Home | परांठा-पूरी-रोटी | राजस्थानी दाल की पूरी (Dal Poori Recipe)

राजस्थानी दाल की पूरी (Dal Poori Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Rajasthani Dal Poori

राजस्थानी खाने का स्वाद तो लाजबाव होता ही है. राजस्थानी दाल पूरी अगर आप खायेगे तो इसकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेंगे. प्रस्तुत है होली के अवसर के लिये विशेष - राजस्थानी दाल की पूरी

दाल पूरिया कई तरह से बनायी जाती है जैसे दाल भरी पूड़िया (Dal stuffed Poori), जिसके अन्दर दाल की पिठ्ठी भरकर बनाते हैं,  पिसी दाल को आटे में  गूंथ कर हम बेड़्मी पूरी (Bedmi Poori) भी बनाते हैं लेकिन पूरी के ऊपर दाल की पिठ्ठी की सतह लगा कर एकदम अलग स्वाद वाली पूरियां बनायी जाती है.  ये पूरियां एक ओर से हरी और दूसरी ओर से ब्राउन दिखायी देती हैं.  ये दाल पूरी  खाने में एकदम खस्ता और जबर्दस्त स्वाद वाली होती हैं. 

आवश्यक सामग्री
पूरी के लिये आटा लगाने के लिये

  • गेहूं का आटा - 400 ग्राम (2 कप)
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • अजवायन - 3/4 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
  • तेल - 1 टेबल स्पून

dal_poori_rajasthani_2_505106326.jpgदाल तैयार करने के लिये

  • मूंग दाल - 150 ग्राम (3/4 कप)
  • हरी मिर्च - 2-3
  • हरा धनियां - साफ करके मोटा काट लें( आधा छोटी कटोरी)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • धनियां - 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • तेल - पूरी तलने के लिये

विधि
मूंग दाल को साफ करके, धोकर पानी में 2 घंटे पहले भिगो दीजिये.  भीगी हुई मूंग दाल को एक बार फिर से धोइये, मिक्सर में मूंग दाल, हरी मिर्च, हरा धनियां और अदरक के साथ मिला कर बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी के साथ पीस लीजिये. पेस्ट में धनियां पाउडर और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला दीजिये. 

आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, आटे में दही, अजवायन, नमक और तेल मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से पूरी का नरम आटा लगाइये.  आटे को ढककर आधा घंटे के लिये सैट होने के लिये रख दीजिये.

आटे से थोड़ा सा आटा निकाल कर, गोल लोई बनाइये. लोई से चकले पर पूरी बेलिये, पूरी के ऊपर एक या डेड़ छोटी चम्म्च दाल का पेस्ट लेकर एक जैसा फैलाइये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम हो गया है यह टैस्ट कीजिये ( आटे से थोड़ा सा आटा निकाल कर हाथ से दबाकर गरम तेल में डालिये, अगर आटा जल्दी ही कढ़ाई के तले से ऊपर ऊठकर, फूलकर तैरने लगे तो तेल पर्याप्त गरम है.) गरम तेल में दाल की तरफ से पूरी डालिये, यानी दाल की सतह वाला हिस्सा नीचे तेल की ओर रहे. जब दाल की सतह हल्की ब्राउन हो जाय, फूलने के बाद पूरी को  पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. तली हुई पूरी डलिया या प्लेट में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारी पूरी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

आपकी राजस्थानी दाल पूरी (Rajasthani Dal Poori) तैयार है.  गरमा गरम राजस्थानी दाल पूरी मटर आलू, मटर पनीर या किसी भी अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

चार सदस्यों के लिये
समय - 45 मिनिट

और भी हैं पूरियां

Comments (9 posted):

ranju on 03 March, 2009 07:05:03
avatar
नयी विधि लगी .बना के देखेंगे शुक्रिया
rajni on 03 March, 2009 06:29:04
avatar
Nishaji kya aise fry karne se dal sare oil mein nahin bikhar jayegi?? plz do reply soon........
sayar on 04 March, 2009 02:59:59
avatar
This is very good.I am from Rajasthan.
ashok on 14 March, 2009 04:27:17
avatar
please sens tomato sauce/ketchup recipe
anil on 31 March, 2009 08:20:27
avatar
nisha ji tikkad banane ki vidhi bataaiye please
Nisha on 25 April, 2009 08:42:57
avatar
Hi
Nisha
I m Maharastrian Bahmin not eat onion and garlic i always prefer your recipes for my all dishes.I would like to say Thank you very much to develop everyone's taste.
Sonia on 08 December, 2009 01:27:49
avatar
Which moong dal ? Moong dhuli - yellow colour OR Moong chilka - green colour?
Amrita on 07 February, 2010 11:22:24
avatar
Nisha ji kya poori aise dalne se saare daal tel me geer nahi jayen ge please jaldi batayega .mai banana cahti hoon.
kshama on 23 February, 2010 01:38:32
avatar
Which moong dal ? Moong dhuli - yellow colour OR Moong chilka - green colour? kya poori aise dalne se saare daal tel me geer nahi jayen ge please jaldi batayega .mai banana cahti hoon.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.