मशरूम मटर मसाला - Matar Mushroom Curry

📅 1 दिसंबर 2014 👁 10.7 लाख बार देखी गई 💬 139 कमेंट ★ 3.3 (14028)


नरम नरम मशरूम और हरे मटर के दाने और साबुत ताजे कुटे गरम मसाले के साथ मशरूम मटर मसाला सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. मशरूम मटर मसाला सब्जी को किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी स्पेशल अवसर पर बनाया जा सकता है.

Read - Matar Mushroom Curry in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Peas masala

  • मशरूम - 7-8 मशरूम
  • हरे मटर के दाने - आधा कप
  • टमाटर - 2-3
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • क्रीम - आधा कप
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
  • बड़ी इलाइची - 2
  • लोंग - 2-3
  • दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
  • काली मिर्च - 5-6
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Mushroom & Peas Curry ?

मशरूम को अच्छी तरह कपड़े से पोंछ कर 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को धोइये, डंठल को हटा दीजिये, और अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजें जार में डालिये और बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

बड़ी इलाइची को छीलकर दाने निकाल लीजिये, और सारी साबुत चीजें को दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अब पिसा मसाला पेस्ट डालिये, साबुत कुटे मसाले और कसूरी मेथी भी डाल दीजिये. मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.


भुने मसाले में मटर के दाने डालिये, मिक्स कीजिये और ढककर 2- 3 मिनिट या मटर के हल्के नरम होने तक पकने दीजिये, अब क्रीम डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक सब्जी में उबाल न आ जाय. सब्जी में उबाल आने के बाद मशरूम डाल दीजिये और (सब्जी को जितनी गाड़ी रखना चाहें उसके हिसाब से पानी मिला दीजिये) आधा कप पानी मिला दीजिये, सब्जी में फिर से उबाल आने दीजिये, नमक और गरम मसाला भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये, और सब्जी को ढककर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.

सब्जी को खोलिये और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. मशरूम मटर मसाला सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से थोड़ा हरा धनियां डालकर गार्निश कर दीजिये.

गरमा गरम मशरूम मटर सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी की ग्रेवी आप जिस तरह की चाहें उस तरह की अपने स्वाद में बना सकते हैं, अलग अलग तरह की ग्रेवी बनाने के लिये  "How to make various gravies for curry"  पढ़ सकते हैं.

Matar Mushroom Vegetarian Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (14028 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (139)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manisha nigam
Masroom ko pehle fry bhi karna h or Masroom m kuch waste bhi hota h ya simple hicut lete h

निशा: मनीषा जी, मशरूम बिना फ्राय करके ही डाले गए हैं. आप चाहें, तो इसे फ्राय कर सकती है पर बहुत हल्का सा ही फ्राय कीजिएगा क्योंकि ये बहुत नरम होते हैं और जल्दी से पक जाते हैं.
Riya
Nmste mam kya ap btayengi panki kese bnati h ye ek gujrati dish h suna achi hoti h bt kya ap is ki recipe bta skti h mam plzzz

निशा: रिया जी, हम जल्दी ही इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
Nisha
Kya hm isme onion dAal skte h

निशा: निशा जी, हां आप इसमें अपने स्वादानुसार प्याज डाल सकते हैं.
nitesh
Nisha ji: mashroom ke sath matar ki jagah per green chole dal skate hai kya?

निशा: नितेश जी, हां, आप इसमें मटर की जगह हरे चने भी डाल सकती हैं.
Asha
Hi nisha Ji kya mashroom ko fryi kiya jata hai.

निशा: आशा जी, हां, आप इसे फ्राय कर सकती है पर बहुत हल्का सा ही फ्राय कीजिएगा क्योंकि ये बहुत नरम होते हैं और जल्दी से पक जाते हैं.
nisha sinha
Kya hum mashroom Ko boil kr sakte hau

निशा: निशा जी, मशरूम काफी नरम होता है. सब्जी में ऎसे ही पक जाता है, उसे उबालने की आवश्यकता नहीं होती.
rani
Nice recipe

निशा: रानी जी, धन्यवाद.
Rehan
mam cream ke jaghai dahi dal sakte hai

निशा: रेहान जी, हां आप दही से भी ग्रेवी बना सकते हैं. पर इससे सब्जी में हल्की सी खटास बढ़ जाएगी.
Rehan
Nisha mam mai yeh jana chata hu ki mushrooms ko pani se dhonai hote ya nahi

निशा: रेहान जी, मशरूम को धोने की आवश्यकता नहीं होती, धोने से इसमें पानी भर जाता है, इसे सूती कपड़े से पोंछ कर साफ कर लेते हैं.
Pravesh Gupta
Kya masrum ko bowl bhi karna hai ya aise hi

