Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank you , very nice
Yummy....meine apki recipe try kri thi sb ko bhut psand ayi.....yummy..........
निशा: आशिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very nice recipe.
Nisha Aunty thanks for all your recipes, I got married recently nd my husband is great foodie nd cook as well. Now I also able to cook just because of you thank you once again.
निशा: इरा जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
good and very best recipe, I am tried from palak panir it is very testey,thanks for all,From RUSHIKESH NALAWADE
thanku...m new in kitchen n i hv no idea abt anythn but d way u taught is amazing.now i dnt need any 1 bcz u are wd me..
Aap ki sabhi recipe bhut achi ha......or bhut tasti banti ha ......thanku
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello Mam! maine ye recipe banai thi aur bohot hi achhi bani..sabko bohot pasand ayi thank you so much for sharing...
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ms.sonali she refused to use red chilli powder, coz she already add the green chilli in tomato n garlic paste.
Regards.
bhot bhot thanks
निशा: प्रियंका जी, यदि आप लहसन पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये, थोड़ी मात्रा में लहसन डालेंगी तो सब्जी कड़वी नहीं होगी.
निशा: माधुरी जी, उबालते समय उसे पूरी तरह से ढके नहीं और ज्यादा देर त न उबाले, 3 -4 मिनट में पालक उबल जाता है,थोड़ा पकने पर चमचे से पलट दें, थोड़ा सा पकायें और उतार लीजिये, हल्दी न डालें, क्यों कि टमाटर और हल्दी से पालक का कलर बदल जाता है.
निशा: रुचि जी, तेल गरम होने के बाद जीरा भूनने के बाद कसूरी मेथी डाल दीजिये, और सारे मसाले इसी तरह डालते हुये सब्जी बना लीजिये.
Nisha Ji
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निमिशा जी, पालक कच्चा भी पीस कर डाला जा सकता है, उसे डालने के बाद थोड़ा सा पकाना होगा, इस तरह भी सब्जी बना सकते हैं, दोंनो का स्वाद अलग है.
निशा: सुल्ताना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू जी हां बटर डाला जा सकता है, बटर तो आप किसी भी सब्जी में डालकर सर्व कर सकते हैं, इससे सब्जी का स्वाद और टेकस्चर दोंनो ही अच्छे हो जाते हैं.
Plz. Tell me about shahi paneer recipe.
निशा: सुमन जी, शाही पनीर रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर शाही पनीर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
thank you for the recipe
I m big fan of ur Recipes
Keep writing ur spreading happiness with this.
One suggestion : Make ur website mobile phone friendly it will add more value to it.
निशा: आसमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.