दही वड़ा- Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 19.4 लाख बार देखी गई 💬 284 कमेंट ★ 3.8 (28287)

Dahi Vada Recipe
दही वड़ा (Dahi Vada -Dahi Wada) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही वड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी, दही वड़े उरद की दाल से, उरद दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी दही बड़े बनाए जाते हैं, आज हम उरद की दाल से दही वड़े बना रहे हैं.  आईए दही वड़ा बनाना शुरू करते हैं.

Read - Dahi Vada Recipe In English

आवश्यक सामग्री -Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada

  • धुली उड़द की दाल- 1 कप 
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • काजू- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
  • हींग- 1 पिंच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए
  • दही (फैंटा हुआ)
  • हरे धनिये की चटनी
  • मीठी चटनी
  • नमक
  • काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर

बनाने की विधि - How to make Dahi Vada

दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी मे़ भिगो दीजिए. पानी निकाल दीजिए और दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिए.

बैटर तैयार कीजिए
पिसी हुई दाल को 4 से 5 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. फिर, इसमें नमक और हींग डाल दीजिए तथा दाल के फ्लफी होने तक इसी तरह अच्छे से फैंटते रहिए.

वड़े तलिए
एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिए तेल डालिए और गरम कीजिए. एक छोटी कटोरी लीजिए उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिए. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइए. फिर पानी के हाथ से थोड़ी सी दाल निकालिए और कपड़े के ऊपर रखिए, दाल के ऊपर एक किशमिश और 1 से 2 काजू के टुकड़े रखिए और किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिए. वड़े को गीली उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिए. हल्के हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिए डालिए. फिर से कपड़े को थोड़ा सा गीला कर लीजिए और बाकी वड़े भी बनाकर कढ़ाही में फ्राय करने के लिए डाल दीजिए.

वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तल लीजिए. अच्छे से सिके हुए वड़ों को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाइए और बाकी वड़े डालकर तलते जाइए.

पकौड़ियां बनाइए
पकोड़ियां बनाने के लिए दाल में थोड़ा सा पानी डालकर इसे फैंट लीजिए. फिर, इससे गोल-गोल पकौड़ियां कढ़ाही में तोड़ लीजिए. इन्हें भी वड़ों की भांति गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए और तलने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.

वड़े पानी में भिगोइए
दही वड़ों को सर्व करने से पहले गरम पानी में 15 मिनिट के लिए भिगोकर रख दीजिए. गरम पानी में थोड़ा सा नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए.

15 मिनिट बाद, बड़े पानी में भीगकर मुलायम हो गए हैं. एक-एक वड़ा पानी से निकालिए और हथेली से दबाकर, उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़कर प्लेट में रखते जाइए.

इन्हें परोसने के लिए एक प्लेट में 4 से 5 वड़े और पकौड़ियां रखिए तथा ऊपर से 6 से 7 छोटी चम्मच फैंटा हुआ दही और 2 छोटी चम्मच हरे धनिये की चटनी डालिए. ऊपर से स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, जरा सा भुना जीरा पाउडर बुरक दीजिए. फिर, 2 छोटी मीठी चटनी, दोबारा थोड़ा सा दही और जरा सा लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. खट्टे मीठे स्वाद से भरे दही वड़ा-दही पकौड़ों को ऎसे ही सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.

सुझाव

  • दाल को पीसते समय बहुत ही कम पानी का उपयोग करें. बिना पानी के आसानी से पिस जाए, तो और भी अच्छा रहता है.

Dahi Vada Recipe | Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (28287 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (284)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

simran lachwani
Thanku nisha aunty aapki recipe se mere banaye dahi bade bahut ache or soft bane thanku sooo much
निशा: सिमरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta
Hello Nishaji,
I m very fond of it recipes.plz mujhe ye bataiye ki agar mujhe urad dal ki jagah mung dal ke vade banane hon to uske liye kya recipe hogi.
Waiting for your reply.

निशा: श्वेता जी, उसे भी आप इसी तरह से बनाएं.
manju
mam plz masala wale dhai vada kesa bantye h
vidya walekar
Thanks..
recipe samjel ashi ahe thank u...

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद
abhishek
Bada ekdum mulayam kaise hota hai jaise sadi party me banta hai kripya upay batae
निशा: अभिशेक जी, दाल को हल्का दरदरा पीसें, अच्छी तरह फैटे, और सोफ्ट कनसिसटेन्सी से दही वड़े बनायें, बहुत ही सोफ्ट और अच्छे दही वड़े बनेंगे.
nimmi nirmal
Dahe bade m or khch new chejo ka use karna chahey ye to sab Janet h
hema
dal pisi hui use kr sakte h ..agr ha to usko kaise ghutna hona
jyoti
I LOVE DAHI VADE

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shikha tyagi
Gd recepie...:-)

निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mamta gupta
nisha ji really u r a awesome cook

निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
puja
Hing na ho to kya dale

निशा: पूजा जी, आप इसे बिना हींग के बना सकते हैं
priti
mam,
AGR dal gili ho jaye to kya solution h?

