सुनहरी कुरकुरी अरबी (Kurkuri Arbi Recipe)

📅 31 जनवरी 2009 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 36 कमेंट ★ 3.5 (5780)

Kurkuri Arbi Recipe

अरबी आप अधिकतर कैसे बनाते हैं. आज सुनहरी कुरकुरी अरबी बनाकर देखिये

हम अधिकतर अरबी दही रसा और  मसालेदार अरबी फ्राइ बनाते हैं लेकिन यदि घर में कुछ विशेष बनाने का मन हो और तले हुये से भी परेहज न हो तो सुनहरी कुरकुरी अरबी को बनाकर देखिये.  ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट होती है,

 Read - Kurkuri Arbi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kurkuri Arbi Recipe

  • अरबी - 250 ग्राम
  • तेल - अरबी तलने के लिये और सब्जी को फ्राई करने के लिये
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 - छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक या स्वादानुसार
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

arbi_fried_702132728.jpg

विधि - How to make Kurkuri Arbi Recipe

अरबी उबालिए

अरबी को धोकर कुकर में 1 कप पानी डालकर इसे उबलने रख दीजिए. अरबी को 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी करके 2 मिनिट तक और उबलने दीजिए. गैस बंद करके कुकर का प्रैशर खत्म होने तक अरबी को कुकर में ही रहने दीजिए. इसके बाद, अरबी को चैक कर लीजिए. अरबी नरम हो गई है. इसे प्याले में निकाल लीजिए और  ठंडा होने दीजिए. बाद में, इन्हें छील लीजिये. छिली हुई अरबी को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिये.

अरबी फ्राय कीजिए

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल अच्छी तरह गरम होने पर 4-5 अरबी गरम तेल में डालिये. अरबी को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों ओर पलट कर तलिये.  सारी अरबी तलकर निकाल लीजिये. 

सब्जी बनाइए

कढ़ाही में 1 या 2 टेबल स्पून तेल ही रखिए. गरम तेल में जीरा, अजवायन और  हींग डालकर तड़काइये. फिर, इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मिलाइये. इस मसाले में तली हुई अरबी डालिये और मसाले में हल्का सा मिक्स कर दीजिए. इसके बाद,  लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अरबी को मसाले की परत चढ़ने तक चलाते हुए मसाले में मिक्स कीजिए. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अरबी  को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. 

स्वादिष्ट सुनहरी कुरकुरी अरबी तैयार है.  अरबी को प्याले में निकालिये और हरा धनिया ऊपर से डाल कर सजाइये.  करारी सुनहरी कुरकुरी अरबी परांठे,पूरी, चपाती या नान किसी के साथ भी खाइये.

साइड डिश के रूप में 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

अदरक ना डालना चाहे तो मत डालें. 

अरबी की अन्य रेसिपीज

Kurkuri Arbi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (5780 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (36)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pooja
Nisha ji maine arbi arbi bhot bar bnanae ki kodhish ki but ye tel mai dalte hi kharb ho jaati toot jaati h

निशा: पूजा जी, अरबी अधिक पक जाने के कारण ज्यादा नरम हो जाती है इस कारण बनाते करते समय टूट सकती है. अरबी को आप 4-5 घंटे पहले से उबाल कर रखें, फ्रिज में भी रख सकते हैं और अब सब्जी बनायें, अरबी साबुत रहेंगी.
Mite shri
Very nice recipe .Nisa ji

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja
Nisha ji kya arbi m onion or tamato b daal skte h plzz btaye?

निशा: पूजा जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
Sandeep
Nisha ji ladko ke lie khana banana waise hi ek bada challenge hai, arbi to aur bhi bada .mai yaha se padh ke try kar raha Hun...Tasty bana paya to bataunga.
Thanks
Sandeep/actor/bhabhi ji ghar par hain as sabziwala (character)

निशा: संदीप जी बहुत बहुत धन्यवाद.
APARNA
thanks mam treating us and teaching us as mother...thanks again

निशा: अपर्णा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Swati
Bahut acchi reciepe hai

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Raman chahal
Nisha ji jaker arbi cut ke chhote piece krke bnoni hove
pooja
Nisha ji plz ap ghuiyan ki biryani ki recipe bhi btaiye.. mere ghr pr sbhi ghuiyan ki sbji bht psnd h to plz ap uski biryani bhi btaye....
निशा: पूजा जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Afreen khan
Thanx a ton nasha ji.. Apke videos dekh dekh k mai bahut Achchi veg cooking karne lagi hu.YouTube pe b subscribe kiya h apko.apka video dekh k bhandare wale aalu banaye the.superb bane the. Doing great job ma'am.
निशा: अफरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shalini
Nishaji meri arbi tel mein ja kar phat gayi aisa kyun hua woh sunehri nahin hui
निशा: शालिनी जी, अरबी ज्यादा उबलने से ज्यादा नरम हो जाती हैं और वे आपस में चिपक जाती है, अरबी को थोड़ा कम उबालें या उबाल कर 4-5 घंटे के लिये फ्रिज में रख लें, रात को उबाल कर अरबी को फ्रिज में रख लीजिये और सुबह अरबी को फ्रिज से निकालिये और सब्जी बना लीजिये, और उन्हैं धीमी आग पर सुनहरी कीजिये, और बताइये कि अरबी कैसी बनी.
shalini
Please aap mujhe chatpate jeera aloo banana sikhaiye aloo uble hue hon
निशा: शालिनी जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर जीरा आलू की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर इसका नाम लिखकर आप इसे देख सकती है.
bhavna

