Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चांदवी जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माही, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरज जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
PLEASE HELP ME
निशा: रंजीत जी इसमें थोड़ा नीबू का रस मिला दीजिये ताकि इसका स्वाद खट्टा मिठा हो जायेगा.
निशा: दीक्षा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजित जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe puchna h k kya main palak ko ubalne k bjay use bareek kat kar direct ni paka sakti.plz reply soon main kal ye recipe try kar rahi hun thnx
निशा: रोशनी जी हां इस तरह भी पालक बनाया जा सकता है.
निशा: डेजी जी मैं कोशिश करती हूँ.
thanks google.....
kp writing more good recipies...
we youngsters need u!
निशा: रुपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
And help me for cooking
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे यहीं यानी कि मेरी वेबसाइट पर ही काम करना अच्छा लगता है.
निशा: स्वाति, एसे भी कर सकते हैं, लेकिन तब आपको पालक यहां थोड़ी देर तक पकाना होगा.
I just added Sweet Corn to it and it has also given nice taste.. Thanks for the wonderful receipe.
also tried Besan Nankatai, but it didnt came that well. I do not have Oven, I tried it in Microwave but it got burnt in the center and it did not became crisp.
Can you please let me know how to make nan Kathai and cookies in Microwave?
निशा: कृ्ष्णा, मैं कोशिश करूंगी.
Thank you in advance!
निशा: सुरभि, अगर चीनी थोड़ी सी अधिक है तो पालक में थोड़ा सा नीबू का रस और डालकर मिलाकर पालक को खट्टा मीठा स्वाद दिया जा सकता है.
निशा: खुशबू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माज, बहुत बहुत धन्यवाद.