मूंग दाल कचौरी - Moongdal Kachori Recipe | Moong Dal ki Khasta Kachori

📅 8 दिसंबर 2014 👁 18.9 लाख बार देखी गई 💬 193 कमेंट ★ 3.8 (15605)


कचौरी की स्टफिंग कई तरीके से बनाई जाती है.  दाल से भरी हुई कचौरियों की शेल्फ लाइफ अन्य कचौरियों की अपेक्षा अधिक होती है और ये खस्ता भी अधिक होतीं हैं.  आज हम मूंग की दाल से भरी कचौरियां बनारहे हैं.

Read - Moongdal Kachori Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moongdal Kachori

आटा गूथने के लिये

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • तेल - 1/4 कप (60 ग्राम)
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिठ्ठी के लिये

  • मूंग दाल - आधा कप (100 ग्राम) ( 2 घंटे पानी में भीगी हुई)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ.
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लालमिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • अदरक पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच या (1 इंच अदरक को कद्दूकस करके ले लीजिये)
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Moong Dal Kachori

मैदा को किसी बड़े डोंगे में डाल लीजिये, नमक और तेल मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लीजिये.

पिठ्ठी:
मूंग की भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लीजिये, पैन गरम कीजिये, पैन में 3- 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर, जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और मसाले को हल्का सा भून लीजिये, पिसी हुई दाल डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, और दाल को लगातार चलाते हुये एकदम सूखने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये (अगर दाल कढ़ाई में चिपक रही हो तो थोड़ा तेल और डालिये). भुनी दाल को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.

आटा सैट हो कर तैयार है, आटे से छोटे नीबू के आकार की लोई तोड़कर, गोल कर लीजिये. एक लोइ उठाइये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 1 चम्मच दाल की पिठ्ठी डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.


कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. कचौरियां तलने के लिये तेल को मीडियम गर्म ही कीजिये और भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हैं पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी. गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे नैपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

मूंग की दाल की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये, कचौरियां इतनी स्वादिष्ट बनी है, इन्हैं बिना चटनी के ही खा सकते हैं.

सावधानियां

  • कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें.
  • कचौरियों को भरते समय पिठ्ठी को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये.
  • कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
  • कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.

Moong Dal ki Khasta Kachori Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (15605 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (193)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

lalita

Nisha ji apaki raishipi bahut achi lagi 


Thanks


 

harish kumar

Very sweet reciepi

kavita agarwal

Nisha ji


Apki recipee bhut hi mst aur bnane m saral hoti h ....thq very much


निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanskar

aap ki sari recipi achhi h


 


 

Ranjit kaur

Aap ki batai recipe ko ghar par try kiya Toh mere bete ne bhuat pasand kiya ,thanx


निशा: रंजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashish gadar

very nice thank you

vijeta jha

Aapki har receipes lajwabab hai.thanx..

megha jain

Nisha aunty app bohat achi recipe deti hai .peheli bar banate hi top ban jati hai.App muje cake kaise banaye without ovan ye sikhana Kyuki mera bday aa raha hai


निशा: मेघा जी, बिना ओवन के केक कुकर में बनाया जा सकता है, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Reshu

Nisha Aunty aap bilkul mummy Ki tarah batati hai ... Kuch banana se pehle mey zaroor aapka video Dekhi hi. Thanks for sharing recipes in details.


Aunty Aaj Maine moong dal Kachori try Ki. First Kachori perfect ayi bilkul crisp and round .. Lekin uske baad sari Kachori oil mey jakar khul gayi... Bahot Alag alag tarah se bandh kiya per almost saari khul gayi..  Kiyu khul rahi Kachori ?


 


निशा: रेशु जी, कचौरी बन्द करने में थोड़ी कहीं कमी रह गई है, अगली बार ऊंगली से थोड़ा पानी आटे की अन्दर सतह पर लगाकर उसे अच्छी तरह बन्द कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
rose

nisha ji mede m ham mitha soda b daal sakte h ky

gitika vig

hello mujhe yeh puchna hai ki hum dal ko ubal bhi sakte hai k nai


 


निशा: गितिका जी, दाल को उबालने की आवश्यकता नहीं होती.
pari

kachori bnane k liye kya hum aata le sakte h maede ki jaghe

sujatha nadar

Madam I like your receipes the way u make, because most of the ingredients are from our regular kitchen and also u give option in the ingredient...........

kuldeep kaur

Nisha ji aap ki sari receipes mind-blowng hai. Aap bahut simple tarike se samjhate ho itni acchi receipes ke liye thnx.Apki wajha se mai apni 8 saal ki beti ko always khush rakhne m safal ho jati hu so thnk you very much for ..


 


निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
komal shekhawat
Mujhse koi b cheej achi nhi bnti....
aditi
Aapke kachoris foole hue nhi lg rhe.... I want perfect kachoris recipe ... Ekdum dukan jesa
shahinda
Thanks nisha jee for easy explanation of recipes...
ansu rajput
nisha ji ---moong dhal kachori kitna den tak rak sakta hai---our dri mimi mong dhal kachori kisa bati wo de banana----
निशा: अंशु जी, मूंगदाल कचौरी को 3-4 दिन तक खाया जा सकता है, छोटी कचौरी जो लम्बे समय तक रख कर खायी जाती है, उसके लिये दाल को अच्छी तरह भूनना होता है, एकदम सूखने तक दाल को भून कर, पिठ्ठी बनाकर मिनी कचौरी बनाते हैं, जिसे 2 माह तक रख कर खाया जा सकता है.
janki devi
Mam aap ki recipes banane ka method bahut easy h. Thnx
falakshaikh
Hi nisha Mem apki baht se recepies mene padi he .u r so sweet. the way u teach is awesm. meri shadi hone jari h .me apki receceipes dekhi h ramzan me apni ammi k liye bnaungi I hope unko pasand aae.bye thnkyou
nadim
Kachori kiske dawra banai jati hai
monika
nishaji isko khasta banane ke liye soda nahi dal sakte
निशा: मोनिका जी, आप चाहें तो सोडा डालकर अवश्य बनायें.
swati gawade
What is the best combination dish with kachori?
richa
thanks for this lovely kachori...
[email protected]
Nisha ji aap receipes bhut achchhi lagti hai
Dev yadav
.aap ki recipies kamaal ki hai .aur boys ki to jase problam hi solve ho gye.
thanks
shruti chhajer
aapki sari recipies superb hai
aap itni chize kaise dal dete ho, jo chiz search karo sab mil jati hai...
really superb
निशा: श्रुति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Preeti
Hello Nisha Mam
This is so good . I start to do cooking feom your site. Its such a nice for me.
Axa
Namaste nisha mam
recipe bahut achchi lagi .Aapne kitne logon ke liye ya kitni kachoriyan banai hai thanks
निशा: इतने आटे में 10-12 कचौरी बन कर तैयार हो जाती है.
Rajat Prakash
Dear Nisha Mam

This is Rajat here from Jaipur. I am really grateful to you for making this wonderful website and teaching me the art of cooking. I learned cooking from you when my Mom was severly ill and there was no one to take care of her. Amma loves the food that I prepare, learnt from your website. Thank you Mam
Thankyou so much. My moms regards to you
निशा: रजत जी, आपको और आपकी मोम को बहुत बहुत धन्यवाद.