Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 23.6 लाख बार देखी गई 💬 427 कमेंट ★ 3.0 (36049)

Palak Paneer Recipe

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.

Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer

चार लोगों के लिये.

  • पालक - 500 ग्राम
  • पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
  • पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा 
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • बेसन - 1 टेबल स्पून 
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • क्रीम - गार्निश करने के लिए

विधि - How to make Palak Paneer

पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.

एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे  ढककर  धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.

पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.

आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)

कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में  5 मिनिट लग जाते हैं. 

मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. 

सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2  मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये

.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं. 

Palak Paneer Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (36049 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (427)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shreya m.rabari
Bhahut Aachchha
NishaMadhulika
Shreya m.rabari जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pradeep Gupta
Thanks nishaji. We make your reciepies in Germany. All good.
NishaMadhulika
Pradeep Gupta जी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
सन्ध्या गोयल सुगम्या
आपका पारम्परिक अंदाज़ मुझे प्रिय है
NishaMadhulika
सन्ध्या गोयल सुगम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amrita
Very nice
NishaMadhulika
Amrita जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Krishan Kant Singh
निशा जी आपको में धन्यवाद देना चाहता हूँ, मैने आपकी बतायी विधियों से बहुत सी डिश बनाई है, जो न केवल बेहद आसान है बल्कि टेस्टी भी बनती है।
NishaMadhulika
Krishan Kant Singh जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए और आपके इन प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें और अपने सुझाव हमारे साथ शेयर करते रहें.
Ranjana
Besan dalna jaruri hai kya
NishaMadhulika
Ranjana जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
shalini
Muje garlic bhi dalna h wo kb daalu

निशा: शालिनी जी, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, लहसुन की कलियां डाल कर हल्का सा भूनें और फिर उपरोक्त मसाले डाल कर बताए हुए तरीके से सब्जी बना लीजिए.
Monika
Thanks for this recipe,

निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shikha
If i want to use oninon,then palak paneer recepie??

निशा: शिखा जी, आप अपने स्वादानुसार जो उपयोग करना चाहें कर सकती हैं.
SANJEETA
Very nice!!!!
I loved it!!!

निशा: संजीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shibu mehra
how to make palak paneer

निशा: शिभु जी, आप दी हुई विधि अनुसार पालक पनीर बनाएं साथ ही इसके विडियो को भी देखें आप बहुत अच्छे से इसे बना कर तैयार करेंगे.
uma singh
With palak tomato is not suitable for health.it is say that we get kidney problem.
Sunil barthwal
निशामधुलिका जी आपको में धन्यवाद देना चाहता हूँ, मैने आपकी बतायी विधियों से बहुत सी डिश बनाई है, जो न केवल बेहद आसान है बल्कि टेस्टी भी बनती है। आज भी आपकी बतायी विधि से पालक पनीर बना रहा हूँ। जो बेहद आसान भी है। एक बार फिर आपका शुक्रिया ईश्वर आपको लंबी उम्र दे।

निशा: सुनील जी, आपके इस प्रेम और प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Rashmi
This is very easy and simple recepie thanks mam

निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
samridhi manju kumari
Awesome.. It is amazing..

निशा: समृद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anushka
Aalo dam recipe batya
निशा: अनुष्का जी, आलू दम रेसिपी मेरे चैनल पर उपलब्ध है आप इसे देख सकते हैं.
Akash choudhary
Ekdam sort tric chahiye har item banane ke liye

निशा: आप रेसिपी की वीडियो को भी देखें इससे आपको मदद मिलेगी.
pinki
Why did we use sugar for boiling spinach??

निशा: पिंकी जी, पालक को उबालते समय आधा छोटी चम्मच चीनी डाल देने से पालक का कलर अच्छा रहता है.
nitin
Agar esme besan ni dale to koi problam to ni h

निशा: नीतिन जी, कोई बात नहीं आप बेसन के बिना भी इसे बना सकते हैं.
Ankit Agrawal
Nisha ji aapki ye recepie bahut achhi Bani maine aaj isko banaya...bahut tasty Bani... khas kar bachho Ko aur jyada achhi lagi kyoki ye spicy Kam thi.....thank u so much Nisha ji

निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
राजपाल
निशा जी आपकी बताई विधि अनुसार मैने अपने घर पर पालक पनीर की सब्ज़ी बनवाई , सच मे बेहद लाजवाब रही, मेरे घरवालों को आपकी रेसिपी पसन्द आयी खासकर मुझे। आपका बहुत 2 धन्यवाद

निशा: राजपाल जी, मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और आपकी रेसिपी अच्छी बनी. धन्यवाद.
Bhavika
Hello! Nisha ji
Thank you so much .....
Recipe is so yummy ,,,

निशा: रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
preeti kashyap
Hi, namaste maem mai aapki dish ko bahut pasand karti hu or aapke batae bue tarike se hi banahu hu.thank u maem..

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
rakhiinindia.in
Very nice and simple recipe Palak Paneer Recipe I tried it and it came out superb...thanx

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kishori
thanks mam......

निशा: किशोरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
VIKASH Patel
पनीर को भून भी सकते हे क्य

निशा: विकास जी, आप पनीर को भून कर भी सब्जी में डाल सकते हैं.
shobhit jhariya
nice website is this sir....

निशा: शोभित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
krishna Mitra
Q. 2, 1, - Pl . clarify. App ka bana huya khana muje bahut pasand hai

निशा: कृ्ष्णा जी, धन्यवाद.
Avena
It is a very nice receipie delicious

निशा: अवेना जी, धन्यवाद.
jyoti
Thanks nisha ji for palk panir recipes

निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.