दही वड़ा- Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe

दही वड़ा (Dahi Vada -Dahi Wada) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही वड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी, दही वड़े उरद की दाल से, उरद दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी दही बड़े बनाए जाते हैं, आज हम उरद की दाल से दही वड़े बना रहे हैं. आईए दही वड़ा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada
- धुली उड़द की दाल- 1 कप
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- काजू- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
- हींग- 1 पिंच
- नमक- ½ छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
- दही (फैंटा हुआ)
- हरे धनिये की चटनी
- मीठी चटनी
- नमक
- काला नमक
- भुना जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि - How to make Dahi Vada
दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी मे़ भिगो दीजिए. पानी निकाल दीजिए और दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिए.
बैटर तैयार कीजिए
पिसी हुई दाल को 4 से 5 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. फिर, इसमें नमक और हींग डाल दीजिए तथा दाल के फ्लफी होने तक इसी तरह अच्छे से फैंटते रहिए.
वड़े तलिए
एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिए तेल डालिए और गरम कीजिए. एक छोटी कटोरी लीजिए उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिए. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइए. फिर पानी के हाथ से थोड़ी सी दाल निकालिए और कपड़े के ऊपर रखिए, दाल के ऊपर एक किशमिश और 1 से 2 काजू के टुकड़े रखिए और किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिए. वड़े को गीली उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिए. हल्के हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिए डालिए. फिर से कपड़े को थोड़ा सा गीला कर लीजिए और बाकी वड़े भी बनाकर कढ़ाही में फ्राय करने के लिए डाल दीजिए.
वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तल लीजिए. अच्छे से सिके हुए वड़ों को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाइए और बाकी वड़े डालकर तलते जाइए.

पकौड़ियां बनाइए
पकोड़ियां बनाने के लिए दाल में थोड़ा सा पानी डालकर इसे फैंट लीजिए. फिर, इससे गोल-गोल पकौड़ियां कढ़ाही में तोड़ लीजिए. इन्हें भी वड़ों की भांति गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए और तलने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.
वड़े पानी में भिगोइए
दही वड़ों को सर्व करने से पहले गरम पानी में 15 मिनिट के लिए भिगोकर रख दीजिए. गरम पानी में थोड़ा सा नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए.
15 मिनिट बाद, बड़े पानी में भीगकर मुलायम हो गए हैं. एक-एक वड़ा पानी से निकालिए और हथेली से दबाकर, उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़कर प्लेट में रखते जाइए.
इन्हें परोसने के लिए एक प्लेट में 4 से 5 वड़े और पकौड़ियां रखिए तथा ऊपर से 6 से 7 छोटी चम्मच फैंटा हुआ दही और 2 छोटी चम्मच हरे धनिये की चटनी डालिए. ऊपर से स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, जरा सा भुना जीरा पाउडर बुरक दीजिए. फिर, 2 छोटी मीठी चटनी, दोबारा थोड़ा सा दही और जरा सा लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. खट्टे मीठे स्वाद से भरे दही वड़ा-दही पकौड़ों को ऎसे ही सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.
सुझाव
- दाल को पीसते समय बहुत ही कम पानी का उपयोग करें. बिना पानी के आसानी से पिस जाए, तो और भी अच्छा रहता है.
Dahi Vada Recipe | Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe Video in Hindi
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दहीवड़े, उरद की दाल के ज्यादातर बनाये जाते है, दोंनो दालों को आधा आधा मिलाकर भी बनाया जाता है, दोंनो दहीवड़े अच्छे होते हैं, लेकिन उरद के दहीवड़े स्वाद में थोड़े अलग होते हैं.
Thank u for ur lovely websites.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yummyy...
निशा; कामिनी जी घर पर बनाये गये दही भल्ले का स्वाद मार्केट से अच्छा होता है.
plzzz explian it
But u dont have1recipe in ur site...!!
निशा: उर्वशी जी, आप बताइये उसे हम बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: अरमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका जी, दाल में 1 टेबल स्पून पानी डालिये पीसिये, और आपको लगे कि पानी और डालना पड़ेगा तो फिर से 1 टेबल स्पून पानी डालिये, बहुत ही कम पानी यूज करना है, बस दाल अच्छी तरह पिसनी चाहिये.
निशा: पदमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पदमा, लग रहा दही बड़े बहुत ही सोफ्ट बने हैं, पानी से निकालिये और हाथ से हल्का सा निचोड़ कर, सावधानी पूर्वक प्लेट में लगा दीजिये.
priyanka can u help me mujhe ye puchna tha ki jab dal ko piste h to mixi m pise ya sil batte par or kya pani se nikalne ke bad ek dam pis le plz tell ne
निशा: निधि, दाल को मिक्सी या सिलबट्टे किसी से पीसा जा सकता है, लेकिन पानी की मात्रा बहुत कम डालनी होती है.
pucho yar
nisha j aapki dahi bara recipe bahut achi lagi .per mai jab bhi dahi bare banati hu to dahi pani chor deta hai . please iska karan bataea.
निशा: प्रियंका, दही में पानी बिलकुल मत डालिये और दही को फैंट कर फ्रिज में रख लीजिये, जिससे वह गाड़ा ही रहेगा.
निशा: नूर आप इसके लिये इसका वीडियो देख लीजिये, अच्छी तरह क्लीयर हो जायेगा.
निशा: समीक्षा, दोंनो दालों से दही वड़ा बनाने के लिये, दालें बराबर बराबर ली जा सकती है, या 2 भाग उरद और 1 भाग मूंग लिये जा सकते हैं, मूंग की धुली दाल लीजिये आ छिलके वाली दाल ले तो उसे भिगा कर छिलका उतार कर हटा दीजिये, धन्यवाद.
Like" Delhi ki revadi".
Tnx
निशा: सरिता, कभी सम्भव हुआ तो रेबड़ी जरूर बनाउंगी, धन्यवाद.
Mujhe koi bhi different recipe banani hoti h to mai apke blog me hi dekhti hu.AapkI sabhi recipes bahut hi easy tarike se batai hui hoti h. Maine kafi recips try bhi ki h. Jo sabhi ko acchi lagi.
Aap please revadi ki recipe bataye. I like revadi very much.
निशा: सरिता, रबड़ी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रबड़ी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनम जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
AUR MUJHE YEH RECEPIE MIL GAYI
THANKS FOR THIS RECEPIE
निशा: पूर्णिमा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.