टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

📅 7 दिसंबर 2010 👁 9.2 लाख बार देखी गई 💬 358 कमेंट ★ 3.3 (14944)

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup

  • टमाटर - 1 कि.ग्रा.
  • चीनी -  3/4 कप 
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटी चम्मच 

विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.

एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं.  टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.
How to make Tomato Catchup at home
उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.

Home Made Tomato Catchupबर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.

सुझाव
  टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.

आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.

Tomato Ketchup Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (14944 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (358)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

khushboo singh
टिप्पणीbhot achhi respi h
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद khushboo singh
Vikas
Very gooddddddd
NishaMadhulika
विकास जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi
d





nice and easy. Thanks nisha ji
NishaMadhulika
रवि जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sagar
Sirka kis Ka dalta hai
NishaMadhulika
सागर जी, आप इसमें व्हाइट सिरका उपयोग कर सकते हैं.
tamanna gadkari
Acchi lgti hai sabko psand aae
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद tamanna gadkari
thank u Nisha ji
lekin kya tomato ketchup me oil nhi dalna chahiye
NishaMadhulika
इसमें तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
Saee Vivekanand utikar
Sodium benzoate ka proportion bataiye..aur kab dalna hai? Thanda hone ke bad ya gas band karte hi..?...
NishaMadhulika
Saee Vivekanand utikar सॉस के ठंडा होने के बाद इसमें एक छोटी चम्मच सोडियम बेंजोएट डालकर मिला दीजिये
Sadanand varma
Can we use chilli ?

निशा: सदानंद जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Vikram Singh Bakawat
इसमें फफूंद ना आये क्या करना होगा

निशा: विक्रम जी, सॉस अच्छे से पकाया गया है, उसे साफ सुथरे कंटेनर में रखें और किसी भी प्रकार की नमी या गंदगी न जाने दीजिए तो यह खराब नहीं होता है. इसे लम्बे समय तक ठीक रखने के लिए आप इसमें सोडियम बेन्जोएट या एसीटिक एसिड की डाल दीजिये, सास बिना फ्रिज के भी लम्बे समय तक रखा जा सकता है.
Nripesh Singh
Nisha ji, please mujhe ye batayen ki tomato sauce ko kitane din ke surkshit rakh sakate hai? Kya ise 1year ke surkshit rakh sakate hai to kaise?

निशा: सॉस में सोडियम बैन्जोएट या एसीटिक एसिड डाल दीजिये, सॉस लम्बे समय तक अच्छा रहेगा.
Neeta
टमाटर सॉस बाटल में भरकर रखते है तो थोङे समय बाद ऊपरी हिस्से का सॉस काला पङ जाता है। जबकि बाटल को मोम से पेक कर देते है । हम साल भर के लिये बनाकर ररवते है।
निशा: नीता जी, आप इसमें थोड़ा व्हाइट विनेगर या एसीटिक एसिड मिला दीजिये, ये बिलकुल खराब नहीं होगा.
krishna kant awasthi
Thanks, Nisha ji kya aap ke farmule par manufactur Kar market me sale kiya ja sakta hai
निशा: कृ्ष्णा जी, इसमें आपको प्रिजरवेटिव, एसीटिक एसिड यूज करने होंगें, इसके बाद पैकेजिंग कैसे होती है वह भी देखना होगा और तब मार्केटिंग, आप कर सकते हैं, अवश्य कीजिये.
Dhananjay Ghuse
टोमॅटो केचप कि स्पेशल रेसिपी क्या है. सर्च करने पर केचप और साँस कि रेसिपी एक जैसी हि है.
Rinki
Tamoto katchup15 days baad kharab ho gya kaise rakhe jisse kharab na ho

निशा: रिंकी जी, अगर सास अच्छी तरह पकाया हो तो वह 15-20 दिन रख कर खाया जा सकता है. कैचअप के ठंडा होने के बाद, सोडियम बेन्जोएट डाल दीजिए टमाटो सास साल भर तक खराब नहीं होता.
Rakesh saini
I am starting a new busines tomato sauce makeing. Pls send me how was start the busnies . Answer send the hindi
निशा: राकेश जी, मुझे खेद है,मुझे बिजिनेस के बारे में जानकारी नहीं है.
avanindra srivastava
Namaste mam. mai apse Janna chahti hu ki tomato sauce ko Kitne dino tak banakar rakha ja sakta hai ar Kitne dino tak khaya ja sakta hai.

निशा: शिना, कैचअप को अच्छी तरह पका कर गाड़ा कर लिया तो वह फ्रिज में 1-2 महिने तक भी खराब नहीं होगा. या एक छोटी चम्मच सोडियम बेंजोएट डालकर मिला दीजिये आप इसे बाहर रखकर 6 महिने तक खा सकेंगी.
Priya
What is the substitute of vinegar

निशा: प्रिया जी, सिरके की जगह 4-5 नींबू का रस डाल दीजिये.
hemant.railkar
Nishaji saus to achha ban gaya hai lekin jara patla ho gaya hai use gadha banane ke liye kya karna padega . if possible answer in marathi or hindi

निशा: हेमंत जी, इसे थोड़ा और पका लीजिये, ये गाढ़ा हो जायेगा और थक्के के रूप में गिरेगा भी.
Rakesh kumar verma masum
महोदय उपरोक्त विधि से बनाया टमाटर सॉस कितने दिन तक खराब नही होगा और ज्यादा समय तक स्टोर करने कर लिया हमे क्या करना होगा

निशा: राकेश जी, यह सॉस फ्रिज में 3 से 4 महीने तक खराब नही होती. अगर इसे ज्यादा लंबे समय तक चलाना है, तो इसमें सोडियम बेन्जोएट डाल सकते हैं.
Reena
Mam, after mixing sodium benzoate,we should place it in fridge or outside?

निशा: रीना जी, आप इसे फ्रिज में या बाहर जहां रखना चाहें रख सकते हैं.
Nisha saifi
Dear
Madam
1kg tomato sauce bnane me kitni chini ki jrorat hai.
निशा: निशा जी, 1 किग्रा. टमाटर के लिये 170 ग्राम चीनी, 3/4 कप चीनी ले लीजिये.
Nitin Nuetron
Ma'am you are doing a great job.....i like simplicity.. .of your recipes...

निशा: नीतिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dharmendra Kumar
Where we found sirks

निशा: धरमेन्द्र जी, आपको किसी भी किराना स्टोर से सिरका आसानी से मिल सकता है.
Alok Pandey
Nisha ji can i use plastic bottles for storing tomato ketchup?

निशा: आलोक जी, रख सकते हैं.
vimlesh
Nice recipie Thanks nisha ji

निशा: विमलेश जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ayush
100 se 300 gram keliye ketna chini use hoga
निशा: आयुश जी, 300 ग्राम टमाटर में 50 ग्राम चीनी का यूज कर लीजिये.
Datta
What a delicios is this........pouring the water from eyes......really fabulous.

निशा: दत्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mukesh Kashaniya
Hiii Nisha Ji ...Mai Soya Sos Banana Chahta Hu So Plz Aap Hume Soya Son Kaise Banti Hai Bta Do Plz...

निशा: मुकेश जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे. धन्यवाद.
Radha sharma
Bahut achha hai so easy bhi hai

निशा: राधा जी, धन्यवाद.
satrughna samal
May ye sauce jaror banaunga

निशा: शत्रुघ्न जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.