गोभी गाजर और शलजम का मीठा अचार – Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle

आजकल बाजार में गाजर गोभी और शलजम बहुतायत में मिल रहे हैं. इन तीनों को मिलाकर बना स्वादिष्ट मीठा अचार आपको पसंद आयेगा और छोटे बच्चों को भी.
Read - Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrots, Turnip and Cauliflower pickle
- गोभी, गाजर, शलजम - 1 कि. ग्राम.
- जीरा -1 1/2 छोटी चम्मच
- मैथी - 1 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ - 2 छोटी चम्मच
- राई - 1 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची - 5 (छील कर कूट लीजिये)
- खजूर - 10-12 (पतले पतले काट लीजिये)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल - 150 ग्राम (3/4 कप)
- सादा नमक - 2 छोटे चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - 3/4 कप
- गुड़ - 300 ग्राम (टुकड़े किये हुये 1.5 कप)
विधि - How to make Carrots, Turnip and Cauliflower pickle
गरम पानी में आधा छोटा चम्मच नमक डाल कर, गोभी को टुकड़ों में करके 10 मिनिट पानी में डुबा कर धोकर निकाल लीजिये. गाजर और शलजम को छीलिये, धोइये और लम्बे टुकड़े में काट लीजिये.
जीरा, मैथी, सोंफ, राई, काली मिर्च, लोंग और दालचीनी को दरदरा पीस लीजिये और बड़ी इलाइची को छील कर कूट कर अलग रख लीजिये.
खजूर के बीज निकाल कर लम्बे लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी लेकर गरम करने रखिये जिसके अन्दर सब्जियां आसानी से डूब सके. पानी में उबाल आने के बाद सब्जियां उबलते पानी में डालिये और ढक दीजिये, 2 - 3 मिनिट बाद आग बन्द कर दीजिये. सब्जियों को 10 मिनिट तक पानी में ढकी रहने दीजिये. सब्जियां हल्की सी नरम हो जाती हैं.

किसी छलनी से पानी निकाल कर, सब्जियों को सूती सूखे कपड़े पर फैलाइये और 2 घंटे धूप में सूखने दीजिये. धूप न होने पर ये सब्जियां कपड़े पर फैला कर छाया 3-4 में सुखाई जा सकती हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,(धीमी आग रखिये). गरम तेल में हींग, हल्दी पाउडर और पिसे हुये मसाले डालिये, चमचे से चलाकर थोड़ा सा भूनिये, अब गोभी, गाजर और शलजम के टुकड़े डाल कर, नमक और लाल मिर्च डालिये, सारी चीजों को आग पर अच्छी तरह मिला लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
किसी दूसरे बर्तन में सिरका और गुड़ को गरम कीजिये, गुड़ पिघलने तक इसे पका लीजिये. इस पिघले गुड़ को छानिये और मसाले मिले अचार में मिला दीजिये, कुटी हुई इलाइची और कटे हुये खजूर भी अचार में मिला दीजिये. अचार पतला दिखाई दे रहा है तो उसे गाड़ा होने तक पका लीजिये.
गोभी, गाजर और शलगम के अचार को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, आप ये अचार अभी खा सकते हैं, लेकिन अचार का असली स्वाद 4-5 दिन बाद मिल पाता है जब तक सब्जियों में सारे मसाले अन्दर तक जब्ज हो जाते हैं. गोभी, गाजर शलगम के खट्टा मीठा अचार को 6 महिने तक भी रख कर खा सकते हैं.
सुझाव: अगर अचार में बाद में पतला जूस ज्यादा दिखाई दे रहा हो तो अचार को फिर से आग पर रखकर गाड़ा कर लीजिये.
Cauliflower, Carrot and Turnip Sweet Pickle video in Hindi
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सचदेवा जी, आप इसमें नींबू का रस डाल सकते हैं.
निशा: रचना जी, आप चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
निशा: एकता जी, आप इसमें थोडा़ गुड़ चाशनी बना कर फिर से मिला लीजिए.
निशा: रुचि जी, गाजर - गोभी का खट्टा अचार मेरे वेबसाइट ओर चैनल पर उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
ydi pickle simple (without sweet) bnaye to ye bina gud ke kharab to nhi Ho jayga??
निशा: साक्षी जी, अचार खराब नहीं होगा.
निशा: कुलविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपाली जी, सफेद सिरका लेना है. चीनी भी उपयोग कर सकते हैं.
great recipe...i prepared achar using this recipe lets see kaisa banta hai....
mam ek baat thi...recipe section mein ingrediates ki list use kiye gaye ingredients se match nahi kar rahi....aap ek baar check kar lijiye.
