मूंग दाल कचौरी - Moongdal Kachori Recipe | Moong Dal ki Khasta Kachori

कचौरी की स्टफिंग कई तरीके से बनाई जाती है. दाल से भरी हुई कचौरियों की शेल्फ लाइफ अन्य कचौरियों की अपेक्षा अधिक होती है और ये खस्ता भी अधिक होतीं हैं. आज हम मूंग की दाल से भरी कचौरियां बनारहे हैं.
Read - Moongdal Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moongdal Kachori
आटा गूथने के लिये
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1/4 कप (60 ग्राम)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिठ्ठी के लिये
- मूंग दाल - आधा कप (100 ग्राम) ( 2 घंटे पानी में भीगी हुई)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ.
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लालमिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच या (1 इंच अदरक को कद्दूकस करके ले लीजिये)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Moong Dal Kachori
मैदा को किसी बड़े डोंगे में डाल लीजिये, नमक और तेल मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लीजिये.
पिठ्ठी:
मूंग की भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लीजिये, पैन गरम कीजिये, पैन में 3- 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर, जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और मसाले को हल्का सा भून लीजिये, पिसी हुई दाल डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, और दाल को लगातार चलाते हुये एकदम सूखने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये (अगर दाल कढ़ाई में चिपक रही हो तो थोड़ा तेल और डालिये). भुनी दाल को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
आटा सैट हो कर तैयार है, आटे से छोटे नीबू के आकार की लोई तोड़कर, गोल कर लीजिये. एक लोइ उठाइये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 1 चम्मच दाल की पिठ्ठी डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.

कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. कचौरियां तलने के लिये तेल को मीडियम गर्म ही कीजिये और भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हैं पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी. गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे नैपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
मूंग की दाल की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये, कचौरियां इतनी स्वादिष्ट बनी है, इन्हैं बिना चटनी के ही खा सकते हैं.
सावधानियां
- कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें.
- कचौरियों को भरते समय पिठ्ठी को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये.
- कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
- कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, मूंग दाल को आटे में मिलाकर भी क्रिस्पी कचोड़ी बनाई जाती है जिन्हैं बेड़मी पूरी कहा जाता है, ये रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: शिल्पी जी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद और बिटिया को ढेर सारा प्यार
निशा: भरती जी, कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें. स्टफिंग अच्छी भूनिये, कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सबीहा जी, हां, उड़द दाल की स्टफिंग भी कर सकते हैं.
निशा: शिशिर जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिशिर जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. हां, आप कचौरी के आटे में मैदे के साथ थोड़ी सी सूजी मिला सकते हैं, इससे कचौरी क्रिस्पी भी बनेगी.
निशा: रविता जी, मसाला न चिपके, इसके लिए इसे लगातार चलाते हुए पकाएं और घी सही मात्रा में लें.
Bahot achhi aur easy recepie batane k liye
निशा: स्वपनिल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, आप जिनके बारे में बता रहे है, वो कोई और निशाजी हैं.
निशा: नेहा जी, कचौरियों का आटा नरम गूथे, कचौरियों को तलते समय तेल बहुत ही हल्का गरम हो, आग भी धीमी हो, कचौरियों पर बबल्स नहीं आयेंगे. कचौरियां एकदम फूली और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
निशा: यास्मीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद. नही, इन्हें डीप फ्रीज नही कर सकते, आप इन्हें एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख सकते हैं और 5-6 दिन में खतम कर दीजिये.
निशा: अनिता जी, गोल गप्पों को धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलिये वे नरम नहीं बनेगी.
निशा: अनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीनदयाल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, आप बना सकती हैं पर वो खस्ता नही बनेंगी.
निशा: विशाल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजीव जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलिए. कचौरियां एकदम खस्ता बनेंगी.
निशा: हर्षा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षदा जी, हमारी वेबसाइट को इतना पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप तेल नार्मल तापमान पर ही मिलाना होता है.
निशा: अंजुली जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रानी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आर्ची जी, इतने मैदा से 10-12 कचौड़ियां बन कर तैयार हो जाएंगी.
निशा: मोनिका जी, बिना छिलके वाली दाल यानि कि मूंग की धुली दाल से बनाना ज्यादा आसान है.
निशा: विजय जी, आपको भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: पूजा जी, धन्यवाद.