निशा: प्रीति जी, आप दाल में थोडा़ सा चावल का आटा भी मिला सकते हैं.
mohini
Mere be boot tight ho jate h kyu

निशा: मोहिनी जी, दाल को अच्छी तरह फैट लीजिये, दही बड़ा मुलायम बनेगे.
Divya
Recipie is gud

निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bandana sharma
Thank nice reciepy

निशा: बंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha
Hello Nishaji
Bhalle kitne din tak thee k rahte hain
निशा: निशा जी, दही वड़े फ्रिज में रखकर 3 दिन तक खाये जा सकते हैं.
pooja patel
Nishu ji vada kyu soft nhi bn rhe he?
निशा: पूजा जी, वड़े के लिये दाल हल्की दरदरी पीसें, अच्छी तरह फैंटें, और दाल गाढ़ी हो तो 1 - 2 टेबल स्पून पानी डालकर फैंट लीजिये, सोफ्ट और अच्छे वड़े बनेंगे.
Raushan
Ise aur suadist banane ke liye kya karna chahiye

निशा: आप अपने स्वाद के अनुसार बदलाव कर सकते हैं.
Your name...

Thank you so much


 

naveen

Hello mam, mai ye puchhna chahta hu ki mung daal se dahi vada banane ki bhi yehi reciepi hai ya is se alag..??


निशा: नवीन जी हां मूंग दाल से भी इसी प्रकार दही वड़े बनाये जाते हैं.
Kavita

Why do my dahi vad always burst in the oil.and is it ok to add salt to the dal before frying?


निशा: कविता जी, दही वड़ों के लिये दाल को हल्का दरदरा पीसे और अच्छी तरह फैंटे, तेल को अच्छा गरम करें, वड़े तलने के लिये डालें, वड़े अच्छे बनेंगे. दही वड़े के लिए पानी में नमक डालते हैं, और बहुत हल्का ही नमक डाला जाता है क्यों कि बाद जब उन्हैं परोसते है तब नमक डाला जाता हैं.
nisha

How can we make the vadas round in shape prfectly 


निशा: निशा, ये चीजें थोड़ी सी प्रेक्टिस से आ जाती है, वीडियो देखें और कोशिश करें, आप बहुत अच्छे वड़े बनायेंगी.
navin

वडे को ओर मुलायम बना है तो उस मे एक या दो आलू उबाल के कदुस करके डाले ओर थोड़ा बेकिंग पावडर मिलाये 2 घंटे के लिये ढक दे बाद मे तले 

mayra

thank you nisha ji is resipi ki mughe bahut jarorat thi

Pooja

Kya bare ko talne k bad direct dahi me nahi dal sakte


निशा: पूजा जी, वड़ों को पहले पानी में डालकर नरम किया जाता है.
swati and vidya

nice recipe .............i like it 

deepatilokani

Nisha ji aapki sari recipes bhut hi tasty h..


Me aapse ye puchna chahti hu dahi bada soft banane k lye kya kru. Mujhse dahi bade soft nai bante


 


निशा: दीप्ती जी, दाल हल्का दरदरा पीसें, अच्छी तरह 5-6 मिनिट फैटें, बहुत गाढ़ी हो तब थोड़ा पानी मिलायें, थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे दही वड़े बनायेंगी.
Nida naz

Hello mam mujhe 1kg dal k dahi vade bnane h usk ly ingredients bta dgy plzzz


निशा: Nida ji, रेसिपी में 250 ग्राम दाल यूज की है, 1 कि.ग्राम दाल इससे चार गुनी दाल इसी तरह सारी सामग्री चार गुनी ले सकते हैं.
Aarifa irfan hussain

Mam vada ko soft bnane k liye kya karna hota hai and vada k liye chat masal kaise bnaya jata hai


निशा: आरिफा जी, वड़े सोफ्ट बनाने के लिये दाल को हल्की दरदरी पीस कर अच्छी तरह फैंटना होता है, दाल सोफ्ट हो जाती है, उससे बहुत ही सोफ्ट वड़े बनते हैं. चाट मसाला के लिये रेसिपी वेबसाइट पर दी गई है, सर्च बटन पर चाट मसाला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
manju

Mam maine dahi vade ko freez me rekha to vo tite ho geye khane ke layak bhi nahi rehe


निशा: मंजू जी, उन्हैं थोड़ी देर बाहर रख लेने से वह वापस जैसे थे वैसे ही हो जाते.