कश्मीरी दम आलू - Kashmiri Dum Aloo Recipe

📅 11 अप्रैल 2014 👁 6.4 लाख बार देखी गई 💬 97 कमेंट ★ 2.8 (10852)


आकार में छोटे, आलू स्वाद में थोड़े अलग, तीखे, मसाले दार कश्मीरी दम बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें ग्रेवी के साथ बिना ग्रेवी के दोनों तरह से बना सकते हैं.

Read - Kashmiri Dum Aloo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kashmiri Dum Aloo

  • छोटे आलू - 14-15 (500 ग्राम)
  • दही - 1 कप
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • छोटी इलाइची - 4 पाउडर बना लीजिये
  • लोंग - 3 पाउडर बना लीजिये
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (देगी मिर्च ) - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)
  • अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच

विधि - How to make Kashmiri Dum Aloo

आलू को अच्छी तरह धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लीजिये, आलू ज्यादा देर तक नहीं उबालना है, आलू हाफ कुक रहें. कुकर का थोड़ा प्रेशर निकाल दीजिये, अब प्रेशर खतम होने पर आलू कुकर से निकाल लीजिये और छील लीजिये. छिले आलू को चारों ओर से फोर्क कर लीजिये, सारे आलू फोर्क करके तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये, तेल गरम होने पर जितने आलू कढ़ाई में आ जाय उतने आलू कढ़ाई में डालकर मीडियम हाई गैस पर आलू को पलट पलट कर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारे आलू तल कर निकाल लीजिये.


कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर सारा तेल निकाल लीजिये. कढ़ाई के तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर और हल्दी पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा भूनिये और फैंटा हुआ दही डाल दीजिये, लगातार तब तक चलाइये जब तक कि दही में अच्छी तरह अबाल आ जाय, अब सोंफ पाउडर, जिंजर पाउडर, लोंग पाउडर, इलाइची पाउडर, लालमिर्च पाउडर और चीनी भी डाल दीजिये, दही अच्छी तरह उबल रहा है, नमक और गरम मसाला डाल कर मिलाइये, अब तले हुये आलू डाल कर, आलू मसाले में अच्छी तरह मिला दीजिये. सब्जी को ढककर 5 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायेंगे. बहुत ही अच्छी सब्जी बनकर तैयार है.

कश्मीरी दम आलू को प्याले में निकाल लिजिये, हरे धनिये ऊपर से डालिये और गार्निस कर दीजिये. कशमीरी दम आलू को चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
सब्जी को ग्रेवी वाली बनाना चाहते हैं, तो इसमें दही में उबाल आने के बाद , एक कप पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते हुये पकायें, आलू , मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.

  • 4-5 सदस्यों के लिये
  • समय - 45 मिनिट

Kashmiri Dum Aloo Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (10852 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (97)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pooja
Nisha Ji Mai Jab bhi ye sabji banane ke liye dahi dalti hu to woh fat jata hai, kya karna chahiye maine 4-5 bar try kiya hai?
निशा: पूजा, दही को 1 घंटे पहले फ्रिज से निकाल कर रख लीजिये, ताकि वह नार्मल तापमान पर आ जाय, सब्जी में उबाल आने पर थोड़ा थोड़ा दही डालते रहें और दूसरे हाथ से सब्जी को चलाते रहें, फिर से उबाल आने तक सब्जी को लगातार चलाते रहें, दही नहीं फटेगा. दूसरा दही को फैटते समय 1-2 छोटी चम्मच बेसन डालकर फैंट लीजिये और अब इस दही को इसी तरह से डालिये, दही बिलकुल नहीं फटेगा.
sandeep
madam ji, agar chhote aalu na mile to bade aalu teek size me kaat kr ye recipe bnai ja sakti hai?
निशा: संदीप जी हां अवश्य बना सकते हैं.
madhu
Very nice recipe........mam
neha
aloo mater tamater recipe plz
निशा; नेहा जी, मैं अवश्य बना दूंगी.
Enem
Kashmiri Dum Aloo Recipe
Kashmiri dum aloo that is small in size and full of spices tastes delicious. These aloo can be eaten as a gravy rich dish or just dry.

Ingredients for Kashmiri Dum Aloo
Potatoes (Small size) - 14-15 (500 gram)
Curd - 1 cup
Coriander leaves (Dhaniya) - 2-3 tbsp
Asafetida (Hing) - 1 pinch
Cumin seeds (Jeera) - ½ tsp
Coriander powder (Dhaniya powder) - 1 tsp
Garam masala - ½ tsp
Sugar (Cheeni) - ½ tsp (Only if you want)
Green cardamom (Chhoti elaichi) - 4 (Make a powder)
Clove (Laung) - 3 (Make a powder)
Turmeric powder - ¼ tsp
Kashmiri red chilli powder (Degi mirch) - 1 tsp
Salt (Namak) - more than 1 tsp or as per taste
Ginger powder (Adrak powder) - 1 tsp
Fennel powder (Saunf powder) - 1.5 tsp

How to make Kashmiri Dum Aloo
Wash the potatoes properly. Add them to the cooker and let it boil till 1 whistle comes. Make sure not to boil the potatoes for a very long time. Take out the potatoes from the cooker once the pressure is gone. Now peel off the potatoes. Prick the potatoes all over with the help of a fork. Fork all the potatoes in similar way.

Heat sufficient oil in a pan and deep fry the potatoes on medium flame till they appear golden brown.

Leave 2 tbsp oil in the pan itself and take out the remaining. Now add cumin seeds and asafetida to it and roast. Once the cumin seeds are roasted, add coriander leaves and turmeric powder. Roast the masala a little and then add the whisked curd to it. Keep stirring and cook till the curd starts boiling. Now add fennel powder, ginger powder, clove powder, cardamom powder, red chilli powder, sugar, garam masala and salt to it. Add the fried potatoes and mix thoroughly. Cover the dish and cook on low flame for 5 minutes. All the spices will absorb in the gravy. Very tasty dish is ready.

Take out the kashmiri dum aloo in a bowl. Garnish it with coriander leaves. Serve hot and tasty dum aloo with chapati, paratha, naan and rice.

Suggestions :
If you want the dish to have a thin gravy, add 1 cup water to it, once the curd starts to boil.

Servings: 4-5 members.
Time : 45 minutes