मैन्गो मिन्ट स्मूदी - Mango Mint Smoothie Recipe - Banana Mango Mint Smoothie

तपती गर्मी में राहत दिलाने के लिए एक स्पेशल ड्रिंक मैन्गो मिन्ट स्मूदी. इसे कभी भी बनाकर ठंडा-ठंडा पिए, आपको अच्छी अनुभूति होगी.
आवश्यक सामग्री- Ingredients for Banana Mango Mint Smoothie
- केले- 2
- आम- 1
- ताजे पुदीने के पत्तों- ½ कप
- खजूर- 6 से 7
विधि - How to make Mango Mint Smoothie
पुदीने के पत्तों को अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए. आम को छीलकर पल्प निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. केलों को भी छीलकर काट लीजिए. खजूर के बीज निकालकर हटा दीजिए.

मिक्सर जार में आम, केले, पुदीने के पत्ते और खजूर डाल दीजिए. साथ ही 2 कप ठंडा पानी भी डाल दीजिए. इन सभी को मिक्सी में फैंट लीजिए,
स्मूदी बनकर तैयार है. इसे गिलास में डालकर सर्व कीजिए.
सुझाव
- स्मूदी में ठंडे पानी का उपयोग किया है, इसलिए बर्फ डालने की आवश्यकता नही है.
- स्मूदी को मीठा करने के लिए खजूर की जगह शहद, खांड़, ब्राउन शुगर ले सकते हैं.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।