मशरूम मटर मसाला - Matar Mushroom Curry

नरम नरम मशरूम और हरे मटर के दाने और साबुत ताजे कुटे गरम मसाले के साथ मशरूम मटर मसाला सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. मशरूम मटर मसाला सब्जी को किसी भी पार्टी के लिये या किसी भी स्पेशल अवसर पर बनाया जा सकता है.
Read - Matar Mushroom Curry in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Peas masala
- मशरूम - 7-8 मशरूम
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- क्रीम - आधा कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
- बड़ी इलाइची - 2
- लोंग - 2-3
- दालचीनी - 1/2 इंच टुकड़ा
- काली मिर्च - 5-6
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Mushroom & Peas Curry ?
मशरूम को अच्छी तरह कपड़े से पोंछ कर 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को धोइये, डंठल को हटा दीजिये, और अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजें जार में डालिये और बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
बड़ी इलाइची को छीलकर दाने निकाल लीजिये, और सारी साबुत चीजें को दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अब पिसा मसाला पेस्ट डालिये, साबुत कुटे मसाले और कसूरी मेथी भी डाल दीजिये. मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने मसाले में मटर के दाने डालिये, मिक्स कीजिये और ढककर 2- 3 मिनिट या मटर के हल्के नरम होने तक पकने दीजिये, अब क्रीम डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक सब्जी में उबाल न आ जाय. सब्जी में उबाल आने के बाद मशरूम डाल दीजिये और (सब्जी को जितनी गाड़ी रखना चाहें उसके हिसाब से पानी मिला दीजिये) आधा कप पानी मिला दीजिये, सब्जी में फिर से उबाल आने दीजिये, नमक और गरम मसाला भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये, और सब्जी को ढककर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर पकने दीजिये.
सब्जी को खोलिये और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. मशरूम मटर मसाला सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से थोड़ा हरा धनियां डालकर गार्निश कर दीजिये.
गरमा गरम मशरूम मटर सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जी की ग्रेवी आप जिस तरह की चाहें उस तरह की अपने स्वाद में बना सकते हैं, अलग अलग तरह की ग्रेवी बनाने के लिये "How to make various gravies for curry" पढ़ सकते हैं.
कमेंट (139)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रेया जी, मशरूम को अलग से उबालने की आवश्यक नहीं है.
Mene receipy follow kari or mushroom ki sabji bahut hi teshti bangyi......thax a lot
निशा: पूजा जी, मशरूम को धोने की आवश्यकता नहीं होती, धोने से इसमें पानी भर जाता है, इससे सूती कपड़े से पोंछ कर साफ कर लेते हैं.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, आप इसे पूरा ही लीजिए.
निशा: शानू जी, आप इसे बिना इलायची के भी बना सकते हैं.
निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: राहुल जी, क्रीम कच्चे दूध के ऊपर जमी हूई परत होती है, किसी भी डेयरी से ली जा सकती है. कसूरी मेथी हरी मेथी को सुखा कर बनाई होती है, ये किराना स्टोर पर मिल जाती है, कसूरी मेथी को घर में बनाने का तरीका वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: भारती जी, इन्हें गरम पानी में रखना जरूरी नहीं है.
A great thanks for your wonderful dishes.
My family loved all the dishes which I made under your guidance.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya Mushroom bina ubale pak jata h ..?
??
निशा: अंजली जी, आप इसे दोनों तरह से उपयोग कर सकती हैं.
निशा: संजीव जी, सब्जी को बनने लगभग 10-15 मिनिट का समय लग जाता है. .
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
thankssssssssss a lot
gud job
निशा: शीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निहाल जी, अगर आप दही से ग्रेवी बनना चाहते हैं तो सब्जी में खटास अधिक बढ़ सकती है.
निशा: बडी़ इलायची ब्राउन कलर की होती है.
good morning nisha ji mai apki ye try par mera masrum kacha pan nahi nikal raha aap bataye uske liye mai kya try kar sakti ho
निशा: संजना जी, मशरूम बहुत जल्द पक जाता है, हो सकता है आपको इसका स्वाद कुछ इस तरह का लग रहा है.
Nisha g ? Kya hum isme malai ki jagah milk use kar sakte hai ?
निशा: सुनील जी हां दूध भी यूज किया जा सकता है.
Thank you Nisha ji, aapke wajh se ab cooking class jane ki jarurat nhi pdti.. Apne sari recipe bhot easy word me smjhaya h...
निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mushroom kireem dalna jaruri hai kiya.dalna hai to kon sa kireem
निशा: बिभा जी, आप इसे बिना क्रीम के भी बना सकते हैं, लेकिन क्रीम से अच्छा स्वाद आता है, अमूल की फ्रेस क्रीम या डेयरी क्रीम कोई भी ली जा सकती है, घर के दूध की मलाई भी फैंट कर यूज कर सकते हैं.
Namashkar.mam....first.time.apsy.msg.kr.rahy.ha.apny.bahot.simple.words.ku.use.keeya.ha.jisy.hr.koe..apki.sewa.use.kr.sakta.ha....thx....have.a.nice.day..........
hiiiiii i want to know that how can i make paneer with mashroom
निशा: सारिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
mam,
badam mashroom ki receipe batane ki kripa kare
निशा: सिंधु जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Mai Aap ke bataye resipe bnati rehti hu.
or wah wahe lete rehte hu.
mai ye janna chahati hu kya masroom ko fresh water se dhona kafi hai ya namak ke gram pani ,mai bhi dhoya ja sakta h.