Home | परांठा-पूरी-रोटी | Bedmi Puri Recipe, बेड़मी पूरी

Bedmi Puri Recipe, बेड़मी पूरी

image बेड़मी पूरी (Bedmi Puri Bermi Puri Bedmi Poori)

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) केवल दिल्ली आगरा ही नहीं समूचे ब्रज अंचल का सुबह सबेरे खाया जाने वाला मनपसंद नाश्ता है. आई आज बेडमी पूरी (Bermi Puri) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 400 ग्राम
  • सूजी - 50 ग्राम
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • मूंग की दाल - 100 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार
  • धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - बेड़मी तलने के लिए

विधि
मूंगदाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से पानी हटा कर मिक्सर में डाल दीजिये और साथ में अदरक और हरी मिर्च भी दाल के साथ डाल कर पीस लीजिये. इस पेस्ट में नमक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये.

मैदा और सूजी को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. तेल और दाल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को नरम आटा (रोटी के आटा से कड़ा) गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

bedmi_poori_2_180222064.jpg

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. एक लोई को उठाकर चकले पर रखिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेली हुई बेड़मी को गरम तेल में डालिये. बेड़मी को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. अब बेड़मी को कढ़ाई से निकाल कर प्लेट या डलिया में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये. सारी बेड़मी (, Bedmi Poori) इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये.

आपकी बेड़मी पूरी (Bedmi Puri) तैयार है. गरमा गरम बेड़मी पूरी आलू मसाला की सब्जी के साथ परोसिये और खाइये़.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (6 मिले):

raman on 22 March, 2008 07:59:32
avatar
the recipie of puri and aloo is excellent, thank you.
Rani on 05 July, 2008 04:58:43
avatar
KSHAMA CHAHTI HUN, MAI HINDI ENGLISH MEI LIKH RAHI HUN. Ye recipe bahut swadisht lagta hai, kabhi banaungi.
saima on 09 July, 2008 06:24:11
avatar
plz use cup measure insted of gram
pooja jain on 02 August, 2008 02:54:10
avatar
Excellent recipe.
Anubha on 12 August, 2008 12:33:56
avatar
What a good recipe
kailash agrawal on 17 August, 2008 12:42:31
avatar
in every receipie you must suggest the number of psrsons.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.25