, गोभी, गाजर का मीठा अचार और आम का मीठा अचार वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: राकेश अचार में थोड़ा गुड़ पिघला कर मिला दीजिये, जिससे उसका खट्टापन दब जायेगा और अचार खट्टा मिठा हो जायेगा.
Shukria
निशा: आनन्द, अचार में हमने vinegar का यूज किया है, जिससे अचार स्वादिष्ट भी हो जाता है, और उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है.
निशा: स्वीटी, अचार में सिरका ही डाला जाता है, पानी से अचार खराब हो जाता है.
निशा: 1 किग्रा, अचार में 1 छोटी चम्मच एसीटिक एसिड तेल में मिक्स करके मिला दीजिये, अचार खराब नहीं होते.
निशा: स्वीटी, अचार में थोड़ा सरसों का तेल और थोड़ा सिरका मिला दीजिये, अचार काफी दिन चलेगा.
निशा: स्वीटी, जी हां अगर आप अचार को थोड़ा कम मीठा बनाना चाहती हैं तो गुड़ की मात्रा कम कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, इसमें सिरका डालकर मिलाया जा सकता है या अमचूर पाउडर भी डाला जा सकता है.
निशा: आरती, जिंजर पाउडर को सोंठ पाउडर भी कहते हैं, किराना स्टोर पर मिल जाता है, अगर न मिले तो आप जिंजर पाउडर के बिना भी अचार बना सकती हैं.
can we use sugar instead of Gur .What should be the quantity of Sugar
निशा: अशोक, गुड़ के बराबर ही चीनी ले लीजिये.
this pickle is amazing but please nisha ji nimboo ke meethe aachar ki recipe bataiye na . i am waiting for your reply
निशा: कनु, नीबू का मीठा अचार वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर सर्च बटन पर नीबू का मीठा अचार लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: दर्शन, सब्जियां के साथ में गुड़ है, सब्जियां नहीं गलेंगी.
I made with your recipe. (Namak hi namak tha). Please, first try your recipes yourself, after it comes out perfect, only then write it on Net.
Sadhana
निशा: साधना, इसमें भी नमक 3 छोटी चम्मच लिया है, 2 छोटी चम्मच सादा नमक और 1 छोटी चम्मच काला नमक, आप वीडियो सुनिये और रैसिपी देखिये, धन्यवाद.