गोभी गाजर और शलजम का मीठा अचार – Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle

आजकल बाजार में गाजर गोभी और शलजम बहुतायत में मिल रहे हैं. इन तीनों को मिलाकर बना स्वादिष्ट मीठा अचार आपको पसंद आयेगा और छोटे बच्चों को भी.
Read - Turnip, Carrot and Cauliflower Sweet Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrots, Turnip and Cauliflower pickle
- गोभी, गाजर, शलजम - 1 कि. ग्राम.
- जीरा -1 1/2 छोटी चम्मच
- मैथी - 1 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ - 2 छोटी चम्मच
- राई - 1 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची - 5 (छील कर कूट लीजिये)
- खजूर - 10-12 (पतले पतले काट लीजिये)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल - 150 ग्राम (3/4 कप)
- सादा नमक - 2 छोटे चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- सिरका - 3/4 कप
- गुड़ - 300 ग्राम (टुकड़े किये हुये 1.5 कप)
विधि - How to make Carrots, Turnip and Cauliflower pickle
गरम पानी में आधा छोटा चम्मच नमक डाल कर, गोभी को टुकड़ों में करके 10 मिनिट पानी में डुबा कर धोकर निकाल लीजिये. गाजर और शलजम को छीलिये, धोइये और लम्बे टुकड़े में काट लीजिये.
जीरा, मैथी, सोंफ, राई, काली मिर्च, लोंग और दालचीनी को दरदरा पीस लीजिये और बड़ी इलाइची को छील कर कूट कर अलग रख लीजिये.
खजूर के बीज निकाल कर लम्बे लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी लेकर गरम करने रखिये जिसके अन्दर सब्जियां आसानी से डूब सके. पानी में उबाल आने के बाद सब्जियां उबलते पानी में डालिये और ढक दीजिये, 2 - 3 मिनिट बाद आग बन्द कर दीजिये. सब्जियों को 10 मिनिट तक पानी में ढकी रहने दीजिये. सब्जियां हल्की सी नरम हो जाती हैं.

किसी छलनी से पानी निकाल कर, सब्जियों को सूती सूखे कपड़े पर फैलाइये और 2 घंटे धूप में सूखने दीजिये. धूप न होने पर ये सब्जियां कपड़े पर फैला कर छाया 3-4 में सुखाई जा सकती हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,(धीमी आग रखिये). गरम तेल में हींग, हल्दी पाउडर और पिसे हुये मसाले डालिये, चमचे से चलाकर थोड़ा सा भूनिये, अब गोभी, गाजर और शलजम के टुकड़े डाल कर, नमक और लाल मिर्च डालिये, सारी चीजों को आग पर अच्छी तरह मिला लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
किसी दूसरे बर्तन में सिरका और गुड़ को गरम कीजिये, गुड़ पिघलने तक इसे पका लीजिये. इस पिघले गुड़ को छानिये और मसाले मिले अचार में मिला दीजिये, कुटी हुई इलाइची और कटे हुये खजूर भी अचार में मिला दीजिये. अचार पतला दिखाई दे रहा है तो उसे गाड़ा होने तक पका लीजिये.
गोभी, गाजर और शलगम के अचार को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, आप ये अचार अभी खा सकते हैं, लेकिन अचार का असली स्वाद 4-5 दिन बाद मिल पाता है जब तक सब्जियों में सारे मसाले अन्दर तक जब्ज हो जाते हैं. गोभी, गाजर शलगम के खट्टा मीठा अचार को 6 महिने तक भी रख कर खा सकते हैं.
सुझाव: अगर अचार में बाद में पतला जूस ज्यादा दिखाई दे रहा हो तो अचार को फिर से आग पर रखकर गाड़ा कर लीजिये.
Cauliflower, Carrot and Turnip Sweet Pickle video in Hindi
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुरेंद्र जी, आपके इस प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा किया गया कार्य अन्य लोगों के भी काम आया.
निशा: मनिका जी, सब्जी पूरी तरह से सोफ्ट नहीं होती हल्की सी नरम होती है. तभी उसमें स्वाद आता है.
