मूंग दाल कचौरी - Moongdal Kachori Recipe | Moong Dal ki Khasta Kachori

कचौरी की स्टफिंग कई तरीके से बनाई जाती है. दाल से भरी हुई कचौरियों की शेल्फ लाइफ अन्य कचौरियों की अपेक्षा अधिक होती है और ये खस्ता भी अधिक होतीं हैं. आज हम मूंग की दाल से भरी कचौरियां बनारहे हैं.
Read - Moongdal Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moongdal Kachori
आटा गूथने के लिये
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1/4 कप (60 ग्राम)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिठ्ठी के लिये
- मूंग दाल - आधा कप (100 ग्राम) ( 2 घंटे पानी में भीगी हुई)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ.
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लालमिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच या (1 इंच अदरक को कद्दूकस करके ले लीजिये)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Moong Dal Kachori
मैदा को किसी बड़े डोंगे में डाल लीजिये, नमक और तेल मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लीजिये.
पिठ्ठी:
मूंग की भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लीजिये, पैन गरम कीजिये, पैन में 3- 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर, जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और मसाले को हल्का सा भून लीजिये, पिसी हुई दाल डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, और दाल को लगातार चलाते हुये एकदम सूखने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये (अगर दाल कढ़ाई में चिपक रही हो तो थोड़ा तेल और डालिये). भुनी दाल को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
आटा सैट हो कर तैयार है, आटे से छोटे नीबू के आकार की लोई तोड़कर, गोल कर लीजिये. एक लोइ उठाइये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 1 चम्मच दाल की पिठ्ठी डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.

कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. कचौरियां तलने के लिये तेल को मीडियम गर्म ही कीजिये और भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हैं पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी. गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे नैपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
मूंग की दाल की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये, कचौरियां इतनी स्वादिष्ट बनी है, इन्हैं बिना चटनी के ही खा सकते हैं.
सावधानियां
- कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें.
- कचौरियों को भरते समय पिठ्ठी को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये.
- कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
- कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनल जी, 250 ग्राम मैदा है.
निशा: मोहिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya karan hai
निशा: सारिका जी, कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें. कचौरियों को भरते समय पिठ्ठी को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये. कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
निशा: चंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आफरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: yes, kachori can be made using wheat flour.
निशा: रेखा जी, कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें और कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रज्ञा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रज्ञा जी, आप आटा से भी कचौरी बना सकती हैं.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, हां अवश्य बनेंगी.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, कचौरी तो पूरी तरह फूली हैं, लेकिन मार्केट की कचौरी थोड़ी बड़े साइज में होती है हो सकता है इसलिये आपको एसा लग रहा हो.
निशा: अभिषेक जी, आप रैसिपी और उसके विडियो को देखें और कचौरी बनाने की कोशिश करें. आप जरूर अच्छी कचौरी बना सकेंगे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनु जी, कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
thank u very much mam
,mam apane kaha tha ki kachoriya aap store kar sakate hai lekin wo to dhimi aanch pe talane ki vajah se dusare din hi oily ho gaye to pls koii upay bataye tanki kachori oily na ho
निशा: कुसुम जी, स्टफिंग के लिए मसाला थोडा़ सूखा ही अच्छा रहता है. अगर आप को वो ज्यादा सूखा लग रहा है तो आप उसमें थोडा़ सा तेल या 1-2 टेबल स्पून पानी डालकर उसे गरम कर लीजिए. मसाला नरम हो जाएगा.
निशा: सोनिया जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, कचौरी बनाने के लिये रेसिपी को पढ़ सकते हैं और वीडियो देख सकते हैं, आप ये कचौरी आसानी से बना सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद
Kachori ate ki bhi baba skate hai
निशा: अमन कचौरी आटे से भी बनती है.