वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup)

नूडल से अनेको रेसिपी बनाईं जा सकतीं है. आज शाम के खाने से पहले वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) बनाईये, इससे खाना का रस और बढ़ जायेगा.
Read - Vegetable Noodle Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Noodle Soup
- शिमला मिर्च - 1
- टमाटर - 1
- गाजर - 1/2
- फूल गोभी - एक छोटा टुकड़ा
- हरी मटर के दाने - 1/4 कप
- नूडल्स - 50 ग्राम
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नींबू - 1
- मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोया सॉस - 1/2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)
विधि - How to make Vegetable Noodle Soup
सभी सब्जियों को पानी से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए.
गाजर को छीलकर छोटा-छोटा काट लीजिए. फूलगोभी और टमाटर को भी बारीक काट लीजिए. शिमला मिर्च के बीज हटाकर बारीक काट लीजिए.
बर्तन में मक्खन डालकर गरम कीजिए. मक्खन के पिघलने पर इसमें अदरक का पेस्ट और मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिए. इसके बाद, गाजर डालकर मध्यम आंच पर थोड़ा सा भूनिए. गाजर और मटर को नरम करने के लिए बर्तन को 2 मिनिट के लिए ढक दीजिए.
2 मिनिट बाद, फूलगोभी, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर मिक्स कीजिए. साथ ही नमक, चिल्ली पेस्ट डालकर मिला दीजिए. इसे फिर से ढककर मीडियम आंच पर 2 मिनिट और पकने दीजिए.
2 मिनिट बाद, सब्जियों में 3 कप पानी डाल दीजिए. इसे ढककर उबाल आने तक पकने दीजिए. इसी बीच नींबू का रस निकाल लीजिए. सूप में उबाल आने पर नूडल्स, काली मिर्च डाल दीजिए. सूप को 6 से 7 मिनिट तक नूडल्स के फूलकर नरम होने तक मीडियम आंच पर पकने दीजिए. अगर ये नही फूले हो. तो 2 से 3 मिनिट और उबाल लीजिए.
10 मिनिट में सूप तैयार है. इसमें 2 छोटी चम्मच नींबू का रस, सोया सॉस डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को सर्व करने के लिए प्याले में निकालिए और ऊपर से थोड़ा सा मक्खन और हरे धनिये की पत्तियां भी डाल दीजिए.
गरमा गरम वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) तैयार है. इस सूप को बच्चे सबसे अधिक पसंद करते हैं.
4 लोगों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- सब्जियां आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं जैसे कि लाल, पीली शिमला मिर्च, पत्तागोभी.
- सब्जियों को बहुत ज्यादा नरम ना करें. ये हल्की क्रंची अच्छी लगती हैं.
- नूडल्स की जगह मैगी या पारबॉयल (parboil) नूडल्स भी डाल सकते हैं. पहले से उबले रखे नूडल्स या इन्हें अलग से उबालकर भी डाल सकते हैं.
- सोया सॉस ना डालना चाहे, तो मत डालें.
- अगर आप ज्यादा गाढ़ा सूप बनाना चाहे, तो 2 टेबल स्पून कॉर्न स्टार्च पानी में डालकर मिक्स करें और तैयार सूप में डालकर मिलाएं और 2 से 3 मिनिट तक सूप को उबलने दें.
कमेंट (89)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
safed mirch kanha milegi
I love the authenticity and the way you take care to explain with full details.
the best part it many of your recipes are without onion and garlic....please keep posting such recipes....
:)
निशा: गोपी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, जी हां मैं अवश्य करूंगी.
I like U R all Receipe, I try u r Lot of Receipe & its make prefect.
u r web sit is very good.
Thanks for all the Receipe.
निशा: मलिक, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता, बहुत बहुत धन्यवाद और बेटे को बहुत बहुत प्यार.
निशा: राज, अवश्य चीनी डाल सकते हैं.
निशा: रवि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी,सब्जियों को मक्खन डालकर हल्के नरम होने तक भून लिया है, प्लीज रैसिपी पढ़ लीजिये.
निशा: विद्या, काली मिर्च की तरह ही सफेद मिर्च होती है, सफेद मिर्च की जगह काली मिर्च भी सूप में डाल सकते हैं.
निशा: कामिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ke har recipi mujey aachi lagati hai.
kay noodle ko boil karka usse kara hai.
agar butter na mile to ghee use kar sakte h???
निशा: प्रियंका, बटर ज्यादा अच्छा लगता है,इसकी जगह देशी घी भी यूज कर सकते हैं.
निशा: आकाक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, बिलकुल जरूरी नहीं हैं, आप इसकी जगह काली मिर्च डाल सकती हैं.
निशा: पारुल, सूप को गाढ़ा करने के लिये, कार्न स्टार्च डाल दीजिये.
mujhe aap ki sab recipes bhut achii lgti hai,maine aap ki kaffi recipes ko try kiya ,mein aap ki website ko daily dekhti hoo ,kuch na kuch banane ki koshish krti hoo.i m very thankful to you...............
निशा: रिम्पी, मेरा आपको धन्यवाद.
निशा: गौरी, माइक्रोवेव के साथ जो बुक आती है, उसमें कई तरह की चीजों के बारे में दिया होता है, आप उसकी हैल्प लेकर वो चीजें बना सकती हैं. मैं भी माइक्रोवेव की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
i like ur all recipes or ye hindi me hai to or bhi acha h or muje kana banae ka bahut shouk h to me chahti hu roj naya kana banau or sabko kilau thnks nisha ji
thanks,
निशा: टाथिरा, धन्यवाद, आप इसे बनाइये, बहुत अच्छी बनती है, इसमें कोई फ्लोर डालने की आवश्यकता नहीं है.
I like your website.. actually mere pas oven nahi he but muje cake banani he to me kese banau? kya oven bina cake bnayi ja sakti he? please aap muje [cake without egg] banane ki recipe bataye.
Thank you so much.
निशा: शालू, वेवसाइट में कुकर में केक बनाने का तरीका दिया है, सर्च बटन पर कुकर में केक बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
आपकी ये साईट बहुत ही उपयोगी हैं, चूँकि ये हिंदी में है इसलिए और भी जैसे सोने पे सुहागा, यहाँ से मैंने बहुत कुछ सिखा और बनाया और खिलाया हैं, कृपया आप ग्रेवी जो की होटल्स में बनाते हैं सफ़ेद और लाल वाली की रेसिपी बताये...................
Thanx.
निशा: पूजा, धन्यवाद.
main aap k har recipe ka fan hu.
Pahle main recipes ko mr. Sanjeev kapoor ki site se banata tha pr wahi chije hindi me samajhna itna asan kar deti hai k kya khun.
Aur haan agar aap mujhe noodles banana bata deti to badi meherbani hoti.
निशा: अमित, धन्यवाद. मैं अवश्य लिखूंगी.