सुनहरी कुरकुरी अरबी (Kurkuri Arbi Recipe)

अरबी आप अधिकतर कैसे बनाते हैं. आज सुनहरी कुरकुरी अरबी बनाकर देखिये
हम अधिकतर अरबी दही रसा और मसालेदार अरबी फ्राइ बनाते हैं लेकिन यदि घर में कुछ विशेष बनाने का मन हो और तले हुये से भी परेहज न हो तो सुनहरी कुरकुरी अरबी को बनाकर देखिये. ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट होती है,
Read - Kurkuri Arbi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kurkuri Arbi Recipe
- अरबी - 250 ग्राम
- तेल - अरबी तलने के लिये और सब्जी को फ्राई करने के लिये
- हींग - 1-2 पिंच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 - छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक या स्वादानुसार
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Kurkuri Arbi Recipe
अरबी उबालिए
अरबी को धोकर कुकर में 1 कप पानी डालकर इसे उबलने रख दीजिए. अरबी को 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी करके 2 मिनिट तक और उबलने दीजिए. गैस बंद करके कुकर का प्रैशर खत्म होने तक अरबी को कुकर में ही रहने दीजिए. इसके बाद, अरबी को चैक कर लीजिए. अरबी नरम हो गई है. इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए. बाद में, इन्हें छील लीजिये. छिली हुई अरबी को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिये.
अरबी फ्राय कीजिए
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल अच्छी तरह गरम होने पर 4-5 अरबी गरम तेल में डालिये. अरबी को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों ओर पलट कर तलिये. सारी अरबी तलकर निकाल लीजिये.
सब्जी बनाइए
कढ़ाही में 1 या 2 टेबल स्पून तेल ही रखिए. गरम तेल में जीरा, अजवायन और हींग डालकर तड़काइये. फिर, इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मिलाइये. इस मसाले में तली हुई अरबी डालिये और मसाले में हल्का सा मिक्स कर दीजिए. इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अरबी को मसाले की परत चढ़ने तक चलाते हुए मसाले में मिक्स कीजिए. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अरबी को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए.
स्वादिष्ट सुनहरी कुरकुरी अरबी तैयार है. अरबी को प्याले में निकालिये और हरा धनिया ऊपर से डाल कर सजाइये. करारी सुनहरी कुरकुरी अरबी परांठे,पूरी, चपाती या नान किसी के साथ भी खाइये.
साइड डिश के रूप में 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
अदरक ना डालना चाहे तो मत डालें.
अरबी की अन्य रेसिपीज
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
banei jati hai
i find it very nice and the way u right is very easy .
thanks
निशा:छोले की रैसिपी के लिये आप इस वेबसाइट के तले हुए कालम में जाकर छोले भटूरे देख लीजिये.
निशा: मीनाक्षी जी चटनी में मीठी चटनी दी हुई है, वह इमली की मीटी चटनी है.