दही वड़ा- Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe

दही वड़ा (Dahi Vada -Dahi Wada) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही वड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी, दही वड़े उरद की दाल से, उरद दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी दही बड़े बनाए जाते हैं, आज हम उरद की दाल से दही वड़े बना रहे हैं. आईए दही वड़ा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada
- धुली उड़द की दाल- 1 कप
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- काजू- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
- हींग- 1 पिंच
- नमक- ½ छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
- दही (फैंटा हुआ)
- हरे धनिये की चटनी
- मीठी चटनी
- नमक
- काला नमक
- भुना जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि - How to make Dahi Vada
दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी मे़ भिगो दीजिए. पानी निकाल दीजिए और दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिए.
बैटर तैयार कीजिए
पिसी हुई दाल को 4 से 5 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. फिर, इसमें नमक और हींग डाल दीजिए तथा दाल के फ्लफी होने तक इसी तरह अच्छे से फैंटते रहिए.
वड़े तलिए
एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिए तेल डालिए और गरम कीजिए. एक छोटी कटोरी लीजिए उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिए. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइए. फिर पानी के हाथ से थोड़ी सी दाल निकालिए और कपड़े के ऊपर रखिए, दाल के ऊपर एक किशमिश और 1 से 2 काजू के टुकड़े रखिए और किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिए. वड़े को गीली उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिए. हल्के हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिए डालिए. फिर से कपड़े को थोड़ा सा गीला कर लीजिए और बाकी वड़े भी बनाकर कढ़ाही में फ्राय करने के लिए डाल दीजिए.
वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तल लीजिए. अच्छे से सिके हुए वड़ों को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाइए और बाकी वड़े डालकर तलते जाइए.

पकौड़ियां बनाइए
पकोड़ियां बनाने के लिए दाल में थोड़ा सा पानी डालकर इसे फैंट लीजिए. फिर, इससे गोल-गोल पकौड़ियां कढ़ाही में तोड़ लीजिए. इन्हें भी वड़ों की भांति गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए और तलने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.
वड़े पानी में भिगोइए
दही वड़ों को सर्व करने से पहले गरम पानी में 15 मिनिट के लिए भिगोकर रख दीजिए. गरम पानी में थोड़ा सा नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए.
15 मिनिट बाद, बड़े पानी में भीगकर मुलायम हो गए हैं. एक-एक वड़ा पानी से निकालिए और हथेली से दबाकर, उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़कर प्लेट में रखते जाइए.
इन्हें परोसने के लिए एक प्लेट में 4 से 5 वड़े और पकौड़ियां रखिए तथा ऊपर से 6 से 7 छोटी चम्मच फैंटा हुआ दही और 2 छोटी चम्मच हरे धनिये की चटनी डालिए. ऊपर से स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, जरा सा भुना जीरा पाउडर बुरक दीजिए. फिर, 2 छोटी मीठी चटनी, दोबारा थोड़ा सा दही और जरा सा लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. खट्टे मीठे स्वाद से भरे दही वड़ा-दही पकौड़ों को ऎसे ही सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.
सुझाव
- दाल को पीसते समय बहुत ही कम पानी का उपयोग करें. बिना पानी के आसानी से पिस जाए, तो और भी अच्छा रहता है.
Dahi Vada Recipe | Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe Video in Hindi
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रेरणा जी, विन्टर में भी दाल उतने ही समय में भीग जाती है.
निशा: नेहा जी, डाल सकते हैं लेकिन पहले पानी में डाल लेने से यह कम अॉयली और अधिक सॉफ्ट बनते हैं.
निशा: संजू जी, दही वड़ा मूंग दाल या उरद दाल से बना होता है और दही भल्ला आलू की टिक्की से बनता है.
Mere dahibada k batter mix karte time pani jada ho gaya mai kya kr sakti hun.. kya thodi aur dal bhingo k batter me mix kr dun?
निशा: प्रिया जी, आप इसमें सूखी दाल पीस कर मिला सकती हैं, और थोड़ी सूजी भी मिलाई जा सकती है, ट्राई कीजिये, और बताइये कि दही वड़े कैसे बने.
निशा: भावना जी, दही वड़े सर्व करना चाहती है तो इन्हैं पानी में भिगोना होता है और अब पानी निचोड़ कर सर्व कर सकते हैं.
निशा: कनिष्का जी उसमें थोड़ी सूजी मिलाकर ठीक किया जा सकता है.
निशा: किरन जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उड़द दाल से बने वड़े कड़वे नहीं होते हैं.
निशा: दही वड़े की दाल को खूब फैटिये दही वड़े मुलायम बनेंगे.
निशा: हेमांगी जी, धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, उसमें थोड़ी सी सूजी मिला लीजिये.
निशा: निक्की जी, 1 कप दाल से 10-12 दही वडे बन जायेंगे जो कि 3-4 सदस्यों के लिये हो जायेंगे.
निशा: रूचि जी, दाल को हल्का दरदरा पीसिए, बहुत अधिक गाढ़ी हो तो उसमें थोड़ा पानी मिलायें, अच्छी तरह 5 से 6 मिनिट फैंटे, वड़े अच्छे सोफ्ट बनेंगे.
Plzzz aap muje sheetlaastmi ke Liye idea batayena me kya bank ki dusre din kha seke plzzz mam
निशा: मंजू जी, शीतलाष्टमी के लिए पूरी, पुए, हलवा, मीठे चावल, कढ़ी इत्यादि बना सकती हैं.
निशा: राजेश जी, इतने सदस्यों के लिये दही वड़े बनाने के लिये 1 कि. दाल और 3-4 कि. दही लिया जा सकता है.
निशा: श्रुति जी, धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, बिल्कुल बना सकते हैं.
निशा: बबीता जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.