मशरूम मटर मसाला - Matar Mushroom Curry

नरम नरम मशरूम और हरे मटर के दाने और साबुत ताजे कुटे गरम मसाले के साथ मशरूम मटर मसाला सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. मशरूम मटर मसाला सब्जी को किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी स्पेशल अवसर पर बनाया जा सकता है.
Read - Matar Mushroom Curry in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Peas masala
- मशरूम - 7-8 मशरूम
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- बड़ी इलाइची - 2
- लोंग - 2-3
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
- काली मिर्च - 5-6
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Mushroom & Peas Curry ?
मशरूम को अच्छी तरह कपड़े से पोंछ कर 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को धोइये, डंठल को हटा दीजिये, और अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजें जार में डालिये और बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
बड़ी इलाइची को छीलकर दाने निकाल लीजिये, और सारी साबुत चीजें को दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अब पिसा मसाला पेस्ट डालिये, साबुत कुटे मसाले और कसूरी मेथी भी डाल दीजिये. मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने मसाले में मटर के दाने डालिये, मिक्स कीजिये और ढककर 2- 3 मिनिट या मटर के हल्के नरम होने तक पकने दीजिये, अब क्रीम डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक सब्जी में उबाल न आ जाय. सब्जी में उबाल आने के बाद मशरूम डाल दीजिये और (सब्जी को जितनी गाड़ी रखना चाहें उसके हिसाब से पानी मिला दीजिये) आधा कप पानी मिला दीजिये, सब्जी में फिर से उबाल आने दीजिये, नमक और गरम मसाला भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये, और सब्जी को ढककर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.
सब्जी को खोलिये और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. मशरूम मटर मसाला सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से थोड़ा हरा धनियां डालकर गार्निश कर दीजिये.
गरमा गरम मशरूम मटर सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी की ग्रेवी आप जिस तरह की चाहें उस तरह की अपने स्वाद में बना सकते हैं, अलग अलग तरह की ग्रेवी बनाने के लिये "How to make various gravies for curry" पढ़ सकते हैं.
कमेंट (139)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिया जी, डाल सकते हैं.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी में इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
निशा: विश्नू जी, मशरूम वेजीटेरियन सब्जी है.
निशा: ललित जी, मशरूम को बिन धोये अच्छी तरह पोंछ कर यूज किया जाता है, सब्जी इतनी जल्दी खराब नहीं होती, कुछ और कारण हो सकता है.
निशा: अर्जुन जी, 2 किग्रा. मटर और 5 -6 पैकेट मशरूम के लिये जा सकते हैं.
निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, मशरूम आलू, मशरूम बीन्स बना सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोषी जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
nice recipe
निशा: मनोरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विक्रम जी, मशरूम पालक, या मशरूम पनीर भी बना सकते हैं.
निशा: निशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
PLZ jarur btana
निशा: अमर जी, ये वही क्रीम है.
mene aapki hi recipe follow kr k chilli patato bnaye the sabko bahut pasand aaye.
thank u...
निशा: रिचा जी, मशरूम जल्द ही नरम हो जाते हैं.
निशा: रामानंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, मशरूम को साफ हल्के गीले कपड़े से पोंछ कर यूज करते हैं, अगर मशरुम में ज्यादा धूल मिट्टी है तो उसे पानी में डालिये, धोइये और तुरुन्त निकाल कर सूती कपड़े से पोंछ लीजिये, मशरूम को पानी में डालकर मत रखिये, मशरूम पानी को जल्दी ही एब्जोर्ब कर लेते हैं, इसके बाद इन्हैं बनाने पर स्वाद अच्छा नहीं बनता.
निशा: अमन जी, 2 दिन फ्रिज में रख कर सब्जी खा सकते हैं.
निशा: विजेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, आप बिना क्रीम के भी इसे बना सकते हैं.
निशा: सचिन जी, मशरूम को डंठल समेत और अन्दर के रेशे वाले भाग को भी यूज करते हुये बनाएं.
Masroom ko agar hum bina fry kiye banate h toh taste kaisa rahega.????
निशा: अमृता जी, आप इसे बनाएं आपको जरूर अच्छा लगेगा.
निशा: अंजू जी, मशरूम बिना आप कढ़ाई मशरूम नहीं बना सकेंगी.
निशा: संजय जी, सब्जी की ग्रेवी आप जिस तरह की चाहें उस तरह की अपने स्वाद में बना सकते हैं, अलग अलग तरह की ग्रेवी बनाने के लिये मेरी वेबसाइट पर दिये हुये आर्टीकल "How to make various gravies for curry" पढ़ सकते हैं.
निशा: ऋषी जी, आप ग्रेवी अपनी पसंद अनुसार जैसी बनाना चाहें बना सकते हैं, ग्रेवी बनाने का तरीका वेबसाइट पर विभिन्न तरीज नाम से उपलब्ध है, उसे पढ़ सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, आप इसे क्रीम बिना भी बना सकती हैं, स्वाद में फर्क तो होगा लेकिन अच्छा बनेगा.
निशा: प्रदीप जी, इसे कुकर में बनाने की आवश्यकता नहीं हैं, ये बहुत ही जल्द बनने वाली सब्जी है.
निशा: प्रियंका जी,मशरूम को बोयल करने की आवश्यकता नहीं होती, ये हल्का सा फ्राई करने से ही नरम हो जाता है.
निशा: नलिनी जी, ये बहुत जल्दी पक जाते हैं आप चाहती तो अलग से हल्का सा फ्राई करके यूज कर सकते हैं.
निशा: श्वेता जी,मशरूम को उबालने की आवश्यकता नहीं है, मशरूम तो बहुत जल्द पक जाता है.