10 आंवला रेसिपीज़ । 10 Amla Recipes - Winter Special

आंवला (gooseberry) रस से भरा हुआ प्राकृतिक खजाना है.आंवला आइरन और विटामिन सी से भरपूर होता है. आंवले का सेवन सर्दियों के मौसम में बहुत फ़ायदेमंद कहा जाता है. आंवला अक्टूबर से अप्रैल तक बाजार में खूब मिलता है, इस समय तो आप ताजा-ताजा आंवला अपने रोजाना के खाने में चटनी बनाकर आंवले फ्राई, जूस, सूप में किसी भी तरह से प्रयोग में लाते रहिये. आंवले को विभिन्न तरीके से स्टोर करके रखा जाता है जैसे आंवला पाउडर (amla powder), आंवले का अचार (amla pickle), आंवले का मुरब्बा (amla murabba), आंवला मीठी चटनी (amla sweet chutney) और आंवला कैन्डी (amla candy) इत्यादि.
सर्दियों के मौसम में आंवले से बनी इन दस रेसिपीज़ को अपने भोजन में ज़रूर शामिल करें और स्वस्थ रहें.
आंवला मुरब्बा
चीनी की चाशनी में पगा आंवला स्वाद में बहुत ही बेहतरीन होता है. आंवला मुरब्बा (amla murabba) का सेवन सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना गया है. आप चाहें आंवला पसंद न करते हों लेकिन इससे बना मुरब्बा आपको बहुत पसंद आएगा. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को सर्दियों में आंवला मुरब्बा ज़रूर खाना चाहिए.
Amla Murabba - आंवला मुरब्बा - Amla Murabba Banane ki vidhi
आंवला की मीठी चटनी
अक्सर देखा जाता है की सर्दियों के मौसम में रोग अधिक प्रभाव डालते हैं ऎसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आंवले का सेवन बहुत ही लाभदायक माना गया है. ऎसे में आंवला से बनी मीठी चटनी (gooseberry sweet chutney) का सेवन आपको बहुत पसंद आएगा, आप इसे परांठे, पूरी या ब्रेड पर जैम की तरह लगा कर के खा सकते हैं. यह चटनी बच्चों को बेहद पसंद आती है. बच्चों को परांठे पर चटनी लगाकर रोल करके लंच बॉक्स में पैक कर दीजिए, बच्चे लंच पूरा फिनिश करके आएंगे.
Amla Meethi Chatni - Gooseberry sweet Chutney recipe
आंवला जूस
दिसम्बर से अप्रैल तक तो आंवला जूस ताजा निकाल कर पी सकते हैं. आंवले के जूस (Amla Juice) को सीजन के बाद प्रयोग करने के लिये आप आंवला जूस निकालकर प्रिजर्व भी कर सकते हैं. आंवले का जूस रोजाना लेने से पाचन दुरुस्त, त्वचा में चमक, त्वचा के रोगों से निजात मिलता है. यह बालों की चमक बढ़ाने, बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है. इसके अतिरिक्त भी इसके कई फायदे हैं.
How to make Amla Juice at Home - how to preserve amla juice at home
आंवला कैन्डी
आंवला किसी भी तरह से खाया जाय वह हमारे शरीर के लिये अत्यन्त लाभकारी ही होता है इसलिए आप बाजार की चीजों से अच्छा घर पर बनी आंवला कैंडी को जरूर खाने में शामिल करें. बच्चे ऎसे तो आंवले को खाना नापसंद करते हैं ऎसे में आंवले के गुणकारी तत्वों को बच्चों तक पहुंचाने के लिए आंवला केन्डी (gooseberry candy) बनाकर रख लें, बच्चे ये केन्डी बड़े शौक से खाएंगे. .
Amla Candy Recipe - How to make amla candy
आन्ध्रा स्टाइल आंवला अचार
एक अलग तरीके से बना आन्ध्रा स्टाइल आंवला का अचार (andhra style amla pickle) स्वाद में बहुत ही लाजवाब और चटपटा होता है. इस तरीके से बनाए गए आंवले के अचार में आपको आंवला का कसैलापन बिलकुल भी पता नहीं लगता है. आप अपने खाने के साथ इसे जरूर शामिल करें.
