वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup)

📅 23 फरवरी 2008 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 89 कमेंट ★ 3.2 (5632)

Vegetable Noodle Soup

नूडल से अनेको रेसिपी बनाईं जा सकतीं है. आज शाम के खाने से पहले वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) बनाईये, इससे खाना का रस और बढ़ जायेगा.

Read - Vegetable Noodle Soup Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Noodle Soup

  • शिमला मिर्च - 1 
  • टमाटर - 1 
  • गाजर - 1/2 
  • फूल गोभी - एक छोटा टुकड़ा
  • हरी मटर के दाने - 1/4 कप 
  • नूडल्स - 50 ग्राम
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू - 1 
  • मक्खन - 2-3 टेबल स्पून 
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
  • चिल्ली पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • सोया सॉस - 1/2 छोटी चम्मच 
  • काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)

विधि - How to make Vegetable Noodle Soup

सभी सब्जियों को पानी से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए.

गाजर को छीलकर छोटा-छोटा काट लीजिए. फूलगोभी और टमाटर को भी बारीक काट लीजिए. शिमला मिर्च के बीज हटाकर बारीक काट लीजिए. 

बर्तन में मक्खन डालकर गरम कीजिए. मक्खन के पिघलने पर इसमें अदरक का पेस्ट और मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिए. इसके बाद, गाजर डालकर मध्यम आंच पर थोड़ा सा भूनिए. गाजर और मटर को नरम करने के लिए बर्तन को 2 मिनिट के लिए ढक दीजिए.

2 मिनिट बाद, फूलगोभी, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर मिक्स कीजिए. साथ ही नमक, चिल्ली पेस्ट डालकर मिला दीजिए. इसे फिर से ढककर मीडियम आंच पर 2 मिनिट और पकने दीजिए.

2 मिनिट बाद, सब्जियों में 3 कप पानी डाल दीजिए. इसे ढककर उबाल आने तक पकने दीजिए. इसी बीच नींबू का रस निकाल लीजिए. सूप में उबाल आने पर नूडल्स, काली मिर्च डाल दीजिए. सूप को 6 से 7 मिनिट तक नूडल्स के फूलकर नरम होने तक मीडियम आंच पर पकने दीजिए. अगर ये नही फूले हो. तो 2 से 3 मिनिट और उबाल लीजिए. 

10 मिनिट में  सूप तैयार है. इसमें 2 छोटी चम्मच नींबू का रस, सोया सॉस डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को सर्व करने के लिए प्याले में निकालिए और ऊपर से थोड़ा सा मक्खन और हरे धनिये की पत्तियां भी डाल दीजिए. 

गरमा गरम वेजिटेबल नूडल सूप (Vegetable Noodle Soup) तैयार है. इस सूप को बच्चे सबसे अधिक पसंद करते हैं. 

4 लोगों के लिए पर्याप्त

सुझाव

  • सब्जियां आप अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं जैसे कि लाल, पीली शिमला मिर्च, पत्तागोभी. 
  • सब्जियों को बहुत ज्यादा नरम ना करें. ये हल्की क्रंची अच्छी लगती हैं. 
  • नूडल्स की जगह मैगी या पारबॉयल (parboil) नूडल्स भी डाल सकते हैं.  पहले से उबले रखे नूडल्स या इन्हें अलग से उबालकर भी डाल सकते हैं.
  • सोया सॉस ना डालना चाहे, तो मत डालें.
  • अगर आप ज्यादा गाढ़ा सूप बनाना चाहे, तो 2 टेबल स्पून कॉर्न स्टार्च पानी में डालकर मिक्स करें और तैयार सूप में डालकर मिलाएं और 2 से 3 मिनिट तक सूप को उबलने दें. 

Vegetable Noodle Soup Recipe - Veg Noodles Soup

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (5632 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (89)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mam maine banaya tha but soup ghara na hone ka kya wajah tha pata nhi.... aur taste v kuch kha nhi aya
NishaMadhulika
नूडल्स कम होने और मसाले का काम्बीनेशन कुछ अलग होने से एसा हो सकता है, सूप में गाढ़ापन नूडल्स से आ रहा है और स्वाद में मसाले कम लग रहे हों तो अपने अनुसार थोड़े मसाले और डाले जा सकते हैं और कुछ अधिक हो तो उसे कम किया जा सकता है.
Tasneem
U r genius....U r my ideal.....thnx a lot.....luv u

निशा: तस्नीम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neelam agrawal
Please tell me recipe of kala chana soup I mean black gram soup

निशा: हम यह रैसिपी जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
Monika
I like your all recipies.your all recipies are not only easy to read but also they are cooked easily.Your way of presenting is also good.

निशा: मोनिका जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
abhishek shukla
बड़ी बहन निशा जी..आपसे बेहतर खाना बनाते और सिखाते हुए आज तक किसी को नहीं देखा...आपको बहुत नमन...आपकी हर recipe मेरे लिये उपहार की तरह होती है और मुझे अन्य लोगों से भी वाहवाही मिलती है...बहुत धन्यवाद....बहन...