madam arbi bot hi swadisht bani..par mujhe ye poochna h ki kya inhe travelling k doran leke ja skte hain mtlb 8-10 ghnte chl jayengi kya..aur plz esi aur recipe btaiye jo safar me chl sakein


निशा: भावना जी, आप इन्हैं ट्रेवलिंग के लिये ले जा सकती है, ये 10 घंटे चलती है, करेले सफर में ले जाने के लिये बहुत अच्छे होते हैं.
vinay

Nice

kusum
Bina ubale kaise bnaye sukhi arbi
निशा: कुसुम जी, अरबी को छीलकर, धोकर, काटकर, बिलकुल इसी तरह से बनाया जा सकता है, लेकिन उबाली हुई अरबी सूखी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
neelam
nisha ji aapki hr ek receipe bhut achi hoti h.me hmaesha aapki website dekhti hu thanku
dimple
ap ki sari raciepi bht achi hoto hai ye wali bhi me ap se chape ki raciepi janana chati hun ap batiye mujhe banake.........thank u
निशा: डिम्पल जी मैं कोशिश करूंगी.
rituraj
you r the best nisha ji meri shadi ko 7 years hone vaale h but aaj tak me arbi ko alag tarike se banati thi jo achi ani banati thi to socha aaj apki site me search karti hu ki aap kese banate ho its ameging
निशा: रितुराज, बहुत बहुत धन्यवाद.
chirag jindal john cena
great sabzzi aunty
Shobha Rawat
I like ur recipe.
usha
Nisha ji mujhe aapki recipe bahut pasand aayi...thanx alot..mai aapse ye janna chahungi ki kya yesi koi tarkeeb nahi hai jisse ki use khane se gale me khich khich na ho?
निशा: ऊषा, अरबी बनने के बाद और इस तरह बनने के बाद तो बिलकुल खिचखिच नहीं करनी चाहिये, लेकिन हो सकता है किसी अरबी की वैराइटी एसी हो जो गले में खिचखिच करती हो, तो अरबी को उबालने के बाद उसमें थोड़ा नीबू का रस और नमक डालकर मिक्स कर दीजिये, उसके बाद अरबी को तले और उसी प्रकार बना कर तैयार कर लीजिये, अरबी अच्छी बनेंगी.
simran
Hello nisha ji,

apki batai hui kurkuri arbi ki recipe hamare gher mea bhi sabko bahut passand aai thanx


From,

Simran rawat delhi

r.k.puram
shobha garg
i find your website very very useful.
subhi
Nisha ji main b arbi aise hi banati hun. Bt kbi kbi arbi khane k baad gale me itching aur kharas si hone lgti h, aisa cooking me koi problem se h ya arbi kharab rahti h.
निशा: सुभि, ये कुछ अरबी की क्वालिटी ही होती है जो गले में खिच खिच करती है.
joshi
masaledar arvi bataye
निशा: जोशी, अरबी मसालेदार वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर अरबी मसालेदार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
seema
hello nisha ji kya aap mujhe ye bta skti hai ke nariye ke ladoo pani wale nariyal ke bante hai ya sukhe nariyal ke plz jldi bta dena thanku.

निशा: सीमा, जिस रैसिपी पर आप सवाल लिख रही हैं, सवाल उस रैसिपी से रिलेटैड हो तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
savi
nisha ji i like ur website. aap kachalu ki chaat bata sakti hai kese banti hai.kya bangali arbi hi kachalu hota hai.

निशा
<: सावि, बंगाली अरवी और कचालू दोंनों अलग हैं, मैं कचालू की चाट लिखने की कोशिश करूंगी.
savi
nisha ji i like ur website.
Saba samreen
Mam mujhe arvi ki msaledar sbzi btaiye.

निशा:
सबा, आप सर्च बटन पर अरबी मसाला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, रैसिपी पहले से ही वेवसाइट पर दी हुई है.
parul
Nisha Didi... Mene aaj tak arbi dekhi bhi nahi... lekin me dhundh lungi... aap muje ye bataye ki Ubal ne ke liye Kukar me kitni sity me arbi ban jati he ??

निशा: पारुल, बिलकुल आलू की तरह एक सीटी में अरबी भी उबल जाती हैं.
prabha
nisha ji maine ye sabji banayi par ye bahut jyada hi oily ho gayi aur jyada acchhi bhi nahi bani kya baad me jyada fry karne se bhi test change ho sakta hai...... aur mujhe methi dane ki sabji batayen jo delhi aur aagra side me banti hai saath me cheez pakode ki bhi..