Amla Pickle Recipe Andhra style - Andhra Style Spicy Amla pickle Recipe
आंवला जैम
जैम का स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है. आंवला जैम (gooseberry jam) बहुत आसानी और जल्दी से बन जाता है . तो आप इन सर्दियों में इस जैम को झटपट से बनाकर रख लीजिए. आप बच्चों के टिफिन में परांठे, पूरी, चपाती के साथ जैम लगाकर रख दीजिए, ऎसा हो ही नही सकता कि बच्चे टिफिन फिनिश करके ना आएं.
Gooseberry Jam Recipe - Amla Jam Recipe
चटपटी आंवला केन्डी
अगर आप मीठी आवंला कैन्डी खाना पसंद न करें तो आप आंवला कैंडी को नमकीन और चटपटा बनाकर भी खा सकते हैं. ये नमकीन चटपटी आंवला कैन्डी (Chatpati Amla Candy) पाचन में भी बहुत सहायक होती है. इसमें आप काला नमक, काली मिर्च और अदरक पाउडर मिला कर इसे अपने स्वादानुसार भी बना सकते हैं.
आंवला लड्डू
आंवला लड्डू (amla ladoo) का सेवन सर्दी के मोसम में गुणकारी होता है, पसंद अनुरूप ड्राय फ्रूट से बने ये लड्डू आपको ताजगी देने में सहायक होते हैं. ये शरीर को गर्मी देता है साथ ही जोड़ों के दर्द में भी राहत दिलाता है. बच्चे जो आंवला खाना पसन्द नहीं करते, वे आंवला लड्डू बड़े प्यार से खा लेते हैं.
Amla Ladoo Recipe - Indian Gooseberry Ladu Recipe
आंवले का अचार
अचार के शौकीनों को आंवले का अचार (gooseberry pickle) सर्दियों में अपने खाने में अवश्य शामिल करना चाहिए. इससे आंवले पोषक तत्व आपको मिलते हैं और आप स्वस्थ बने रहते हैं. आप में रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है.
Amla Pickle Recipe Video | Gooseberry pickle Recipe
आंवला की तीखी चटनी
आंवले की तीखी चटनी (Gooseberry Spicy Chutney) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. यह चटनी समोसे, कचोड़ी, पकोड़े के साथ खाई जा सकती है. खाने के साथ रोजाना खाइये यह चटनी बहुत ही गुणकारी है. पेट का हाजमा सही करती है. तुरत फुरत बन जाने वाली आंवला की तीखी चटनी बनाए और सर्दियों में अवश्य खाएं.
Spicy Amla Chutney Recipe | आंवला की तीखी चटनी । Spicy Indian Goosberry Chutney
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलेश जी, आप इसे मुरब्बा बनाने में उपयोग कर सकते हैं.
MAM AAVLE(INDIAN GLOSEBERRY) SE SUKHA AAVLA KAISE BNA SAKTE HAI. JAISE PANSARI SHOP SE SUKHA AAVLA MILTA HAI VAISE
PLEASE REPLY MAM..
निशा: भूपेन्दर जी, आंवले को हल्का सोफ्ट होने तक उबाल कर उसकी कलियां अलग कर दीजिये, बीज हटा दीजिये और धूप में सुखा लीजिये, सूखा आंवला तैयार हो जायेगा.
निशा: आप आंवलों को दी हुई विधि अनुसार बनाएं ये नुक्सानदायन नहीं होना चाहिए, ठ्ड के मौसम में आंवले का जूस पीयें तो उसे गरम पानी में मिला कर पीयें और अगर आपको फिर भी लग रहा हो कि ये गले को खराब कर रहें तो आप ठंड के मौसम में न लें.
निशा: अंशुल जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इन्हें बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.