Palak Paneer Recipe – पालक पनीर

पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
Read this Recipe In English : Palak Paneer Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer
चार लोगों के लिये.
- पालक - 500 ग्राम
- पनीर - 300 ग्राम ( पनीर को 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- पेस्ट - टमाटर ( 3-4), हरी मिर्च (1) और अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- क्रीम - गार्निश करने के लिए
विधि - How to make Palak Paneer
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह 2 बार धोकर छलनी में सुखा लीजिए.
एक बर्तन में पालक, 1 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये. इसे ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट उबाल लीजिए. इसके बाद, ठंडा होने दीजिए.
पालक के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लीजिए.
आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
कढ़ाही में 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये. इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिलाइए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक इसके ऊपर तेल ना दिखाई देने लगे. मसाला भुनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
मसाला भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पालक और 2 से 3 चमचे पानी डालकर मिला दीजिए. साथ ही नमक, गरम मसाला डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
सब्जी में उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकाइये
.पालक पनीर की सब्जी तैयार है. पालक पनीर की सब्जी में हरा धनिया डालकर मिलाइए. पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. इसके ऊपर 1 चम्मच क्रीम या मलाई डाल कर सब्जी की गार्निशिंग कर दीजिए. गरमागरम सब्जी चपाती, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
लाल मिर्च पाउडर आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं या बिना मिर्च के भी इसे बना सकते हैं.
कमेंट (427)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजू जी, धन्यवाद.
निशा: भावना जी, धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, धन्यवाद.
निशा: आस्था जी, धन्यवाद.
dhanyavaad
निशा: करिश्मा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हां, आप बिल्कुल बना सकते हैं.
निशा: डॉली जी, धन्यवाद.
निशा: अवलीन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, आप अपने स्वादानुसार रेसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
And you are owosome as always...
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपर्णा जी, लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करने पर ऎसा हो सकता है.
निशा: रेखा जी, आप सभी रेसिपीज हमारी वेबसाइट पर देख सकती हैं.
निशा: रजत जी, धन्यवाद.
निशा: बंदना जी, बेसन हमने मसाले की तरह प्रयोग किया है, बेसन से पालक का स्वाद और अच्छा हो जाता है.
निशा: वर्षा जी, धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, बेसन से पालक का खारापन दूर होता है और स्वाद भी अच्छा हो जाता है.
निशा: शुभम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
your resepi is best.
निशा: रूचि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Thanku so much dear :)
निशा: रूचि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आर्ची जी, कच्चे पालक को पीस कर बनाई हुई सब्जी अलग स्वाद में ही बनेगी.
निशा: शिरीन जी, धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सा़क्षी जी, आप इस रैसिपी को बिना चीनी के भी बना सकती हैं.
Please give kajucurry recipe white gravy
निशा: नावेद जी, हमने कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में बनाये हैं, आप ये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकती हैं, और व्हाइट ग्रेवी में काजू करी बिलकुल इसी तरह से तैयार कर सकती हैं.
निशा: कंचन जी, सब्जी में मसाले थोड़े अधिक और क्रीम बटर का यूज स्वाद बढ़ाने के लिये किया जा सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकाश जी, कसूरी मेथी हरी मेथी को सुखाक्रर बनाई जाती है, इसे बनाने का तरीका मेरे चैनल पर देखा जा सकता है.
निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुनफिदा जी, सब्जी को थोड़ी देर उबलने दीजिये, तेल की महक खतम हो जायेगी.
निशा: नेहा जी, आप प्याज को पीस कर इसे भून लीजिये और उपरोक्त विधि से सब्जी बना लीजिए.