मीठा और नमकीन सत्तू | Sattu Sharbat Recipe | Meetha Sattu & Sattu Namkeen Sharbat

मीठा और नमकीन सत्तू- जिस स्वाद में पसंद हो, वैसे बनाएं और इस दहकती गर्मी में इस शरबत को पीकर राहत पाएं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meetha Sattu & Sattu Namkeen Sharbat
- चने का सत्तू - 1 कप (100 ग्राम)
- नींबू - 2
- चीनी पाउडर - 2 टेबल स्पून
- पुदीने के पत्ते - 6-7
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- भुना जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- काला नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- नमक - ¼ चोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
विधि - How to make Sattu Sharbat
भुने छिले हुए चनों को मिक्सर जार में डालकर पाउडर बना दीजिए और इसे छान कर प्याले में निकाल लीजिए. घर का बना सत्तू तैयार है.
नमकीन सत्तू ड्रिंक
आधा कप सत्तू को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल बनाकर तैयार कर लीजिए.

इस घोल में 1 कप पानी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए. घोल में ¼ छोटी चम्मच काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला दीजिए. नमकीन सत्तू ड्रिंक तैयार है. नमकीन सत्तू शरबत को गिलास में निकाल लीजिए और पुदीने के पत्ते डालकर इसे सर्व कीजिए.
मीठा सत्तू ड्रिंक
आधा कप सत्तू को प्याले में निकाल लीजिए और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल बना लीजिए.
इस घोल में 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए. घोल में ¼ छोटी चम्मच काला नमक, 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला दीजिए. मीठा सत्तू ड्रिंक तैयार है.
सुझाव
- आप सिर्फ काला नमक या सिर्फ सादा(सफेद) नमक डालकर भी इसे बना सकते हैं.
- आप नमकीन सत्तू ड्रिंक में बारीक कटा हुआ प्याज भी डाल सकते हैं.
- नमकीन सत्तू में आप धनिये के पत्ते भी डाल सकते हैं. आप चाहें तो इन्हें बिना पुदीने और धनिये के भी बना सकते हैं.
- सत्तू आप अपनी पसंद अनुसार गाढ़ा या पतला जैसा चाहें बना सकते हैं.
- मीठा सत्तू बनाने के लिए पाउडर चीनी के बदले आप साधारण चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं.
Sattu Sharbat Recipe | Meetha Sattu & Sattu Namkeen Sharbat | मीठा और नमकीन सत्तू
कमेंट (12)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।