निशा: अभिषेक जी, इतने अच्छे कमेन्ट्स के लिए, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
Jeewan Poddar
Simple maggi recipe just using maggi and maggi masala
subhani
Sufed mirch bhi hoti he ???
निशा: सुभानी जी, सफेद मिर्च भी होती है, बड़े किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
devika
Gujarati me safed mirch or kali mirch ko kya bolte he
anjali doshi
Nishaji, which noodles we use for veg noodles soup?
निशा: अंजली जी, सूप में ड्राय नूडल जो पैक में किरान स्टोर पर मिलती है या हाफ कुक्ड नूडल जो पनीर वालों के पास मिलती है कोई भी यूज कर सकते हैं.
Hemant singh
Good recipe

निशा: हेमंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
abha ketkar
noodles boil kar k dalni hai ya frry kr k?

निशा: आभा जी, नूडल को अलग से उबालने की आवश्यकता नही है.
Rakesh joshi
Pls mam mujhe simple vegetable soup recipe chaiye

निशा: राकेश जी, आप इस सूप में नूडल न डालें तो यह वेजिटेबल सूप ही बनेगा.
NIRUPAMA SAMAL
vegetable noodles soup bahat accha laga ur hame chicken soup v bataiye
Amit Kumar

Nisaa ji


Me ek private company me job krta hu. Muje khana bnana nhi aata h. Me jb b company se gr pr phuchta hu to ek halki halki bhook preshan  krti h. Isliye muje koi aisi resipi btao jo me khud bna sku or uske indigration b muje aashani se mil jaye. Or jyada costly nhi ho.  Or jldi se teyaar ho jaye with in 10 min. Aprox. Or night ka dinner bhi kr paau


निशा: अमित जी, सुबह नाश्ते के लिये, पोहा, उपमा या बेसन का चीला बड़ी आसानी से और बहुत जल्दी बनाये जा सकते हैं, और आप आटा गूथने की प्रेक्टिस कर लेंगे तो परांठे बनाना बहुत आसान हो जायेगा, अब आप रोजना खाना बनाने कि कोशिश करते हैं तो आपके लिये खाना बनाना बहुत आसान हो जाता है.
Aiesha
potato soup kaise banaye
shikha singh
mam mere yahaan safed mirch nahi milti hai lekin mujhe veg noodle soup banana hai,to main kya use karun??????????plz bataye
निशा: शिखा जी आप काली मिर्च यूज कर सकती हैं.
dipti
nisha ji....aap manchurian soup aur hot and sour soup ki recipe likhiye na plz......

निशा: दीप्ती मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
divya prakash
First of all thanks for these recipes to make more and more delicious food...
I have no microwave..
Kya mai kofte ko refined oil me tal skta hu..
Aur curry me butter ka use kr skta hu..
निशा: दिव्या जी हां कोफ्ते रिफाइन्ड ओइल में तले जा सकते हैं, करी में बटर का यूज भी कर सकती हूँ.
priya
mam ap manchaw soup baneyenge plz and mam maine shop se jab arrarot lene gyi toh shopkeeper ne muje bola ke arrarot aur cornflour dono same hi item hota hai per ap toh alag alag bolate hai mam ap mujhe clear karke batahiyenge plz
priyanka raj lakshmi
mam sweet corn recipe upload kijiyega please
निशा: प्रियंका, चैनल पर कई तरह की स्वीट कार्न से बनी रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं मेरे चैनल पर सर्च करके देखा जा सकता है, मैं और भी स्वीट कार्न रेसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
divya
love u.. its so delicious
Beena
I was totally surprised when I got to know that this website was absolutely free!!!

Mahesh
nisha ji m apka bhut bda fain ho gya. mujhe pahle apki site ke bare m nhi ptta tha. lekin kisi frd ne btaya.

thanku us frd ko or thanku apko.
mujhe khana bnana pasand nhi lekin jankari ke liye ptta hona chahiye.
anjali
i like ur website
Pooja
aapki sari recipes bahut acchi hain, mai bhi U.P. se hi hun aur bina onion- garlic ka khana prefer karti hun, aapko bahut bahut dhyandwaad itni acchi recipes ke liye.

is soup me noodles pahale se boil kar ke daalne hain
निशा: पूजा, सूप नूडल बिना उबाले डाले गये हैं, लेकिन इन्हैं उबाल कर भी डाल सकते हैं.
nikita
wow nisha ji nice nd yummy soup............
Syed Khaja Hakim
App ke Website aur aap ke speech se main khana banana seekh chuka....... ........ Shukriya Aap Ka
निशा: सैयद जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Syed Khaja Hakim
this recipes video unavailable
निशा: सैयद जी ये वीडियो हम बना देंगे.
mukesh kumar gautam
hame aapki website me bahut kuch sikha h.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
simran tiwari
thank you nisha aunty for teaching me such wonderful recipes.
you really cook awsome...........
all the best aunty.....