Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | Aloo Masala आलू मसाला

Aloo Masala आलू मसाला

image आलू मसाला (Aloo Masala)

आलू मसाला (Aloo Masala) की सब्जी बेड़मी पूरी, दाल की कचौरी और परांठे के साथ बहुत अच्छी लगती है. आइये आज हम आलू मसाला (Alu Masala) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • आलू - 400 ग्राम
  • टमाटर - 2 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च- 3-4
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच

विधि

आलू को धो कर उबाल लीजिये. ठंडा कीजिये, और छील लीजिये.

टमाटर, हरीमिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर चमचे से चला दीजिये. इस मसाले में टमाटर पेस्ट डाल कर जब तक भूनिये तब तक कि मसाले पर तेल न तैरने लगे.

अब इस मसाले में उबले हुये आलू तोड़कर, लालमिर्च और अमचूर पाउडर डाल कर, 2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये. अब 1 गिलास पानी डाल दीजिय़े. उबाल आने के बाद सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.

आपकी आलू मसाला सब्जी तैयार है. गरमा गरम आलू मसाला सब्जी बेडमी पूरी, दाल कि कचौरी या परांठे किसी के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.33