निशा: पायल जी, हमने अचार की लिस्ट देख ली है, किसी भी इन्ग्रीडियेन्ट लिस्ट से अचार बनायें, बहुत अच्छा अचार बनेगा.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अचार में बिलकुल कड़वाहट नही आती, बहुत ज्यादा स्वादिष्ट अचार बनता है. अचार पकाते समय तले में तो नहीं लग गया, इससे अचार में कड़वापन आ सकता है.
recipe its so good 7& very teste i give the pickel to our fames hindi news paprer punjab keseri jalandhar they also like to much now i want to make near about 8 to 10 kg please provide me same recipe as per my reqarment Thank You
निशा: सर्बजीत जी, 10 कि. सब्जियां ले लीजिये और सारी चीजें 10 से मल्टीप्लाई करके ले लीजिये, 10 कि. अचार तैयार हो जायेगा.
निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
M apki recipes kafi try krti hu...boht achi recipes h apki...maine aaj gobi gajar ka aachar bnaya...per Jb last me gud or sirke ko mix krke dala to aachar kafi patla ho gya h...kafi der pakane k bad b ghada ni hua..Isse sbjia jyada soft ho rhi h...ab kya kru??
निशा: शिखा जी, अभी आपको अचार पतला लग रहा है, आप इसे बहुत अधिक मत पकाइये, 2-3 दिन में आप देखेंगी कि अचार अच्छा गाढ़ा हो जायेगा और स्वादिष्ट भी.
निशा: रिचा जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें प्याज और लहसुन का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: सीमा जी, आप चीनी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: अलंक्रिता जी, सब्जियों को उबलते पानी में डालने से वे वैक्टीरिया रहित हो जाती है, और हल्की सी नरम हो जाती है. सब्जियों को पानी से निकाल कर छान कर साफ सूती कपड़े पर डाल कर 3-4 घंटे की धूप में रखने के बाद अचार बनायें, अचार में सिरके का यूज कीजिये, अचार बिलकुल भी खराब नहीं होगा.
निशा: स्वेता जी अचार में 2 टेबल स्पून सिरका डालकर मिला दीजिये, अचार जल्दी खराब नहीं होता, आप इसे फ्रिज में भी रख सकती हैं.
निशा: स्वेता जी, सब्जियों को उबलते पानी में डालकर बिलकुल हल्का सा उबालने से सब्जी बैक्टीरिया रहित हो जाती है, इसका स्वाद अच्छा हो जाता है.
निशा: हर्षिन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद. ये अचार में सिरका काफी मात्रा में यूज हुआ है, ये जल्दी से खराब होने वाला अचार नहीं है, आप चाहें तो एसिड को अचार के मसाले में मिलाकर अचार में मिला दीजिये.
निशा: भारती जी, सुबह नाश्ते में परांठे या चीला और इसमें अलसी का यूज कीजिये, अलसी आपके लिये बहुत फायदेमन्द है, वेबसाइट पर अलसी के परांठे और अलसी के चीला रेसिपी उपलब्ध है. बेसन का चीला, मूंग दाल चीला या और बहुत सारे तरह के परांठे आप ले सकती हैं, दलिया, दलिया पुलाव आदि आपके लिये बहुत तरह की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, प्लीज ट्राई.
निशा: सोनक जी, नीबू के मीठे अचार के लिये, नीबू को पहले गला कर नरम करना होता है, इसके बाद मसाले डालकर अचार बनाते हैं. नीबू का मीठा अचार वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
is recipe se bahut sa achar banaya hai....sab theek hai per shyad vinegar ke karan gala kharab ho jaata hai [sore throat & cough}
koi upaay hai kya.....?
निशा; राकेश जी, एसा होता तो नहीं है, हो सकता है कि आपको उससे एलर्जी हो, आप ये अचार बहुत कम खायें या नहीं खायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपिका जी, अगर अचार विनेगर के कारण खट्टा लग रहा है, तब आप थोड़ा सरसों का तेल गरम करके उसे अचार में मिक्स कर दीजिये, अचार का खट्टापन कम हो जायेगा.
main vinegar nhi use karti hun to kya koi aur alternative hai , pickle ki shelf life kam ho to chalega
निशा: दिव्या, अचार में थोड़ा नीबू का रस डाल दीजिये, अचार में स्वाद अच्छा आयेगा, शैल्फ लाइफ कम हो तो कोई बात नहीं, धन्यवाद.