निशा: प्रवेश जी, मशरूम को बिना उबाले ही इस्तेमाल करना है.
pratibha
Hi ma'am Kya hum usme matar ki jgh hra chana use kr skte h

निशा: प्रतिभा जी, हां हरा चना यूज करके छोलिया मशरूम सब्जी बना सकते हैं.
Sonu Kumar saroj
Good evening
nisha ji.. mera sawal hai k mashroom ke alawa hum paneer, flower etc. use kar sakte hai kya? plz rly

निशा: सोनू जी, मशरूम मटर बनाने के लिए मशरूम ही लेंगे और पनीर डाल कर पनीर मटर बना सकते हैं.
Mayuri
Nisha mam me graduate ladki hoon mene ye receip banayi aur pehali baar musroom banaya. Me jan na chahti hoon musroom galte nahi hai kya pls solve the problem.
Thanku and nice share.
निशा: मयूरी जी, मशरूम बहुत जल्द गल जाते हैं, हम व्हाइट मशरूम यूज करते हैं.
shuchi
mashroom tastes best in which oil mustard, olive or sunflower oil

निशा: शुचि जी, मस्टर्ड आयल थोड़ा तीखा रहता है, अॉलिव अॉयल या किसी भी रिफाइन्ड ओयल में इसे बनाया जा सकता है.
VISHAL SHARMA
VERY TESTY....
YUPPPPPP

निशा: विशाल जी, धन्यवाद.
sumer suthar
Hey Nisha ji, mushroom about kitne gram chahiye

निशा: सुमेर जी, लगभग 200 से 225 ग्राम मशरूम डालने है.
Randeep Singh
Anda tari kaise bnate hai

Babita
Hello nisha ji, agar mashroom ko dhokar rakh dey to pani nikal jayga kapre sath pouchna jarur I h Kya agar cream na ho to mashroom bana sakte h

निशा: बबिता जी, आप ऎसे भी कर सकती हैं. आप क्रीम की जगह घर की मलाई को फैंटकर भी डाल सकती हैं.
Lokesh
Thank you mam aap ki wajah se har sabji banani asan ho gati hai

निशा: लोकेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
parvendarsing
निशा जी मसरूम को उबला तो नही जाता सारे आप हुमे बताये की किस तरह से हम बना सकते है सारे मसले तलने के बाद मसरूम डालना पड़ेगा ओर कितनी देर पकन पड़ेगा

निशा: परवीन जी, मशरूम को मटर डालने के बाद जब सब्जी में उबाल आ जाए, तब डालना है और थोड़ा सा पानी बढ़ाकर 4 से 5 मिनिट धीमी आंच पर पकाना है.
Nitya
Mashroom wash krne k bad mashroom brown hone tak bhun sakte hai.?

निशा: नित्या जी, हां, आप भून सकते हैं पर इन्हें हल्का सा ही भूनिए.
Soniya
Kya Ham bina creem ke bhi isko bana sakte hai with onions..
Agar banate hai to with cream aur without cream Me kya fark padega...
Thanks

निशा: सोनिया जी, हां आप इसे बिना क्रीम के प्याज के साथ भी बना सकते हैं. स्वाद में हल्का सा अंतर तो होगा.
Anuradha
Thanks nisha ji
Mene matr mashroom ki sabji bnayi bhut achi bni hai..
Sbhi ko pasnd aayi..

निशा: अनुराधा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
vishal mishra
Mam,kya mashroom ko bnane SE phle ubalna jaroori hota h???

निशा: विशाल जी, मशरूम को उबालने की आवश्यकता नहीं है, मशरूम तो बहुत जल्द पक जाता है.
Priya
Nisha g kya isme cream ke jagah thori si curd ka use kar sakti hu

निशा: प्रिया जी, अगर आप दही से ग्रेवी बनना चाहती हैं तो सब्जी में खटास अधिक बढ़ सकती है.
Pooja
mam kya cream k jagah kaju ka paste use kr skty h

निशा: पूजा जी, हां आप काजू का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
Vandana Gupta
Mam thanks for so delicious mushroom recipe

निशा: वंदना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
laxman
Namaste nishaji....Kya mushroom ko alagse shitimarneki jaruri hai

निशा: लक्ष्मण जी, इसे अलग से सीटी लगाने की ज़रूरत नहीं है.
NIRAJ KUMAR MISHRA
Oyester mushroom se ban sakta hai ?
ambika
Maine ye racipe try ki muze bahot acchi lagi thanks nisha mam

निशा: अंबिका जी, आपका भी धन्यवाद.