पालक थेपला Palak Theplas – Palak Theplas Recipes

गुजराती थेपला बनाने के लिये कोई भी हरे पत्ती की सब्जी चाहिये, मैथी (MethI Thepla), पालक या बथुआ (Bathua Thepla) कोई भी सब्जी ली जा सकती है. थेपला आप अपने लन्च या डिनर में बनाकर कभी भी खा सकते हैं या कही जा रहे हैं तो रास्ते के लिये आप थेपला बनाकर ले जा सकते हैं, आइये आज के डिनर में हम पालक थेपला (Palak Theplas) बनायें.
थेपला परांठे की तरह ही बनाया जाता है. लेकिन इसका आटा मसाले (Indian Spices) और दही डालकर गूंथा जाता हैं और इसे बहुत पतला बेला जाता है, और धीमी आग पर सेका जाता है. परांठे के मुकाबले इनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है. इन्हें 3 - 4 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.
Read - Palak Theplas – Palak Theplas Recipes In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Palak Theplas
- गेहूं का आटा - 250 ग्राम ( 2 कप)
- पालक - बारीक कटा हुआ एक कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1- 2 बारीक कटी हुई (यदि आप चाहें)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- दही - 1/2 कप
- तेल - 2 टेबल स्पून आटे में डालकर गूथने के लिये
- तेल - थेपला पर लगाने के लिये
विधि - How to make Palak Theplas
गेहूं के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे के बीच में जगह बनाइये, इस जगह में पालक, नमक , जीरा, अजवायन, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. थेपला बनाने के लिये आटा तैयार है.
तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये गोल कीजिये या सारे आटे से छोटे छोटे गोले बनाकर रख लीजिये. सूखा आटा (परोथन) लगाकर एकदम पतला 6-7 इंच के व्यास में गोल थेपला बेलिये. बेला हुआ थेपला गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर थोड़ा थोड़ा (एक छोटी चम्मच )तेल लगाकर, धीमी और मीडियम आग पर, कलछी से दबा दबाकर दोनों ओर ब्राउन होने तक थेपला सेकिये. सेका हुआ थेपला तवे से उतार कर किसी प्लेट या कैसरोल में रखिये और दूसरा थेपला इसी तरह बनाकर फिर से सेकिये(सारे थेपला बनाकर रखने के लिये पहले थेपला डलिया किसी बड़ी प्याले के ऊपर खुले खुले रखिये, ताकि वह ठंडे हो जायं और सारे थेपला को एक के ऊपर एक करके कैसरोल में बन्द कर दीजिये).

सारे आटे के थेपला इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये. स्वादिष्ट पालक के थेपला (Gujarati Pakal Thepla) दही, रायता या टमाटर आलू, चटनी, अचार के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये खेपला सुबह नाश्ता के काम में लीजिये ये बड़े स्वादिष्ट लगते हैं.
थेपला किसी भी लम्बी जर्नी और पिकनिक पर ले जाने के लिये अच्छे रहते हैं, इककी सैल्फ लाइफ अधिक होती है.
Palak Theplas video in Hindi
कमेंट (41)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ममता जी, थेपला परांठे की तरह सोफ्ट होता है जबकि खाखरा पापड़ की तरह क्रिस्पी होता है.
निशा: संध्या जी, आप थेपला के डोह में हरा धनियां डाल सकती हैं, और 20 25 दिन तक तक रखने के लिये लड्डू, मठरी या नमक पारे और शकर पारे अच्छे रहते हैं.
निशा: परा जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इमरान जी, आटा 2-3 दिन रखकर यूज कर सकते हैं.
निशा: मेरी वेबसाइट पर यह दोनों ही रेसिपी दी हुई हैं, आप सर्च आप्शन पर जाकर नाम से इन्हें ढूंढ सकती हैं.
mam when i tried this it was so yummy thanks but i want to ask you one more thing if i prepare this dough in the night,can i make thepla in the morning because we have already mix curd in this mixture. that is why i am asking
निशा: मोनिका जी हां इस आटे से सुबह थेपला या परांठा जो भी चाहें बना सकते हैं.
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe aap ke recipes bahut pasand hai. aap ke wajah se mujhe bahut sari dish bnani a gaye. Thank you
निशा: सुमन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनाया, वेबसाइट के होम पेज पर बाक्स में लिखा आता है, see our recipes in English उस पर क्लिक करके इंगलिश की रैसिपी पढ़ी जा सकती हैं, और अभी आप नई रैसिपी में देख सकती हैं, कि हमने इंगलिश में टैक्स्ट रैसिपी के नीचे डालनी शुरू कर दी है, प्लीज देखिये और बताइये कि वह कैसी लग रही है.
निशा: अरुना, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: थेपला को दही, चटनी, अचार या आलू टमाटर या मटर आलू की पतली सब्जी के साथ परोसिये.
निशा: गुन्जन, आटा में दही डाल रही हैं, नीबू हटा दीजिये, आप थेपला बना कर देखिये और बताइये कि थेपला कैसे बने.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद