पालक थेपला Palak Theplas – Palak Theplas Recipes

📅 21 अक्टूबर 2010 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 41 कमेंट ★ 3.0 (4577)

गुजराती थेपला बनाने के लिये कोई भी हरे पत्ती की सब्जी चाहिये, मैथी (MethI Thepla), पालक या बथुआ (Bathua Thepla) कोई भी सब्जी ली जा सकती है. थेपला आप अपने लन्च या डिनर में बनाकर कभी भी खा सकते हैं या कही जा रहे हैं तो रास्ते के लिये आप थेपला बनाकर ले जा सकते हैं, आइये आज के डिनर में हम पालक थेपला (Palak Theplas) बनायें.

थेपला परांठे की तरह ही बनाया जाता है. लेकिन इसका आटा  मसाले (Indian Spices) और दही डालकर गूंथा जाता  हैं और इसे बहुत पतला बेला जाता है, और धीमी आग पर सेका जाता है.  परांठे के मुकाबले इनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है. इन्हें 3 - 4 दिन तक रखकर खाया जा सकता है.

Read - Palak Theplas – Palak Theplas Recipes In English 

आवश्यक सामग्री Ingredients for Palak Theplas

  • गेहूं का आटा - 250 ग्राम ( 2 कप)
  • पालक - बारीक कटा हुआ एक कप
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1- 2 बारीक कटी हुई (यदि आप चाहें)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • दही - 1/2 कप
  • तेल - 2 टेबल स्पून आटे में डालकर गूथने के लिये
  • तेल - थेपला पर लगाने के लिये

विधि - How to make Palak Theplas

गेहूं के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे के बीच में जगह बनाइये, इस जगह में  पालक, नमक , जीरा, अजवायन, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.  पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. थेपला बनाने के लिये आटा तैयार है.

तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये गोल कीजिये या सारे आटे से छोटे छोटे गोले बनाकर रख लीजिये.  सूखा आटा (परोथन) लगाकर एकदम पतला 6-7 इंच के व्यास में गोल थेपला बेलिये.  बेला हुआ थेपला गरम  तवे पर डालिये और दोनों ओर थोड़ा थोड़ा (एक छोटी चम्मच )तेल लगाकर, धीमी और मीडियम आग पर, कलछी से दबा दबाकर दोनों ओर ब्राउन होने तक थेपला सेकिये. सेका हुआ थेपला तवे से उतार कर किसी प्लेट या कैसरोल में रखिये और दूसरा थेपला इसी तरह बनाकर फिर से सेकिये(सारे थेपला बनाकर रखने के लिये पहले थेपला डलिया किसी बड़ी प्याले के ऊपर खुले खुले रखिये, ताकि वह ठंडे हो जायं और सारे थेपला को एक के ऊपर एक करके कैसरोल में बन्द कर दीजिये).
Raw Banana Cutlets
सारे आटे के थेपला इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.  स्वादिष्ट पालक के थेपला (Gujarati Pakal Thepla) दही, रायता या टमाटर आलू, चटनी, अचार के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये खेपला सुबह नाश्ता के काम में लीजिये ये बड़े स्वादिष्ट लगते हैं.

थेपला किसी भी लम्बी जर्नी और पिकनिक पर ले जाने के लिये अच्छे रहते हैं, इककी सैल्फ लाइफ अधिक होती है.

Palak Theplas video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (4577 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (41)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

bhavna soni
khakra or vegeroll banane ki recipe batayeiga plz.
priya
nisha ji khakhra kaise banaya jata hai ?
anju gupta
Nisha ji, khakhra ki receipi bhi likhiye plz. meine methi ki puri banayi thi. tasti thi lekin fuli nahin.
निशा: अंजू, पूरी फूलाने के लिये, आटा अच्छी तरह गूथ कर आधा घंटा रखिये, अब आटे को मसल कर ठीक करिये, पूरी को अच्छी तरह बेलिये भी, कढ़ाई में तेल पर्याप्त गरम कीजिये. पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये.
shashibansal
is recipe ko Punjabi missi roti parathi jaise banaya yani ki besan bhi mila diya aur palak,methi,bathua bhi. bahut achha banaa.
jyotsana
nisha ji,what is the difference btwn thepla and normal parantha..?
निशा: ज्योत्सना, बहुत अधिक अन्तर तो नहीं है लेकिन थोड़ा तो है, आटे में दही डाला जाता है और तेल थोड़ा अधिक डाला जाता है, परांठे की अपेक्षा थोड़ा पतला बेला जाता है. स्वाद में आप काफी फरक महसूस करेंगी.
neelam
nisha ji namaste apki recipes bahut achhi hain apki book hai inh recipes ki please bataye gain thanks
निशा: नीलम, मेरी बुक नहीं है.
vandna
Nisha ji . Maine yeh paranthe try kiye ..and ghar mein sabhi ko nahut pasand aaye . Specially dahi daalne se yeh soft aur tasty bane :)
alka
kya thepla aur khakhra same hei ya alag alag hei
Manpreet kaur
bahot tasty lag raha hai,aaj hi try karungi,kya aap khakra banane ki vidhi bate sakte hai?
Amrita
looks very tasty. will they be different from our paranthas?
Vaishali
It seems to be very nice, I'll try it today. One more request pl. Gujarati Methi Thepale Ke bare mein bataye Aur Thepale belate waqt parothan nahi lagate hai sirf oil lagate hai kya ye sahi hai? Pl. reply