मशरूम मटर मसाला - Matar Mushroom Curry

📅 1 दिसंबर 2014 👁 10.7 लाख बार देखी गई 💬 139 कमेंट ★ 3.3 (14028)


नरम नरम मशरूम और हरे मटर के दाने और साबुत ताजे कुटे गरम मसाले के साथ मशरूम मटर मसाला सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. मशरूम मटर मसाला सब्जी को किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी स्पेशल अवसर पर बनाया जा सकता है.

Read - Matar Mushroom Curry in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Peas masala

  • मशरूम - 7-8 मशरूम
  • हरे मटर के दाने - आधा कप
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • क्रीम - आधा कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
  • बड़ी इलाइची - 2
  • लोंग - 2-3
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
  • काली मिर्च - 5-6
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Mushroom & Peas Curry ?

मशरूम को अच्छी तरह कपड़े से पोंछ कर 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को धोइये, डंठल को हटा दीजिये, और अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजें जार में डालिये और बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

बड़ी इलाइची को छीलकर दाने निकाल लीजिये, और सारी साबुत चीजें को दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अब पिसा मसाला पेस्ट डालिये, साबुत कुटे मसाले और कसूरी मेथी भी डाल दीजिये. मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.


भुने मसाले में मटर के दाने डालिये, मिक्स कीजिये और ढककर 2- 3 मिनिट या मटर के हल्के नरम होने तक पकने दीजिये, अब क्रीम डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक सब्जी में उबाल न आ जाय. सब्जी में उबाल आने के बाद मशरूम डाल दीजिये और (सब्जी को जितनी गाड़ी रखना चाहें उसके हिसाब से पानी मिला दीजिये) आधा कप पानी मिला दीजिये, सब्जी में फिर से उबाल आने दीजिये, नमक और गरम मसाला भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये, और सब्जी को ढककर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी को खोलिये और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. मशरूम मटर मसाला सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से थोड़ा हरा धनियां डालकर गार्निश कर दीजिये.

गरमा गरम मशरूम मटर सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी की ग्रेवी आप जिस तरह की चाहें उस तरह की अपने स्वाद में बना सकते हैं, अलग अलग तरह की ग्रेवी बनाने के लिये  "How to make various gravies for curry"  पढ़ सकते हैं.

Matar Mushroom Vegetarian Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (14028 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (139)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Puneet
hi nisha ji....
aap bohot ache se smjhati hai.. apki recipe hum sb follow krte hai...but ek cheez maine notice ki hai apki recipe mein kbhi bi onion n garlic use nhi hota..aisa kyu kripya btaye ??
sanjeet kumar
I like mosrom and matar
sharmila
nisha g sabji bnane k bad mashroom kache kachche lagte h plz tell solution

निशा: शर्मिला जी, मशरूम बहुत जल्दी पक जाते हैं, इसे खाने की शुरूआत में स्वाद आपको पसन्द न आये उसके कारण भी एसा हो सकता है, थोड़े ही दिन में आप इसे पसन्द करने लगेंगी.
Shalini
Thank you Nishaji. If I need to find any recipe, I always search it on your website first. Your recipes are amazing and you are very sweet :)
praveen
Kya mashroom ko wash krna padta hai packet se nikalne ke baad.... Wask kar sakte hsi ya ki nahi isko
निशा: प्रवीन जी, मशरूम को साफ कपड़े से पोंछ कर यूज किया जा सकता है, इसे वास करने की आवश्यकता नहीं होती.
mandeep bhandari
Hello nisha ji Thanku for this...me bhi cocking sikh raha hu muje esko padkar cocking sikhta hu ek din me bhi chef ban jaunga thanks bohht booht...
deepti chnadra
namaste nisha ji mashroom ki kya kya sabji banai ja sakti hai? aur mashroom ko kaise katna hai dulna hai ya nahi plz reply.
निशा: दीप्ती जी, मशरूम को सूती कपड़े से पोंछ लीजिये, और डंठल का निचला भाग काट कर हटा दीजिये, मशरूम को काट कर सब्जी बनाइये, वेबसाइट और चैनल पर पालक मशरूम, कढ़ाई मशरुम, मटर मशरूम की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
saima
Kya isme mushrooms fry krke daale jayenge ya ese hi daal de cut karke?
निशा: सैमा जी, मशरूम को बिना फ्राइ किये ही बनाया है.
अलका
Kya hum isme taja malai dal sakte hai agar ha to kitne quantity me
निशा: अल्का जी, 3-4 टेबल स्पून मलाई डाली जा सकती है.
alka kumari
hi all of you
jyoti arora
Nisha ji Karim ki jagah him Malai bhi dal saktein plz reply
निशा: ज्योति, मलाई डाली जा सकती हैं, लेकिन मलाई कम ही डालिये, मलाई घी बहुत अधिक होता है.
ANTONINA
Gud mrng nisha ji.. mera sawal hai k mashroom ke alawa hum paneer, flower etc. use kar sakte hai kya? plz rly
निशा: एन्टोनीना जी, मटर के साथ पनीर की सब्जी बहुत अच्छी बनती है, वेबसाइट उपलब्ध है.