दही वड़ा- Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 19.4 लाख बार देखी गई 💬 284 कमेंट ★ 3.8 (28287)

Dahi Vada Recipe
दही वड़ा (Dahi Vada -Dahi Wada) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही वड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी, दही वड़े उरद की दाल से, उरद दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी दही बड़े बनाए जाते हैं, आज हम उरद की दाल से दही वड़े बना रहे हैं.  आईए दही वड़ा बनाना शुरू करते हैं.

Read - Dahi Vada Recipe In English

आवश्यक सामग्री -Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada

  • धुली उड़द की दाल- 1 कप 
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • काजू- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
  • हींग- 1 पिंच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए
  • दही (फैंटा हुआ)
  • हरे धनिये की चटनी
  • मीठी चटनी
  • नमक
  • काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर

बनाने की विधि - How to make Dahi Vada

दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी मे़ भिगो दीजिए. पानी निकाल दीजिए और दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिए.

बैटर तैयार कीजिए
पिसी हुई दाल को 4 से 5 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. फिर, इसमें नमक और हींग डाल दीजिए तथा दाल के फ्लफी होने तक इसी तरह अच्छे से फैंटते रहिए.

वड़े तलिए
एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिए तेल डालिए और गरम कीजिए. एक छोटी कटोरी लीजिए उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिए. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइए. फिर पानी के हाथ से थोड़ी सी दाल निकालिए और कपड़े के ऊपर रखिए, दाल के ऊपर एक किशमिश और 1 से 2 काजू के टुकड़े रखिए और किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिए. वड़े को गीली उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिए. हल्के हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिए डालिए. फिर से कपड़े को थोड़ा सा गीला कर लीजिए और बाकी वड़े भी बनाकर कढ़ाही में फ्राय करने के लिए डाल दीजिए.

वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तल लीजिए. अच्छे से सिके हुए वड़ों को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाइए और बाकी वड़े डालकर तलते जाइए.

पकौड़ियां बनाइए
पकोड़ियां बनाने के लिए दाल में थोड़ा सा पानी डालकर इसे फैंट लीजिए. फिर, इससे गोल-गोल पकौड़ियां कढ़ाही में तोड़ लीजिए. इन्हें भी वड़ों की भांति गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए और तलने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.

वड़े पानी में भिगोइए
दही वड़ों को सर्व करने से पहले गरम पानी में 15 मिनिट के लिए भिगोकर रख दीजिए. गरम पानी में थोड़ा सा नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए.

15 मिनिट बाद, बड़े पानी में भीगकर मुलायम हो गए हैं. एक-एक वड़ा पानी से निकालिए और हथेली से दबाकर, उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़कर प्लेट में रखते जाइए.

इन्हें परोसने के लिए एक प्लेट में 4 से 5 वड़े और पकौड़ियां रखिए तथा ऊपर से 6 से 7 छोटी चम्मच फैंटा हुआ दही और 2 छोटी चम्मच हरे धनिये की चटनी डालिए. ऊपर से स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, जरा सा भुना जीरा पाउडर बुरक दीजिए. फिर, 2 छोटी मीठी चटनी, दोबारा थोड़ा सा दही और जरा सा लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. खट्टे मीठे स्वाद से भरे दही वड़ा-दही पकौड़ों को ऎसे ही सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.

सुझाव

  • दाल को पीसते समय बहुत ही कम पानी का उपयोग करें. बिना पानी के आसानी से पिस जाए, तो और भी अच्छा रहता है.

Dahi Vada Recipe | Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (28287 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (284)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

