मूंग दाल कचौरी - Moongdal Kachori Recipe | Moong Dal ki Khasta Kachori

📅 8 दिसंबर 2014 👁 18.9 लाख बार देखी गई 💬 193 कमेंट ★ 3.8 (15605)


कचौरी की स्टफिंग कई तरीके से बनाई जाती है.  दाल से भरी हुई कचौरियों की शेल्फ लाइफ अन्य कचौरियों की अपेक्षा अधिक होती है और ये खस्ता भी अधिक होतीं हैं.  आज हम मूंग की दाल से भरी कचौरियां बनारहे हैं.

Read - Moongdal Kachori Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moongdal Kachori

आटा गूथने के लिये

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • तेल - 1/4 कप (60 ग्राम)
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिठ्ठी के लिये

  • मूंग दाल - आधा कप (100 ग्राम) ( 2 घंटे पानी में भीगी हुई)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ.
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लालमिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • अदरक पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच या (1 इंच अदरक को कद्दूकस करके ले लीजिये)
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Moong Dal Kachori

मैदा को किसी बड़े डोंगे में डाल लीजिये, नमक और तेल मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लीजिये.

पिठ्ठी:
मूंग की भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लीजिये, पैन गरम कीजिये, पैन में 3- 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर, जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और मसाले को हल्का सा भून लीजिये, पिसी हुई दाल डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, और दाल को लगातार चलाते हुये एकदम सूखने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये (अगर दाल कढ़ाई में चिपक रही हो तो थोड़ा तेल और डालिये). भुनी दाल को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.

आटा सैट हो कर तैयार है, आटे से छोटे नीबू के आकार की लोई तोड़कर, गोल कर लीजिये. एक लोइ उठाइये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 1 चम्मच दाल की पिठ्ठी डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.


कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. कचौरियां तलने के लिये तेल को मीडियम गर्म ही कीजिये और भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हैं पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी. गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे नैपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

मूंग की दाल की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये, कचौरियां इतनी स्वादिष्ट बनी है, इन्हैं बिना चटनी के ही खा सकते हैं.

सावधानियां

  • कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें.
  • कचौरियों को भरते समय पिठ्ठी को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये.
  • कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
  • कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.

Moong Dal ki Khasta Kachori Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (15605 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (193)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rube jain
मैंने पहली बार बनाई हूं मुझे अच्छी लगी
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rube jain
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rube jain
Rube jain
मैंने पहली बार बनाई हूं मुझे अच्छी लगी
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rube jain
बहुत अचछी जानकारी आपके दवारा निशा जी
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Lokesh bhati
Aapke duvara btayi ghi jankari muje aachi lgi
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Lokesh bhati
Kamal sharma
Soda and oil both are compulsory in maida. What is right balance in maida. Because when i make kachori they are so oily.
NishaMadhulika
Kamal sharma कमल जी, रेसिपी मे मात्रा दी हुई है आप इसे देखें और विडियो को भी देख सकते हैं. इससे आपको सही से अंदाजा हो पाएगा.
Mukesh
bhut badiya
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mukesh
sonakshi
mam aap k ghar m toh sbki lottery lg jaati hogi kyoki roj naya or tasty khana khane ko milta hoga
NishaMadhulika
sonakshi जी, आपकी प्रशंसा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
jatinderkaur
Verygood
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद jatinderkaur
nisha gandhi
mam aap itne saari reicepys kha s laati h
NishaMadhulika
nisha gandhi जी,मेरा काम पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
sonakshi
mam bahut shandaar riecpy h mstt
NishaMadhulika
sonakshi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mahi
Hi..
Hume recipe btane ke liy aapko thank you ???? so much
NishaMadhulika
mahi जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Neera
आपकी दाल कचौड़ी रेसपी बहुत अच्छी लगी इतने आसान तरीक़े से सिखाने के लिए बहुत धनयवाद
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Neera
Bhanu Prakash Chouhan
दाल कचोरी बनाने की विधि के लिए बहुत - बहुत ध्नयवाद।
NishaMadhulika
Bhanu Prakash Chouhan जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Thuwayba
Nyc...i wil try it...
NishaMadhulika
Thuwayba जी, बहुत बहुत धन्यवाद
rajkumar
amazing taste
NishaMadhulika
राज कुमार जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti narbag
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Jyoti narbag
Naina
Can kachori be made by gram or chana dal
निशा: नैना जी, चना दाल की कचौरी बनाई जा सकती है.
Tanu shree
Hi Ma'am
I am fan of your recipes. Maine kachori try ki bahut tasty Bani but jyada fooli nahi. Please suggest ki jyada phoole uske liye kya karna hoga?

निशा: तनु जी, कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें और कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम फूली और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
yogesh kumar patel
Moong dal ki jagah hum kya kya uuse kar sakte hao

निशा: योगेश जी, उरद दाल, मटर, आलू इत्यादि जो पसंद हो ले सकते हैं.
Sanskriti
Mam moong dal ko ubaal kar bana sakte hai kya
निशा: संसक्रित जी, कचौरी के लिये दाल को मसाले के साथ भूना जाता है, इसमें से अधिकतर मायश्चर खतम कर देते हैं, कचौरी अच्छी बनती है.
Tikam jon
Sooo. Testy

निशा: टीकम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RASHMI
Meri kachori to sab khul gayi talne me.
Ky akaru ki agli bar na khule.

निशा: रश्मि जी, कचौरियों को भरते समय पिठ्ठी को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये और कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये. कचौरी बन्द करने में थोड़ी कहीं कमी रह गई है, अगली बार ऊंगली से थोड़ा पानी आटे की अन्दर सतह पर लगाकर उसे अच्छी तरह बन्द कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.इन कुछ बातों का ध्यान रख्ते हुए कचौरी बनाएं कचौरियां नहीं फटेंगी.
Prema jain
I generally make kachoris on family occasions but i dont get tat crispy ones but after I followed ur recipe i got the perfect khasta kachoris . Vry satisfied

निशा: प्रेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bijay chandra kumar
Thanks bahut acha laga ap ki jankari

निशा: बिजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manoj nagar
Dal ko sabut bhi to dal sakte he na ?:

निशा: मनोज जी, आप इसे साबुत भी डाल सकते हैं.
smita
Aap ki recipes aisi hoti hi jaise ma ghar ke kitchen me banati hi aur directions deti hi☺

निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
samridhi jha
Nisha aunty,main 14 years ki hu.Maine apke websites se bahut sari recipes sikhi hai aur apni didi ko khilai hai.And ye wali recipe sbse best thi.ye khilane pe didi ne mujhe 2 dresses diye.Thank you so much for this recipe aunty.keep giving such good articles.Love you aunty..

निशा: समृद्धि जी, आपको मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार. आप इसी तरह टेस्टी टेस्टी रेसिपी बनाती रहें.
Deepika
Kachiri ki covering /upri parat next day soft kyu ho jati hai....mrkt wali kachori ni nhi hoti
निशा: दीपिका जी, कचौरी दाल से मोयश्चर ले कर नरम हो जाती है, यदि दाल अच्छी सुखी होने तक भुनी होगी तो कचौरी सौगी नहीं होंगी.
Tara Rawat
Nisha ji recipe bahut achi h or aasan bhi thanks

निशा: तारा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Arti Verma
Thanx Madam I always watching ur recipe

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.