आम की लस्सी - Mango Lassi Recipe - Mango Yogurt Smoothie

गर्म हवा के थपेड़ों से भरे इस मौसम में शरीर को तरावट देने वाला हेल्थी ड्रिंक आम की लस्सी.
Read - Mango Lassi Recipe - Mango Yogurt Smoothie Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Yogurt Smoothie
- आम- 1
- ताजा दही- 1 कप
- पिस्ते- 2 (पतले कटे हुए)
- चीनी- 4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Mango Lassi
आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसका पल्प निकाल लीजिए और गुठली हटा दीजिए. इसके बाद, आम के पल्प को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.

मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी और दही डाल दीजिए और अच्छे से ब्लेन्ड कर लीजिए. इसके बाद, इसमें 1 कप बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए और फिर से एक बार अच्छी तरह सेे ब्लेन्ड कर लीजिए.
आम की ठंडी-ठंडी लस्सी तैयार हैं. इसे सर्व करने के लिए गिलासों में डाल दीजिए. लस्सी को कटे हुए पिस्तों से गार्निश कर दीजिए.
ठंडी-ठंडी आम की लस्सी तैयार है. जब भी आपका बहुत ही अच्छा कुछ ठंडा पीने का मन हो, तब यह लस्सी फटाफट से बनाइए और मज़े से पी जाइए.
सुझाव
- आम की लस्सी के लिए सफेदा आम लें. यह ना मिले तो ऎसी किस्म का आम लें, जिसमें रेशे ना हो या कम हो.
- चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. चीनी की जगह शहद, ब्राउन शुगर या खांड़ भी ले सकते हैं.
- लस्सी में बर्फ के टुकड़ों की जगह ठंडा पानी भी डाल सकते हैं.
- गार्निशिंग के लिए इलाइची पाउडर, केसर के धागे या वनीला आइसक्रीम ले सकते हैं.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (1032 रेटिंग)
कमेंट (11)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आमिर जी, दी हुई सामग्री को दोगुना कर लीजिए.
निशा: अंजू जी, मै रिप्लाई रेसिपी पर ही करती हूँ, प्लीज आप यहां अपना सवाल लिखें,मैं जरूर रिप्लाई करूंगि.
निशा: हिमांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:रीता जी, केसर और बादाम और दूध है और मिल्क बादाम दूध और बादाम है. आप पाउडर को किसी एअर टाइट कन्टेनर में रख कर फ्रिज में रखकर लम्बे समय तक यूज कर सकते हैं.
निशा: निशिका जी, हां, बूरा यूज कर सकते हैं.
निशा: विनीता जी, ज़रूर बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना मत भूलिए. धन्यवाद.