मूंग दाल कचौरी - Moongdal Kachori Recipe | Moong Dal ki Khasta Kachori

कचौरी की स्टफिंग कई तरीके से बनाई जाती है. दाल से भरी हुई कचौरियों की शेल्फ लाइफ अन्य कचौरियों की अपेक्षा अधिक होती है और ये खस्ता भी अधिक होतीं हैं. आज हम मूंग की दाल से भरी कचौरियां बनारहे हैं.
Read - Moongdal Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moongdal Kachori
आटा गूथने के लिये
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1/4 कप (60 ग्राम)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिठ्ठी के लिये
- मूंग दाल - आधा कप (100 ग्राम) ( 2 घंटे पानी में भीगी हुई)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ.
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लालमिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- अदरक पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच या (1 इंच अदरक को कद्दूकस करके ले लीजिये)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Moong Dal Kachori
मैदा को किसी बड़े डोंगे में डाल लीजिये, नमक और तेल मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लीजिये.
पिठ्ठी:
मूंग की भीगी हुई दाल को दरदरा पीस लीजिये, पैन गरम कीजिये, पैन में 3- 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर, जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डालिये, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर और मसाले को हल्का सा भून लीजिये, पिसी हुई दाल डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डालकर मिला दीजिये, और दाल को लगातार चलाते हुये एकदम सूखने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये (अगर दाल कढ़ाई में चिपक रही हो तो थोड़ा तेल और डालिये). भुनी दाल को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
आटा सैट हो कर तैयार है, आटे से छोटे नीबू के आकार की लोई तोड़कर, गोल कर लीजिये. एक लोइ उठाइये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 1 चम्मच दाल की पिठ्ठी डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर पिठ्ठी को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.

कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. कचौरियां तलने के लिये तेल को मीडियम गर्म ही कीजिये और भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हैं पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी. गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे नैपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
मूंग की दाल की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये, कचौरियां इतनी स्वादिष्ट बनी है, इन्हैं बिना चटनी के ही खा सकते हैं.
सावधानियां
- कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें.
- कचौरियों को भरते समय पिठ्ठी को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये.
- कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
- कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीरव जी, आप इन्हैं 4-5 दिन रख कर खा सकते हैं.
Moong dal kachory
निशा: पिंकी जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Ap meri idol h.jb meri shadi hui to mujhe apki is site se bhot bhot hlp mili.or m 1 achi cook b sabit hui.mujhe jo bhi bnane ko kha jata m apki site m dekh k bna leti hu.isse mujhe bhot asani hui or sb bhot tasty b bnta h.thanx for new ideas
निशा: तन्वी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सदानंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, ये कचौरी के लिये हमने 100 ग्राम दाल यूज की है, आप 500 ग्राम दाल से कचौरी बनाने के लिये सारी चीजें 5 गुनी करके ले लीजिये.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vo jyada oil na pia uski koi tips dijia
निशा: गौतम जी, पकोड़े को अच्छे गरम तेल में तलें वे तेल एब्जोर्ब नहीं करेंगे.
निशा: शालू जी, आपके प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for the wonderful receipe !!
निशा: भाविका जी, आप इन्हैं फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक यूज कर सकती हैं, लेकिन इन्हैं फ्रीज करना ठीक नहीं रहेगा, इसके बाद कचौरियां इतनी अच्छी नहीं लगेंगी.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: sk जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीति जी, कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें और कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
thankyou for the reply. I tried yesterday but kachori ki jagah mathri ban gayi. (I made moong dal kachori but without any stuffing of moong dal)
निशा: विक्की जी, लग रहा है कि कुछ अच्छा बना है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vicky here again, Could you also please tell how much temprature is needed for kachori v/s mathri?
As I have a deep fryer , I could just set to that temprature
thankyou
निशा: कचौरियों को तलते समय गैस धीमी या मीडियम हो और तेल भी मीडियम गरम हो, कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अम्बिका जी, छोटी मूंग दाल का ही उपयोग हुआ है.
Plz help me
निशा: आप कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें और कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम फूली और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
apki kae recipe maan try kea hai bannana ko kae cheas achi banti hai aur apka bataya tarika bhhad aasan hota hai aur accha bhi par mam Maa white rassgula banaya WO sahi nhi bnna jabki sab kuch aapka battaya tarika SAA kea phier bhi aachha nhi bnna aysa kyo hua
par apka bhaut dhanyawad etne recipe acche btaana ka Lea thanku soo much
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तान्या जी, आप चाहें तो बना सकती हैं, कचौरियां अच्छी बनेंगी, लेकिन मैदा से बनी और आटे से बनी कचौरी में थोड़ा अन्तर तो रहता ही है.