बादाम कुकीज – Recipe Almond Cookies without Eggs

स्वादिष्ट बादाम कुकीज (Almond Cookies) क्रिसमस पर परम्परागत रूप से बना कर मेहमानों को परोसी जाती हैं. लेकिन आप जब मन चाहे तब बनाईये. आइये बादाम कुकीज बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Eggless Almond Cookies
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप )
- बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- बादाम - 150 ग्राम ( 1 कप) -
- मक्खन --200 ग्राम ( 1 कप )
- पिसी चीनी - 200 ग्राम ( 1 कप)
- दूध - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Almond Cookies without eggs
मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर, किसी थाली में छान कर निकाल लीजिये.
थोड़े से 20-25 बादाम साबुत बचा कर, सारे बादाम दरदरा पीस लीजिये. बचाये हुये बादाम आधा घंटे के लिये गुनगुने पानी में डाल कर रखिये, पानी से बादाम निकालिये और लम्बाई में 2 टुकड़े में काट लीजिये.
किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकालिये, हल्का गरम करके पिघला लीजिये, चीनी मिलाइये और खूब फैट लीजिये.
मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिये, मिश्रण के एकसार होने तक मिलाते रहिये. अब इसमें पिसा हुआ बादाम और दूध डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिये.
ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, हाथों से गोल कीजिये, एक हाथ पर रखकर, गोले को दूसरे हाथ से दबाइये, कुकीज के बीच में आधा कटा हुआ बादाम रखिये और दबा कर लगा दीजिये.

तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिये. कुकीज को ट्रे में लगाते समय ध्यान रखिये कि एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूरी पर हो, बेक होने पर कुकीज फूल कर अपना आकार बड़ायेंगी, जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाय उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगा लीजिये.
ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिये. कुकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकाल कर चैक कीजिये अगर किनारे से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, तब कुकीज बेक हो गई है अगर नहीं तो ओवन को 5 मिनिट के लिये और सैट कीजिये. कुकीज बेक हो गई हैं. बादाम की कुकीज ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकाल कर डलिया में रखिये.
इसी तरह बची हुई सारी कुकीज तैयार करके, कुकीज को बेक कर लीजिये.
बादाम कुकीज (Eggless Almond Cookies) तैयार है, ताजा ताजा स्वादिष्ट बादाम कुकीज आपके हाथों से बनी अपने बच्चों को दीजिये और आप खाइये, बची हुई बादाम कुकीज (Almond Cookies without eggs) एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिये और खाइये.
Recipe Almond Cookies without Eggs video
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Butter k bajya hm oil use kar sakyr hai kya
Konsa oil use kar?
निशा: रिहाना जी, आप मैदा और आटा मिक्स करके भी इसे बना सकते हैं.
निशा: नेहा जी, कुकीज को कुकर में या भारी तले के भगोने में बनाया जा सकता है, मेरे चैनल पर बेसन की नानखताई हमने भगोने में बनाई है, उसे देख सकते हैं.
निशा: पूजा जी,हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: पूजा जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: शिल्पा जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर ही बनाएं.
निशा: रेनू जी, आप इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्श मोड पर बना सकती हैं.
निशा: ज्योती जी, आटे से कुकीज बनाई जा सकती हैं या थोड़ा मैदा और आटा मिक्स करके ले सकती हैं.
निशा: साक्षी जी, गैस तंदूर पर कुकीज बनाई जा सकती है.
निशा: शीतल जी, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर कुकीज बिलकुल ओवन जैसी बनती हैं, लेकिन माइक्रोवेव से कुकीज अच्छी नहीं बनती.
निशा: मिनाक्षी जी, कुकीज वगैरह माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर अच्छी बनती हैं.
निशा: अलो जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, आप इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बना लीजिए. कन्वेक्शन मोड पर माइक्रोवेव ओवन की तरह ही काम करता है.
निशा: माया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आपने जो बादाम कुकीज बनाई, उसका बैटर पतला होने के कारण वो ज्यादा फैल गई होंगी. कुकीज थोड़ी कम बेक होने की वजह से सोफ्ट रह गई है.
निशा: कामिनी जी, धन्यवाद. कोई बात नही. आपको उत्तर न मिले, तो आप दोबारा म्रैसेज कर सकती हैं.
निशा: कामिनी जी, मै आपके कमेन्ट का उत्तर दे चुकी हूं.
निशा: कामिनी जी, आप इन कुकीज़ को माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बना सकती हूँ.
निशा: दीप्शी जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, कुकीज के लिये बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: प्रेम जी, कुकीन के लिये बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा लिया जा सकता है, यीस्ट का यूज नहीं किया जाता है.
thi ki jarut padegi
Hm girih chalana chahte h hme
Kya karna chahiy plase help
निशा: चैम्प जी, कुकीज में बटर की मात्रा कम न हो तो वह सोफ्ट बनती हैं, और उन्हैं सही तापमान पर बेक किया हो, बहुत अच्छी कुकीज बनती हैं.
निशा: कालर जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कुकीज को बिलकुल उसी तरह बनाते हैं जिस तरह उसे ओवन में बनाया जाता है.
निशा: आलिया जी, आप मलाई भी प्रयोग में ला सकती है, मलाई के साथ 1-2 स्पून घी मिला सकती हैं.
निशा: सोनम जी, ओवन को 180 डि. से. पर सैट कीजिये और 5 मिनित का समय देकर गरम कीजिये.