savita
Maine bhee aapki recipe se dahi vada banai hai.wo bhut hee tasty banee hai
Thank you.
निशा: सविता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Ani
Dahi vada recipe superb..
Par hamare yaha dahi meetha hota hai ,voh kaise kiya jaye...?
Sirf Suger mila kar yahh koi dusari trick haai...?
Please Reply..
निशा: अनि, दही में सुगर मिलाकर ही उसे मीठा किया जाता है.
kanu
can we make Dahi Vada with Chawala dal?which combination will make softer Vada?
निशा: कनु, उरद और मूंग दाल को मिलाकर वड़ा बनाइये, दाल को अच्छी तरह फैटिये, बहुत अच्छे और सोफ्ट दही वड़े बनेंगे.
Vaishali
i like your procedure of making dahiwada
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kalpanasingh
Nishahi ap. Dahivade k ghol me thori si dahi Mila k dekho dahibade phle se jyada tasty bnenge
sangeeta
nisha ji thanks for reply m bhallo ko grm tel m hi dalti hu phle mere bhalle bhut ache bnte the abhi do teen bar s hi problem a rhi h shi karn pta nhi chl rha khi bitter s phetna to nhi
sangeeta
nisha ji namastey mere dahi bhalla m oil bhr jata h m pithi ko bitter s phetti hu plse ap mujhe jaldi s reply d
निशा: संगीता, तेल अच्छा गरम हो तब आप दही भल्ले तलने के लिये तेल में डालें और आग भी मीडियम से तेज हो.
meenakshi bajpai
nice recipe
alka singhal
Nisha ji maine wade to bahut baar bnaye the... Bt aapki recipe pd kr Jb stuff krke bnaye to sb mere wado k n main apki recipes ki fan hogyi.... Jisne b khae sb ne kaha aek dum
halwaiyo k jaise bne hai....
Thankz 4 posting such nice recipes...
निशा: अल्का जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Tanu
is Hing compulsory?????
निशा: तनु, हींग कम्पलसरी बिलकुल नहीं है, लेकिन थोड़ी सी हींग डालने से वड़े में अच्छी महक और स्वाद आता है.
saheba rizvi
mam hello,
mera aapke liye ak sujhav hai btae thik hai ke nhi agar dahi vada ham garam pani ke bjae patli chach ka pryog kre to kesa hai or usme thodi chini or namak dal sakte hai jisse wo or zada testi lagte hai plz try .
& plz rply
निशा: सहीबा जी, आपका सुझाव बहुत अच्छा है, लेकिन दही वड़ा गरम पानी में भिगाकर, पानी निचोड़ कर, नरम दही वड़ा फैंटे हुये दही में डाल देते हैं, जिसमें चीनी और नमक मिला होता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravindra Singh
Hi I like it very much.
SHASHI KUMARI
I visited your site, the way receipe was detailed, was easy to understand. My vada are often not soft , despite i beat the batter also. When vada is kept in freeze and used later on it does't taste good and vada become too hard also. Pl advise to make good and soft vada.

निशा: शशि जी दाल का बैटर बहुत ज्यादा गाड़ा न हो, और अच्छी तरह फैटा गया हो तो दही वड़े सोफ्ट बनते हैं, दाल को 5-6 मिनिट फैटना है, कोशिश कीजिये, आप अच्छे दही वड़े बना लेंगी.
SNEHA
NISHAJI plz appe ki recipe btayiye ?
aasif
muze resipe download karna hai.kaise?
sanjida
so much bad recipe
sunita pal
its very instesting site
Rashmi Singh
Vikas ji vade talate samay vadon me lakadi ya
kisi mote screw driver se hole bana dene se vade achchhe talte hain.
sandhya rasal
Yaaaaaaaaa i like dahi wada
shivangi
hello nishaji,

dahi ke ghol main shakkar dalani chahiya ya nahi????
निशा: शिवांगी, दही में थोड़ी सी शक्कर डाली जा सकती है, शक्कर से दही का खट्टापन दब जाता है.
adesh
I LIKE UR DAHI WADA RECIPE ITS REALLY SIMPLE


THANKS.
निशा: आदेश, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.

tahsin
dahiwada to bahut acha bana par ,jo ham market me dahiwada lete h usme bahut sari saman dalte hain please wo sab v hame bataye na
निशा: तहसिन, दही बड़े में मीठी चटनी, हरी चटानी, दही, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर ये चीजें डाली जाती है, ये हमने डाली हैं.
gurpreet kaur
This is a good site for making a any type of recipe.thanku nisha mam
निशा: गुरप्रीत जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ankita
kya hum pisi hue mong ki daal ke bhi vade bana sakte haii ? rply soon.
निशा: अंकिता, जी हां बनाये जा सकते हैं.
Monika vyas
mam kya hm isme chawala dal ko bi mix kar sakte h? mam plz apka email add. bata de taki prob. mail karke jaldi se solve ho jaye plz mam
निशा: मोनिका, दही बड़े के लिये चावल नहीं मिलाने होते, आपके जो भी सवाल हों यहां पूंछे जा सकते हैं, मैं रैसिपी पर ही रिप्लाई करती हूँ, इससे सभी लोंगो की प्रोब्लम सोल्ब हो जाती है.
jaya
mam mere dahi vade thode hard bane kya reason ho sakta hai?
निशा: दाल को अच्छी तरह देर तक फैटने से दही बड़े साफ्ट बनते हैं.
nisha
Aap pani me use aadhe ghante ke vagay do ghanta rakhiye.
cvb
my best dicess
sarita rajesh rajput
Nisha ji...kya urad ki dal k sath chana ki dal bhi mila sakte hai?
suman
Nisha ji dhahi wade ke sath meethi chatni or serve karne ka tarika bhi add ho jata to maza aa jata.