Thank you so much for making the complex recipe so simple with your demonstration. I have made aachar for the first time and could'nt resist tasting it before 3-4 days resting period. It is yummyyy. I hope it would taste as good after 4 days.
The masala is thick yet i feel a lot of it will be left after aachar finishes. What can i do with remaining masala?
Namaste.
निशा:स्मिता जी, मीठा अचार के मसाला को पीस कर मीठी चटनी के रूप में यूज किया जा सकता है.
निशा: प्रीत जी, सब्जियों को उबलते पानी में डालने से वे बैक्टीरिया रहित हो जाती है और हल्की सी नरम हो जाती है.
निशा: दिनेश जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. आप इसमें मसाले कम या ज्यादा करके अपने स्वादानुसार बना सकते हैं.
निशा: सुरिन्दरजीत जी, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बीनू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बीनू जी, इसमें थोड़ा सा पिघला हुआ गुड़ या थोड़ा सा सिरका मिला दीजिए, नमक बेलेन्स हो जाएगा.
निशा: अंजू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
I have yet to mix the veges withgarlic ginger paste
निशा: मीनाक्षी जी, सब्जियां ज्यादा नरम होने के कारण चिपचिपी हो जाती हैं, सब्जियों को सिर्फ 2-3 मिनिट ही पानी में उबालना होता है, आपके यहां धूप नही आती है, तो आप पंखे की हवा में भी सब्जियां सुखा सकती हैं. आप इसमें गार्लिक डाल सकते हैं.
निशा: रवि जी, हां आप अपने स्वादानुसार लहसुन का उपयोग कर सकते हैं. मसाले भूनते समय लहसुन पाउडर या पहले बारीक कटा लहसुन तेल में फ्राय कर लीजिए और फिर बाकी विधि के अनुसार मसाले और अन्य सामग्री डालकर अचार बना लीजिए.
निशा: डैज़ी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कीर्ति जी, आप इसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस और मिला दीजिए.
निशा: भावना जी, हां ये दोनों एक ही हैं.
mam muje ye janna h k garlic powder kaise bnate h.. ? aur is achar me kya ise add ker sakte h..?
निशा: कलप्ना जी, गार्लिक को छील कर सुखा लीजिये और मिक्सर से पीस कर पाउडर बना लीजिये, अचार में इसे मसाले के साथ डालकर यूज कर सकते हैं.
निशा: बलवान जी, इसे गाढ़ा करके यूज कर सकते हैं.
निशा: किम जी, आप अचार से निकले जूस को सुखाने के लिए फिर से आंच पर रख सकती है और गाढ़ा कर सकती हैं.
nisha mam...
mai apko thanks kehna chahti hu.. sweet lemon pikkle ke liye. muze y pikkle bnana ata nhi tha to maine google pe search kiya bhot page dikhe.. bt unmese apki btayi huyi recipy easy thi or maine wo try ki pikkle bhot jld bn gya or ghr me psnd bhi aya or majeki bat ki pikkle bhot jld khtm bhi ho gya... thank u once again...
apki koi bhi recipy bhot easy hoti h yaise hi easy recipies deti rahiye... pritu.
निशा: प्रीतू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतांजलि जी, इसमें गुड़ और मिला दीजिए, अचार अच्छा हो जायेगा.
i wanna ask u if vegetable are much tender while boiling what should i do..plz let me knw
निशा: सोनाली जी, आप इन्हैं भी उसी तरह हल्का सा सुखाकर अचार बना सकते हैं, ये अचार थोड़ा ज्यादा सोफ्ट बनेगा.
निशा: धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, हां बिना खजूर के भी बना सकती हैं.
निशा: सचदेवा जी, खराब काजू को अच्छा नहीं कर सकते.
निशा: लखविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Achaar Dalne KE baad chinni add kar sakte hn ya nhi
निशा: रचना जी, कर सकते हैं.
maine aapke dwara battai gayi Gobhi manchoorian ki receipe se manchoorian banaya tha . bhot hi lajwaab bana tha.
thanku. for such a tasty manchoorian.
shukar hai aap ho...
निशा: सचदेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.