मशरूम मटर मसाला - Matar Mushroom Curry

📅 1 दिसंबर 2014 👁 10.7 लाख बार देखी गई 💬 139 कमेंट ★ 3.3 (14028)


नरम नरम मशरूम और हरे मटर के दाने और साबुत ताजे कुटे गरम मसाले के साथ मशरूम मटर मसाला सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. मशरूम मटर मसाला सब्जी को किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी स्पेशल अवसर पर बनाया जा सकता है.

Read - Matar Mushroom Curry in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Peas masala

  • मशरूम - 7-8 मशरूम
  • हरे मटर के दाने - आधा कप
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • क्रीम - आधा कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
  • बड़ी इलाइची - 2
  • लोंग - 2-3
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
  • काली मिर्च - 5-6
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Mushroom & Peas Curry ?

मशरूम को अच्छी तरह कपड़े से पोंछ कर 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को धोइये, डंठल को हटा दीजिये, और अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजें जार में डालिये और बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

बड़ी इलाइची को छीलकर दाने निकाल लीजिये, और सारी साबुत चीजें को दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अब पिसा मसाला पेस्ट डालिये, साबुत कुटे मसाले और कसूरी मेथी भी डाल दीजिये. मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.


भुने मसाले में मटर के दाने डालिये, मिक्स कीजिये और ढककर 2- 3 मिनिट या मटर के हल्के नरम होने तक पकने दीजिये, अब क्रीम डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक सब्जी में उबाल न आ जाय. सब्जी में उबाल आने के बाद मशरूम डाल दीजिये और (सब्जी को जितनी गाड़ी रखना चाहें उसके हिसाब से पानी मिला दीजिये) आधा कप पानी मिला दीजिये, सब्जी में फिर से उबाल आने दीजिये, नमक और गरम मसाला भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये, और सब्जी को ढककर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी को खोलिये और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. मशरूम मटर मसाला सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से थोड़ा हरा धनियां डालकर गार्निश कर दीजिये.

गरमा गरम मशरूम मटर सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी की ग्रेवी आप जिस तरह की चाहें उस तरह की अपने स्वाद में बना सकते हैं, अलग अलग तरह की ग्रेवी बनाने के लिये  "How to make various gravies for curry"  पढ़ सकते हैं.

Matar Mushroom Vegetarian Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (14028 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (139)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Alok kumar
Testy
NishaMadhulika
Alok kumar जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shikha
Bahut hi achchi bani hai sabji.
NishaMadhulika
Shikha जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें.
Pratibha
Thanku so much nishaji
NishaMadhulika
प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha Verma
Hi mam mene bnaya ye recipe bhut hi achhi bani sabko bhut pasand aayi gharwalo ne kahne par mene ye recipe 3 times bnai ab tak sabko bhut hi pasand aaayi thanku so much mam :)
NishaMadhulika
नेहा जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
rani ranjana
Thnx resipe k liye
NishaMadhulika
रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shreya
Namste maidam mashroom ko ubala nhi jata h kya
NishaMadhulika
श्रेया जी, यह सब्जी के साथ ही पक कर तैयार हो जाती है.
Mukesh Kumar
Make a lot of tests
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mukesh Kumar
abhishek Anand
nisha ji kya mushroom ko ubalna parta h

निशा: अभिषेक जी, मशरूम को उबालने की आवश्यकता नहीं है.
Gaurav pal
Hi mam
Apki site responsible nhi bni hai
Jis se mobile me thik se open nhi hoti
Kya mai apki help kr skta hu
I am a UI developer
nutan chaudhary
Isme pyaaj lahsun use karsakte hai

निशा: नूतन जी, आप अपने स्वादानुसार जो पसंद करें उपयोग में ला सकती हैं.
Puja
Kya hum dahi dal sakte he

निशा: पूजा जी, ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है, आप इस ग्रेवी में बनी सब्जी खायें और फिर दही वाली ग्रेवी में बनी खायें, अलग अलग स्वाद लीजिये.
Harshit
Hey!!! Who are ypu
Suyash
Nidhi ji...
Is recipe ko masaledar banane ke liye kya kre

निशा: सुयश जी, रेसिपी बनाने के लिए हमने बहुत से मसालों का उपयोग किया है, अगर आप को इसमें मसाले कम लग रहे हैं तो आप इसमें अपनी पसंद अनुसार तेल मसालों को अधिक उपयोग करके इसे अधिक मसालेदार भी बना सकते हैं.
Kusam Lata
Very very tasty

निशा: कुसम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Gupta
Hi Nisha g kya mashroom matter or simia mirch ek saath Bana sakte hain

निशा: निशा जी, बना सकते हैं.
Vipin aggarwal
आपकी दी हुई मटर मशरूम की विधि लाजवाब है।
सब परिवार खुश हो गया।
अगर आपके पास धिगरी (सफेद मशरूम) की विधि हो तो भेजना।
निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Navya
Hi Nisha,
I must say you are an amazing chef. I really love the way you explain the recipes. I always look into your recipes for making anything new. Love you.

निशा: नव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ajay Thapa
Thanks nisha ji me... Bhi cooking sikh ra hoon. Me bhi aap ka video tekh kar sikh ta hoon. Me bhi ek din chef ban jaunga thanks for this receive. I like yo

निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vishwajeet
मशरूम को पोछना सही है या धुलना ?
क्या धुलने से कोई दिक्कत है ?

निशा: विश्वजीत जी, आप इन्हें धो भी सकते हैं.
meena
can i add curd.

निशा: मीना जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें बदलाव कर सकती हैं.
dm chaudhary
very nice and tasty

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Raini khugsal
can we use malai instead of cream

निशा: रजनी जी, उपयोग कर सकते हैं .
payal saini
hello nisha ji kya mujhe bta skti h ki crm ki jgh hm kya use kr skte h

निशा: पायल जी, क्रीम की जगह दूध की मलाई को फैंटकर ले सकते हैं.
vicky
Mash room fry kar sakte h

निशा: विक्की जी, हां, आप इसे हल्का सा फ्राय कर सकते हैं.
Girish bisht
Sir i have no cream any solucation

निशा: गिरीश जी, क्रीम न हो, तो घर के दूध की मलाई भी फैंटकर यूज कर सकते हैं.
Ishita garg
It is amazing to learn recipes from u

निशा: इशिता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
surendra
Masrum dekhne me thoda kala
lag raha h keya wash ker ke bana dakhte h
निशा: सुरेन्द्र जी, मशरूम को वाश करने से उसके अन्दर पानी भर जाता है, आप इसे वाश करना चाहते हैं तो वाश करके किसी छलनी में रख कर पानी निकल जाने दीजिये या गीले कपड़े से पोंछ कर यूज कर सकते हैं.
rajat mathur
nisha mam ye cream ki jagah kya ham dhahi(curd) use kar skte hai kya ,,???

निशा: रजत जी, आप दही से भी ग्रेवी बना सकते हैं, पर इससे सब्जी में हल्की सी खटास बढ़ जाएगी.
harsha Asthana
Hi nisha mam,
Mujhe onion se alergy h plz ap mjhe btae bina pyaz k non veg kase bnai jati hai?
निशा: हर्ष मुझे खेद है, मैं नानवेज के बारे में नहीं जानती.
shalu
Nisha ji mushroom ko bina ubale ye to kacha hi reh jayega???

निशा: शालू जी, मशरूम जल्दी से पक जाते हैं और नरम पड़ जाते हैं. इसलिए इन्हें उबाला नही जाता. सब्जी में डालने पर थोड़ी देर फ्राय होने पर ये कच्चे नही रहते, पक जाते हैं.